BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 18 मई 2025 05:37 PM
  • 44.24°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. डोनाल्ड ट्रंप ने शांति स्थापित कराने का झूठा दावा किया : खामेनेई
  2. लोन के लिए आईएमएफ ने पाकिस्तान के सामने 11 और शर्तें रखी, भारत के साथ तनाव को बताया सबसे बड़ा जोखिम
  3. मायावती ने भतीजे आकाश आनंद पर फिर जताया विश्वास, बसपा का मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया
  4. हैदराबाद अग्नि त्रासदी : राष्ट्रपति मुर्मू ने शोक व्यक्त किया, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
  5. पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने जन सुराज का दामन थामा, ‘आशा’ का विलय
  6. भारत को पाकिस्तान से ज्यादा चीन पर बात करने की जरूरत : पप्पू यादव
  7. हैदराबाद : चारमीनार के पास लगी भीषण आग में जिंदा जले 17 लोग, पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
  8. कांग्रेस पार्टी की देशहित पर जुबान ही नहीं खुलती : गिरिराज सिंह
  9. भ्रम का जाल बुन रहे पाकिस्तानी हुक्मरान, आयकर रिटर्न तक में फिसड्डी देश की असलियत कुछ और!
  10. शशि थरूर के नाम पर कांग्रेस को आपत्ति क्यों, दलगत राजनीति से उठना होगा ऊपर : प्रदीप सिंह
  11. ‘विदेश मंत्री के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया, पाकिस्तान को कोई पूर्व चेतावनी नहीं दी गई’, विदेश मंत्रालय ने किया राहुल गांधी के दावे का खंडन
  12. विदेश जाने वाले सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडलों का ऐलान, विपक्ष के तमाम नेताओं को मिली जगह
  13. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सियासी संग्राम, विपक्ष का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
  14. ‘आप’ के 15 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ के नाम से बनाएंगे थर्ड फ्रंट
  15. ‘पाकिस्तान का असली चेहरा दुनिया के सामने लाना जरूरी’, ऑल पार्टी डेलीगेशन पर बोले हुसैन दलवई

मध्यप्रदेश में कांग्रेस के लिए जयस बन सकता है मुसीबत

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 02 दिसंबर 2022, 4:55 PM IST
मध्यप्रदेश में कांग्रेस के लिए जयस बन सकता है मुसीबत
Read Time:2 Minute, 18 Second

मध्यप्रदेश में कांग्रेस के लिए जयस बन सकता है मुसीबत

मध्य प्रदेश में अगले साल होने वाले चुनाव में जय युवा आदिवासी शक्ति संगठन (जयस) कांग्रेस के लिए मुसीबत बन सकता है, क्योंकि इस संगठन से जुड़े लोग कांग्रेस से दूर जाकर चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं। राज्य में वर्ष 2023 में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और इन चुनावों में आदिवासी वर्ग की भूमिका अहम रहने वाली है। इसकी वजह भी है, क्योंकि राज्य की 230 विधानसभा सीटों में से 84 सीटें ऐसी हैं, जहां यह वर्ग निर्णायक है। इनमें से 47 सीटें तो आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित ही हैं।

वर्ष 2018 में हुए विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस को जयस का साथ मिला था और कांग्रेस की ताकत भी बढ़ी थी। कांग्रेस ने 47 में से 31 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार जयस बड़ी सौदेबाजी के मूड में है या फिर वह स्वतंत्र होकर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। जयस के प्रमुख डॉ. हीरालाल अलावा लगातार एक ही बात कहते आ रहे हैं कि उनका संगठन इस बार कांग्रेस से अलग होकर चुनाव लड़ेगा और इस दिशा में वे आगे भी बढ़ रहे हैं। इसके लिए अन्य वर्गो से भी उनकी बातचीत चल रही है, जिसमें ओबीसी महासभा, माझी समाज आदि शामिल है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर जयस कांग्रेस से अलग होकर चुनाव लड़ता है तो कांग्रेस के लिए नुकसान होने की संभावना ज्यादा रहेगी ऐसा इसलिए, क्योंकि अब तक आदिवासी वोटबैंक कांग्रेस का माना जाता रहा है। जयस अगर अलग होकर चुनाव लड़ेगा तो कांग्रेस की सत्ता की राह आसान नहीं रह जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *