BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 08:40 PM
  • 40.04°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  2. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  3. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  4. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  5. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  6. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  7. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  8. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  9. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  11. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  12. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  13. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  14. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  15. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

प्रियंका ने राणा कपूर को बेची थी राजीव गांधी की तस्वीर, ईडी कर रही जांच

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 10 मार्च 2020, 10:56 AM IST
प्रियंका ने राणा कपूर को बेची थी राजीव गांधी की तस्वीर, ईडी कर रही जांच
Read Time:4 Minute, 3 Second

नई दिल्ली, (आईएएनएस)| प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर के खिलाफ धनशोधन के मामले में एजेंसी की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। ईडी अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा कपूर को दो करोड़ रुपये में बेची गई राजीव गांधी की उस पेंटिंग के बारे में भी जांच कर रही है जिसे विख्यात पेंटर एम. एफ. हुसैन ने बनाया था। हालांकि कांग्रेस के नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की आलोचना करते कहा है कि प्रियंका द्वारा आयकर रिटर्न में इसका जिक्र किए जाने के बाद इस संबंध में निराधार सवाल किए जा रहे हैं।

ईडी के अधिकारियों के अनुसार, महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने एक मई 2010 को कपूर को पत्र लिखकर पेंटिंग खरीदने के लिए सीधे प्रियंका गांधी से संपर्क करने को कहा था। प्रियंका गांधी के पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की यह तस्वीर जून 2010 में राणा कपूर को बेची गई थी।

ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि प्रियंका द्वारा कपूर को बेची गई पेंटिंग की जांच की जाएगी क्योंकि बेचने से पहले पेटिंग की कीमत नहीं लगाई गई थी। अधिकारी ने बताया कि यह पेंटिंग तत्कालीन प्रधानमंत्री को 1985 में कांग्रेस के शतवार्षिक सम्मेलन में उपहार के तौर पर दी गई थी, इसलिए यह पार्टी की संपत्ति थी।

प्रियंका गांधी ने दो करोड़ रुपये का चेक उनको भेजने पर चार जून 2010 को पावती पत्र कपूर को लिखा था। उन्होंने कपूर को लिखे अपने पत्र में कहा, “एम. एफ. हुसैन द्वारा बनाई गई मेरे पिता राजीव गांधी की पेंटिंग खरीदने के लिए आपका आभार। यह पेंटिंग उनको 1985 में कांग्रेस पार्टी के शतवार्षिक समारोह में उपहार के रूप में दी गई थी जो इस समय मेरे पास है।”

अपने पत्र में उन्होंने पेटिंग की कीमत के रूप में चेक प्राप्त करने की बात भी स्वीकार की थी। प्रियंका ने यह भी कहा था कि उनको आशा है कि कपूर इस कृति के ऐतिहासिक महत्व से अवगत होंगे और इसे इसके महत्व के साथ इस्तेमाल करेंगे।

ईडी के अधिकारी ने बताया कि राजीव गांधी की तस्वीर के अलावा एजेंसी यह भी जांच कर रही है कि अन्य कीमती पेंटिंग कपूर ने किनसे खरीदी थी।

ईडी की जांच में रविवार को खुलासा हुआ कि कपूर के पास 40 से अधिक कीमती पेटिंग हैं।

उधर, कांग्रेस नेताओं ने यस बैंक घोटाला के साथ प्रियंका का नाम जोड़ने को लेकर भाजपा की आलोचना की।

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर कहा, “प्रियंका गांधी को पैतृक संपत्ति के रूप में हुसैन की पेंटिंग मिली थी और उन्होंने इसका जिक्र आयकर रिटर्न में किया है कि उनको इसके लिए दो करोड़ रुपये की राशि चेक के माध्यम से मिली थी।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *