BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 03:05 PM
  • 42.97°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  2. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  3. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  4. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  5. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  6. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  7. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  8. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  9. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस पहुंच बढ़ाया जवानों का हौसला
  11. 17 मई से फिर शुरू होगा आईपीएल, फाइनल 3 जून को
  12. डीजीएमओ हॉटलाइन वार्ताः पाकिस्तान बोला एक भी गोली नहीं चलाएंगे, शत्रुतापूर्ण कार्रवाई नहीं करेंगे
  13. भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ ने की हॉट लाइन पर बात
  14. भारत-पाक तनाव पर ट्रंप ने कहा, ‘हमने परमाणु संघर्ष को रोका, नहीं तो लाखों लोग मारे जाते’
  15. ‘पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे थे आतंक के आका, भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया’

हॉकी इंडिया अवार्ड्स : मनप्रीत-रानी साल 2019 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 09 मार्च 2020, 12:12 PM IST
हॉकी इंडिया अवार्ड्स : मनप्रीत-रानी साल 2019 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
Read Time:2 Minute, 41 Second

नई दिल्ली, (आईएएनएस)| भारतीय पुरुष टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और महिला टीम की कप्तान रानी रामपाल को हॉकी इंडिया ध्रुव बत्रा प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड 2019 से रविवार को यहां सम्मानित किया गया जबकि पूर्व दिग्गज हरबिंदर सिंह को हॉकी इंडिया मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड-2019 से नवाजा गया। नई दिल्ली में रविवार को आयोजित तीसरे पुरस्कार वितरण समारोह में हॉकी इंडिया ध्रुव बत्रा प्लेयर ऑफ द ईयर-2019 पुरस्कार पाने वाले मनप्रीत और रानी को 25-25 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि जबकि हरबिंदर को 30 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी गई।

इसके अलावा हॉकी इंडिया जुगराज सिंह पुरस्कार (श्रेष्ठ अंडर-21 पुरुष खिलाड़ी)के लिए विवेक सागर प्रसाद को चुना गया और उन्हें 10 लाख रुपये नकद पुरस्कार राशि मिली। हॉकी इंडिया असुंता लाकड़ा अवार्ड (श्रेष्ठ अंडर-21 महिला खिलाड़ी) लालरेमसियामी को प्रदान किया गया और उन्हें भी 10 लाख रुपये नकद पुरस्कार राशि दी गई।

स्टार खिलाड़ी मनदीप सिंह को हॉकी इंडिया धनराज पिल्ले फॉरवर्ड ऑफ द ईयर-2019 पुरस्कार से सम्मानित किया गया जबकि नेहा गोयल को हॉकी इंडिया अजीत पाल सिंह मिडफील्डर ऑफ द ईयर-2019 पुरस्कार के लिए चुना गया।

पुरस्कारों की सूची में हरमनप्रीत सिंह को हॉकी इंडिया परगट सिंह अवार्ड डिफेंडर ऑफ द ईयर-2019 पुरस्कार से जबकि कृष्ण बी पाठक को हॉकी इंडिया बलजीत सिंह गोलकीपर अवार्ड के लिए चुना गया।

वहीं, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) को अमूल्य योगदान के लिए हॉकी इंडिया जमन लाल शर्मा पुरस्कार और खेल तथा युवा सेवा विभाग-ओडिशा सरकार को हॉकी इंडिया प्रेसिडेंट ऑफ अवार्ड फॉर अचीवमेंट -2019 पुरस्कार प्रदान किया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *