BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 05:05 PM
  • 42.97°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  2. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  3. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  4. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  5. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  6. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  7. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  8. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  9. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  11. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  12. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  13. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  14. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  15. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

एमसीडी चुनाव में कुछ ऐसा रहा भाजपा सांसदों का प्रदर्शन

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 08 दिसंबर 2022, 8:51 AM IST
एमसीडी चुनाव में कुछ ऐसा रहा भाजपा सांसदों का प्रदर्शन
Read Time:3 Minute, 48 Second

एमसीडी चुनाव में कुछ ऐसा रहा भाजपा सांसदों का प्रदर्शन

दिल्ली नगर निगम के चुनाव में लगातार तीन बार से जीत हासिल करने वाली भाजपा को आम आदमी पार्टी ने हरा दिया है। हालांकि तमाम पूवार्नुमानों और एग्जिट पोल को धत्ता बताते हुए भाजपा ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया है कि वो हारे हुए चुनाव को भी पुरजोर और दमदार तरीके से लड़ती है और आखिर तक माहौल को बदलने का प्रयास करती है।

दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा और आप में कांटे की टक्कर के बीच 134 सीटों पर जीत हासिल कर आम आदमी पार्टी ने भाजपा को अब एमसीडी की सत्ता से भी बाहर कर दिया है। लेकिन हारने के बावजूद 104 सीटें जीतकर भाजपा ने यह संदेश तो दे ही दिया है कि आप के लिए दिल्ली विधान सभा की तरह दिल्ली नगर निगम को चलाना बहुत आसान नहीं रहने वाला है।

हालांकि यह भी एक तथ्य है कि दिल्ली नगर निगम के नतीजों ने कई सांसदों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। दिल्ली से भाजपा के सभी सांसदों के प्रदर्शन की बात करें तो सबसे ज्यादा शानदार प्रदर्शन गौतम गंभीर का रहा है और इस मामले में केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी सबसे पिछड़ गई हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वी दिल्ली से लोक सभा सांसद गौतम गंभीर के संसदीय क्षेत्र में नगर निगम के कुल 36 वार्ड हैं जिसमें से 22 वाडरें में भाजपा को जीत हासिल हुई है। वहीं भाजपा का सबसे खराब प्रदर्शन नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र में रहा है जहां से केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी सांसद हैं। लेखी के संसदीय क्षेत्र में निगम के 25 वार्ड आते हैं जिनमें से भाजपा के खाते में सिर्फ 5 वार्ड ही आ पाएं हैं।

अन्य सांसदों की बात करें तो,डॉ हर्षवर्धन के संसदीय क्षेत्र चांदनी चौक में आने वाले कुल 30 वाडरें में से 16 पर भाजपा जीती है। मनोज तिवारी के उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में आने वाले 41 वाडरे में से 20 सीटों पर जीत हासिल कर भाजपा ने यहां से आप को पछाड़ दिया है।

प्रवेश वर्मा के संसदीय क्षेत्र पश्चिमी दिल्ली में आप ने भाजपा को पछाड़ दिया है। वर्मा के संसदीय क्षेत्र में निगम के 38 वार्ड आते हैं जिनमें से सिर्फ 14 वाडरे में ही वर्मा अपनी पार्टी को जीता पाएं हैं।

रमेश बिधूड़ी के संसदीय क्षेत्र दक्षिणी दिल्ली में आने वाले कुल 37 वाडरें में से भाजपा को सिर्फ 13 वाडरें में ही जीत हासिल हो पाई। हंसराज हंस के संसदीय क्षेत्र उत्तर पश्चिमी दिल्ली में निगम के 43 वार्ड आते हैं, जिनमें से भाजपा को महज 14 सीटों पर ही जीत हासिल हो पाई।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *