BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 07 मई 2025 08:58 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘पहलगाम हमले में मौतों की जिम्मेदारी ले केंद्र सरकार’, रांची में बोले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे
  2. पहलगाम हमले का असर: वुलर झील का पर्यटन ठप, संकट में शिकारा मालिक
  3. अब भारत का पानी देश के हक में बहेगा : प्रधानमंत्री मोदी
  4. पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार का सख्त निर्देश, देशभर में 7 मई को मॉक ड्रिल
  5. वक्फ कानून की वैधता पर नहीं आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अगली सुनवाई 15 मई को
  6. पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान हवाई क्षेत्र पर असर, लुफ्थांसा और एयर फ्रांस ने बदले रूट
  7. ‘एडीबी’ पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास प्राथमिकताओं का पूर्ण समर्थन करता है : मासातो कांडा
  8. एलओसी पर तनाव के बीच रक्षा सचिव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सैन्य तैयारियों की दी जानकारी
  9. पुतिन ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ रूस
  10. ‘ये सिर्फ पब्लिसिटी के लिए…’, पहलगाम हमले को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
  11. कांग्रेस के नेता भारतीय सेना का गिरा रहे मनोबल, अपने किए पर करे गौर : सुधांशु त्रिवेदी
  12. ‘राफेल’ पर अजय राय का बयान, शर्मनाक और पूरी तरह अनुचित: तरुण चुघ
  13. राहुल गांधी का ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलती मानना बड़ी बात: संजय राउत
  14. ममता बनर्जी के मुर्शिदाबाद दौरे पर दिलीप घोष ने उठाए सवाल, बोले- ‘पहले क्यों नहीं गईं’
  15. भारत सरकार ने न्यूज पोर्टल ‘बलूचिस्तान टाइम्स’ और ‘बलूचिस्तान पोस्ट’ का एक्स अकाउंट किया बैन

बीडब्ल्यूएफ विश्व रैंकिंग: सात्विक-चिराग ने करियर की सर्वश्रेष्ठ नंबर 5 रैंकिंग हासिल की

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 दिसंबर 2022, 2:48 PM IST
बीडब्ल्यूएफ विश्व रैंकिंग: सात्विक-चिराग ने करियर की सर्वश्रेष्ठ नंबर 5 रैंकिंग हासिल की
Read Time:3 Minute, 5 Second

बीडब्ल्यूएफ विश्व रैंकिंग: सात्विक-चिराग ने करियर की सर्वश्रेष्ठ नंबर 5 रैंकिंग हासिल की

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल बैडमिंटन जोड़ी ने मंगलवार को जारी ताजा बीडब्ल्यूएफ विश्व रैंकिंग में दो स्थान की छलांग लगाकर करियर की सर्वश्रेष्ठ विश्व नंबर 5 स्थान हासिल किया। चिराग और सात्विकसाईराज ने इंडियन ओपन सुपर 500 इवेंट जीतकर जीत के साथ 2022 सीजन की शुरूआत की और तब से वे शीर्ष 10 रैंकिंग से बाहर नहीं हुए हैं।

पूरे सत्र में अपनी निरंतरता दिखाते हुए, भारतीय जोड़ी ने टोक्यो में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता और फ्रेंच ओपन में अपना पहला सुपर 750 खिताब अपने नाम किया। बर्मिघम में राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में, चिराग और सात्विकसाईराज ने पुरुषों के युगल में भारत का पहला स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

उन्होंने थॉमस कप में प्रभावशाली प्रदर्शन के साथ भारत को पहली बार बैडमिंटन विश्व चैंपियन बनने में भी मदद की।

इस बीच, लक्ष्य सेन दुनिया के नंबर 7 पर आ गए, लेकिन पुरुष एकल वर्ग में भारत के शीर्ष क्रम के खिलाड़ी बने रहे। दूसरी ओर, बीडब्ल्यूएफ वल्र्ड टूर फाइनल्स में दुनिया के नंबर 1 विक्टर एक्सेलसेन के खिलाफ जीत दर्ज करने वाले एचएस प्रणय ने चार साल में पहली बार शीर्ष 10 में प्रवेश किया और दुनिया में नंबर 9 पर हैं।

विश्व चैंपियनशिप के पूर्व रजत पदक विजेता किदांबी श्रीकांत 11वें स्थान पर हैं। कोई अन्य भारतीय पुरुष एकल खिलाड़ी शीर्ष 30 में शामिल नहीं है।

महिला एकल में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु राष्ट्रमंडल खेल 2022 में स्वर्ण जीतने के बाद से चोट के कारण बाहर चल रही। वह छठे स्थान पर हैं।

लंदन 2012 की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल मालविका बंसोड़ से एक स्थान नीचे विश्व में 33वें स्थान पर हैं जबकि आकाशी कश्यप 35वें स्थान पर हैं।

मिश्रित युगल में तनीषा क्रास्टो और ईशान भटनागर तीन पायदान ऊपर 21वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *