BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 23 अप्रैल 2025 08:26 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पहलगाम हमला निंदनीय, आतंकवादियों को चुन-चुनकर मारने और जड़ से खत्म करने की जरूरत : सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती
  2. पहलगाम हमला : जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार ने कहा, ‘हिंदुस्तान को कमजोर करना चाहते हैं कुछ लोग’
  3. खड़गे की बक्सर सभा पर जेडीयू नेता केसी त्यागी बोले, ‘खुद को जिंदा करने की कोशिश’
  4. पहलगाम आतंकी हमले में 16 की मौत, गृह मंत्री की अध्यक्षता में सुरक्षा समीक्षा बैठक
  5. अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज, ‘एक फेज में चुनाव तक नहीं करा पाते’
  6. राजनाथ सिंह, खड़गे समेत तमाम नेताओं ने की पहलगाम हमले की निंदा, कहा- ‘कायरतापूर्ण और अत्यंत निंदनीय’
  7. निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र चुनाव पर राहुल गांधी के एक-एक दावे का तथ्यों के साथ किया खंडन
  8. पीएम मोदी की अप्रूवल रेटिंग से मुझे ईर्ष्या होती है : अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस
  9. मल्लिकार्जुन खड़गे को बिहार में कोई नहीं जानता है : गोपाल मंडल
  10. पश्चिम बंगाल में हिन्दू डरे हुए हैं, उनको वोट तक नहीं डालने देते : गिरिराज सिंह
  11. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने परिवार संग देखा जयपुर का आमेर किला, राजस्थानी संस्कृति का लिया आनंद
  12. पहलगाम आतंकी हमला : पीएम मोदी बोले, ‘आतंकियों का एजेंडा सफल नहीं होगा’
  13. राष्ट्रपति मुर्मू ने पहलगाम हमले की निंदा की, बताया ‘दर्दनाक और अमानवीय’ कृत्य
  14. जम्‍मू-कश्‍मीर : पहलगाम आतंकी हमले में एक पर्यटक की मौत, 12 घायल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘स्तब्ध हूं’
  15. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत

मध्य प्रदेश में जापान की कंपनियां नई तकनीक के साथ करेंगी निवेश : मोहन यादव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 29 जनवरी 2025, 7:31 PM IST
मध्य प्रदेश में जापान की कंपनियां नई तकनीक के साथ करेंगी निवेश : मोहन यादव
Read Time:3 Minute, 38 Second

बीएनटी न्यूज़

भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले माह होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के लिए निवेशकों को आमंत्रित करने के अभियान में लगे मुख्यमंत्री मोहन यादव इन दिनों जापान प्रवास पर हैं। उन्होंने कहा है कि जापान की कंपनियां नई तकनीक के साथ राज्य में निवेश करेंगी।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री वहां जापान के निवेशकों से मुलाकात कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत और जापान के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक संबंध तेजी से प्रगाढ़ हो रहे हैं। मध्य प्रदेश इस साझेदारी को सुदृढ करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा। जापान की कंपनियां नई तकनीकों के साथ प्रदेश में निवेश करेंगी, जिससे प्रदेश के औद्योगिक और आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

मोहन यादव ने टोक्यो स्थित सेंसोजी मंदिर में भगवान बुद्ध के दर्शन किए और जापान यात्रा के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए विदेश मंत्री, जापानी निवेशकों, जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (श्रम्ज्त्व्), केडानरेन संस्था के अध्यक्ष तथा कई निजी निवेशकों से सार्थक चर्चा हुई है। जापान की उन्नत तकनीक और औद्योगिक विशेषज्ञता से मध्य प्रदेश के औद्योगिक, आईटी, हेल्थ और एजुकेशन सेक्टर में नई संभावनाएं विकसित की जा रही हैं। युवाओं के स्किल डेवलपमेंट से रोजगार के अवसर और औद्योगिक विकास में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए भी काम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री यादव ने बौद्ध धर्म के वैश्विक प्रभाव और जापान की सांस्कृतिक धरोहर का उल्लेख करते हुए कहा कि महात्मा बुद्ध ने अहिंसा और आध्यात्मिक जीवन से संपूर्ण विश्व को प्रेरित किया। गौतम बुद्ध भगवान विष्णु के अवतार के रूप में पूजनीय हैं और यह भारत के लिए गौरव का विषय है। भगवान बुद्ध के विचार एशियाई देशों के बीच सांस्कृतिक और आध्यात्मिक एकता के सूत्रधार हैं।

उन्होंने कहा कि जापान यात्रा का उद्देश्य केवल निवेश तक सीमित नहीं है, बल्कि जापान की समृद्ध संस्कृति और बौद्ध धर्म के प्रति सम्मान प्रकट करना भी है। उम्मीद है कि भारत और जापान की यह साझेदारी नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी। महात्मा बुद्ध के आशीर्वाद से दोनों देश प्रगति और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *