BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 10 अप्रैल 2025 03:00 PM
  • 38.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. नया वक्फ एक्ट धार्मिक स्वतंत्रता-संविधान पर हमला: राहुल गांधी
  2. केंद्र सरकार ने तीन बड़ी परियोजनाओं को दी मंजूरी, पीएम मोदी ने की तारीफ
  3. बंगाल में एकता और भाईचारा कभी कम नहीं होगा, चाहे कुछ लोग हमें बांटने की कितनी भी कोशिशें क्यों न करें: सीएम ममता
  4. ‘ये जब तक रहेंगे, देश का नुकसान ही होगा’, एनडीए पर भड़के तेजस्वी यादव
  5. 26/11 मुंबई हमला : कानून के लंबे हाथ आखिरकार आरोपी तहव्वुर राणा तक पहुंचे
  6. राहुल गांधी ने ओबीसी समाज के एक बड़े वर्ग के कांग्रेस पार्टी से दूर होने की ओर खींचा ध्‍यान : टीएस सिंह देव
  7. मुंबई में अरविंद सावंत और वर्षा गायकवाड़ के पोस्टर लगे, बताया गद्दार
  8. कोलकाता में भाजयुमो का ममता सरकार के खिलाफ धरना, 26 हजार शिक्षकों का मामला
  9. राहुल गांधी से प्रेरणा लेकर सफेद टी-शर्ट पहनेंगे एनएसयूआई से जुड़े छात्र
  10. वक्फ संशोधन कानून मुस्लिम समाज के हित में, डरने की जरूरत नहीं : शाहनवाज हुसैन
  11. तहव्वुर राणा का भारत प्रत्यर्पण स्वागतयोग्य, विजय माल्या, नीरव और ललित मोदी को भी लाए सरकार : नाना पटोले
  12. मोदी कैबिनेट ने लिए बड़े फैसले, रेल लाइन प्रोजेक्ट, जीरकपुर बाईपास समेत तीन परियोजनाओं को दी मंजूरी
  13. बंगाल में नहीं लागू होगा वक्फ संशोधन कानून, दीदी करेंगी आपकी संपत्ति की रक्षा : ममता बनर्जी
  14. पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को विजय दिवस परेड में शामिल होने का दिया निमंत्रण
  15. आईपी कॉलेज पहुंची सीएम रेखा गुप्ता, पुराने दिनों को किया याद, बोलीं- यहां की छात्राएं देश का नाम ऊंचा कर रहीं

केआईवाईजी क्वालिफायर 2022: यूपी हॉकी, हॉकी चंडीगढ़, हॉकी एमपी ने दर्ज की जीत

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 24 दिसंबर 2022, 11:41 AM IST
केआईवाईजी क्वालिफायर 2022: यूपी हॉकी, हॉकी चंडीगढ़, हॉकी एमपी ने दर्ज की जीत
Read Time:2 Minute, 31 Second

केआईवाईजी क्वालिफायर 2022: यूपी हॉकी, हॉकी चंडीगढ़, हॉकी एमपी ने दर्ज की जीत

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 (पुरुष अंडर 18) के क्वालीफायर के तीसरे दिन शुक्रवार को उत्तर प्रदेश हॉकी, हॉकी चंडीगढ़ और हॉकी मध्य प्रदेश ने अपने-अपने मैच में जीत हासिल की। दिन के पहले मैच में उत्तर प्रदेश हॉकी ने पूल ए में मणिपुर हॉकी के खिलाफ 6-1 से जीत दर्ज की। मनोज यादव (6′, 26′, 45′, 47′ मिनट) ने चार गोल किए। । अजीत यादव (53′, 59′ मिनट) ने भी उत्तर प्रदेश हॉकी की जीत में योगदान दिया। मणिपुर हॉकी के लिए एकमात्र गोल सिल्हेबा लिशम (56′ मिनट) ने किया।

पूल ए के दूसरे मैच में हॉकी चंडीगढ़ ने हॉकी आंध्र प्रदेश को 6-0 से हराया। परमवीर सिंह (13′, 23′ मिनट) ने दो गोल किए, जबकि गुरप्रीत सिंह (6′), रिशव (16′), कवल सिंह ( 49′) और सुरिंदर सिंह (51′ मिनट) ने हॉकी चंडीगढ़ के लिए एक आरामदायक जीत पूरी करने के लिए एक-एक गोल किया।

दिन के तीसरे पूल ए मैच में हॉकी हरियाणा ने हॉकी पंजाब के खिलाफ 2-2 से रोमांचक ड्रा खेला। दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ शानदार खेल दिखाया और पहले क्वार्टर में कोई भी गोल नहीं कर सकी।

अमनदीप (22′ मिनट) और कप्तान तोशांत (24′) ने दूसरे क्वार्टर में एक-एक गोल कर हॉकी हरियाणा को बढ़त दिलाई। हालांकि, हॉकी पंजाब ने दूसरे हाफ में जोरदार वापसी करते हुए दिलराज सिंह (38′, 55′ मिनट) के दो गोल दागे।

हॉकी झारखंड और हॉकी अरुणाचल के बीच पूल बी मैच हॉकी झारखंड के पक्ष में रहा।

हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा और दादरा नगर हवेली और दमन-दीव हॉकी के बीच दूसरा पूल बी मैच ओडिशा हॉकी एसोसिएशन के पक्ष में रहा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *