BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 06 जून 2025 12:52 AM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने दिल्ली में दिखाई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी, वनस्थली पार्क में लगाया पौधा
  2. पाकिस्तान करेगा नापाक हरकत तो चुन-चुन कर मारेंगे : अशोक कुमार मित्तल
  3. संजय झा ने विदेश मंत्री को दी विदेश दौरे पर उनके नेतृत्व में गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की जानकारी, राहुल गांधी पर साधा निशाना
  4. बेंगलुरु भगदड़ को लेकर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कर्नाटक सरकार से पूछे गंभीर सवाल
  5. अपराजिता सारंगी ने विदेश मंत्री को दी ब्रीफिंग, कहा- प्रतिनिधिमंडल ने विदेश में मजबूती से रखी भारत की बात
  6. अयोध्या में श्रीराम दरबार सहित सभी देवालयों की सामूहिक प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, सीएम योगी बने साक्षी
  7. अनुराग ठाकुर ने की सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की तारीफ, आतंकवाद के खिलाफ भारत की एकजुटता पर दिया जोर
  8. ‘नारीशक्ति के शौर्य और प्रेरणा का प्रतीक’, पीएम मोदी ने लगाया कच्छ की महिलाओं से मिला सिंदूर का पौधा
  9. चार देशों की यात्रा के बाद भारत लौटा एक और प्रतिनिधिमंडल, मनीष तिवारी बोले- हम अपनी बात रखने में सफल रहे
  10. ‘हमारा हर कदम सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित’, केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी
  11. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं
  12. असदुद्दीन ओवैसी ने बिलावल भुट्टो के बयान को ‘मूर्खतापूर्ण’ बताया
  13. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद मंत्रिपरिषद की पहली बैठक में पीएम मोदी ने रणनीतिक रोडमैप किया तैयार
  14. बेंगलुरु हादसा : प्रधानमंत्री मोदी ने 11 लोगों की मौत पर जताया दुख
  15. ‘भारतीय संस्कृति की प्रेरणा से यहां आया हूं’, रामलला के दर्शन के बाद बोले एरोल मस्क

चंडीगढ़ में छठा सैन्य साहित्य महोत्सव शुरू

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 04 दिसंबर 2022, 1:02 PM IST
चंडीगढ़ में छठा सैन्य साहित्य महोत्सव शुरू
Read Time:3 Minute, 2 Second

चंडीगढ़ में छठा सैन्य साहित्य महोत्सव शुरू

पंजाब की पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान ने शनिवार को सुखना लेक में छठे सैन्य साहित्य महोत्सव-2022 का उद्घाटन किया। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ और सशस्त्र बलों की सेवाओं के उपलक्ष्य में यह उत्सव मिल्रिटी लिटरेचर फेस्टिवल एसोसिएशन द्वारा पंजाब सरकार, पश्चिमी कमान और चंडीगढ़ प्रशासन के सहयोग से संयुक्त रूप से आयोजित किया गया।

यह त्योहार ‘द आम्र्ड फोसेर्स : डिफेंडिंग फ्री इंडिया फॉर द लास्ट 75 इयर्स’ थीम के तहत मनाया जा रहा है। इसका समापन रविवार को होगा। इस अवसर पर फेस्टिवल एसोसिएशन के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल टी.एस. शेरगिल (सेवानिवृत्त), जीओसी-इन-सी पश्चिमी कमान लेफ्टिनेंट जनरल नव के. खंडूरी और पश्चिमी कमान के मेजर जनरल (संचालन) संदीप सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

युवाओं को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि मिल्रिटी लिटरेचर फेस्टिवल का उद्देश्य उन वीर जवानों के बलिदान को याद करना है, जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर देश की सेवा की। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में सैन्य योद्धाओं के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। पंजाब योद्धाओं की भूमि है और इतिहास गवाह है कि यहां के योद्धाओं ने कभी पंजाब को लूटने नहीं दिया।

भारत, विशेष रूप से पंजाब ने हमेशा युद्ध मोर्चो पर अद्वितीय वीरता का परिचय दिया है और देश और राष्ट्र के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। उन्होंने नई पीढ़ी के युवाओं से सेना में भर्ती होकर देश की सेवा में अपना बहुमूल्य योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंजाब गुरुओं और योद्धाओं की भूमि है, पंजाब के योद्धाओं ने हमेशा अपराध के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। भारत का प्रत्येक नागरिक तभी सुखी जीवन व्यतीत करता है, जब सैनिक देश की रक्षा करते हैं।

उन्होंने कहा कि जवानों द्वारा देश की सेवा करना गर्व की बात है और राज्य सरकार हर संभव मदद के लिए जवानों के साथ हमेशा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *