BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 11 मई 2025 01:29 PM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पाकिस्तान ने किया सीजफायर का ‘घोर उल्लंघन’, सेना कर रही जवाबी कार्रवाई : विदेश सचिव मिस्री
  2. संदीप दीक्षित ने सीजफायर को लेकर विदेशी ताकत के हस्तक्षेप पर उठाए सवाल
  3. युद्धविराम के उल्लंघन पर नेताओं ने पाकिस्तान को लताड़ा
  4. एनएसए अजीत डोभाल ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से की बात
  5. देशभर में संघर्ष विराम का स्वागत, सेना के शौर्य और केंद्र की कूटनीति की तारीफ
  6. संघर्ष विराम की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री ने की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता
  7. पाकिस्तान ने चार घंटे के अंदर किया सीजफायर का उल्लंघन, जम्मू-कश्मीर के कई शहरों में हवाई हमले
  8. 1971 वाली बर्बादी याद कर 2025 में भी खौफजदा था पाकिस्तान, ऐसे में जान बचाने के लिए लगाई सीजफायर की गुहार
  9. ‘महिला अधिकारियों का मनोबल बढ़ाएगा’, स्थायी कमीशन के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर बोलीं अनुमा आचार्य
  10. ऑपरेशन सिंदूर : सैन्य और कूटनीतिक दोनों मोर्चों पर भारत की जीत
  11. ‘एस-400, ब्रह्मोस बेस पूरी तरह सुरक्षित; पाकिस्तान को भारी नुकसान’, भारतीय सेना ने खोली दुश्मन के झूठ की पोल
  12. युद्ध विराम के बाद कांग्रेस ने की सर्वदलीय बैठक, संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग
  13. भारत ने अपनी शर्तों पर किया सीजफायर, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि
  14. भारत-पाकिस्तान तत्काल और पूर्ण युद्धविराम पर सहमत : अमेरिका
  15. राजस्थान : जोधपुर में अगले आदेश तक बाजार बंद, बीकानेर का पीबीएम अस्पताल कर रहा अलर्ट मोड पर काम

वृशिका मेहता की सौरभ घेडिया संग सगाई, इंस्टाग्राम के जरिए खुद दी जानकारी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 दिसंबर 2022, 12:49 PM IST
वृशिका मेहता की सौरभ घेडिया संग सगाई, इंस्टाग्राम के जरिए खुद दी जानकारी
Read Time:2 Minute, 51 Second

वृशिका मेहता की सौरभ घेडिया संग सगाई, इंस्टाग्राम के जरिए खुद दी जानकारी

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की अभिनेत्री वृशिका मेहता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई तस्वीरें साझा कर अपने प्रशंसकों को टोरंटो में रहने और काम करने वाले सौरभ घेडिया के साथ सगाई की जानकारी दी। वृशिका ने खूबसूरत लोकेशन से एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें वे एक साथ डांस करते और कुछ रोमांटिक पल साथ बिताते देखे जा सकते हैं।

एक तस्वीर में उन्हें एक सोफे पर बैठे हुए एक-दूसरे को देखते हुए देखा जा सकता है, जबकि दूसरे में अभिनेत्री को चारों ओर घुमाते हुए देखा जा सकता है। एक और तस्वीर में सौरभ वृशिका को अपनी बाहों में उठाते हैं, जो उनके प्यार को दर्शाता है।

उन्होंने कैप्शन में लिखा है : हमेशा के लिए 11.12.2022 की शुरुआत। वृशिका ग्रे रंग का लहंगा पहने नजर आ रही हैं, जिसके चारों तरफ कढ़ाई की गई है। इसे उन्होंने चोकर नेकलेस और ईयरिंग्स के साथ पेयर किया। दूसरी ओर, सौरभ ने उसी समान रंग के कुर्ता-पायजामा के साथ डबल जैकेट पहना हुआ है।

उनके पोस्ट के बाद उनके कई दोस्तों और प्रशंसकों ने उन्हें बधाई दी।

अभिनेता ऋत्विक अरोड़ा ने टिप्पणी की : “बधाई हो..आपके लिए सुपर हैप्पी।” विशाल सिंह ने लिखा : “बधाई हो।” किश्वर मर्चेट ने कहा : “ओएमजी वृशि, इतनी बड़ी कब हुई तुम.. बधाई हो प्यार।”

सना सैय्यद, कनिका मान, सोनल वेंगुरलेकर, रोहन गंडोत्रा, वैष्णवी राव और अन्य हस्तियों ने भी जोड़े को शुभकामनाएं दीं।

सौरभ ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, आपके आभारी हूं और साथ में हमारी यात्रा को लेकर उत्साहित हूं! जिस पर अभिनेत्री ने जवाब दिया : “सौरभ मेरा सब कुछ।”

वृशिका को ‘इश्कबाज’, ‘सतरंगी ससुराल’, ‘ये तेरी गलियां’ और अन्य में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। उन्होंने ‘दिल दोस्ती डांस’ और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अपनी भूमिकाओं को लेकर खूब तारीफ बटोरी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *