BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 10:01 PM
  • 38.94°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  2. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  3. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  4. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  5. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  6. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  7. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  8. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  9. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  11. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  12. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  13. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  14. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  15. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

आम बजट में बिहार को मिलीं कई बड़ी सौगातें, बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार ने जताई खुशी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 03 फ़रवरी 2025, 12:35 PM IST
आम बजट में बिहार को मिलीं कई बड़ी सौगातें, बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार ने जताई खुशी
Read Time:3 Minute, 12 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश आम बजट में बिहार को कई बड़ी सौगातें मिली हैं, जिनसे राज्य के विकास में महत्वपूर्ण बदलाव आएगा। बिहार सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रेम कुमार ने इस बजट को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि इसमें राज्य का विशेष ध्यान रखा गया है।

प्रेम कुमार ने रविवार को बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि बजट ऐतिहासिक है और बिहार का विशेष ध्यान रखा गया है। इसका कारण यह है कि आजादी के बाद बिहार पिछड़ गया था, लेकिन अब बिहार को विकास के नए मौके मिल रहे हैं। बिहार के लिए सबसे महत्वपूर्ण घोषणाओं में से एक है मखाना बोर्ड का गठन। यह बोर्ड उत्तर बिहार के मखाना उत्पादकों के हितों की रक्षा करेगा और उन्हें उचित मूल्य दिलाने का काम करेगा। उत्तर बिहार के मखाना उत्पादकों की मेहनत का उचित मूल्य मिलना बेहद ज़रूरी है। इसके लिए मखाना बोर्ड का गठन किया गया है, ताकि उनके उत्पादों को बेहतर ब्रांडिंग मिल सके और उन्हें अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान मिल सके।

उन्होंने कहा कि बजट में गरीबों के लिए आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया गया है। सरकार ने गरीबों के लिए आवास योजना, आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं को सुलभ बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। इसके साथ ही, हर सेक्टर में विकास को प्राथमिकता दी गई है।

बजट पर सवाल उठा रहे विपक्षी दलों को जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग बजट की आलोचना कर रहे हैं, उनकी सरकार 50 साल तक केंद्र में थी और लालू यादव ने 15 साल तक बिहार में शासन किया। तो क्या हुआ बिहार का? आज हम एनडीए सरकार में हैं और हमारा एजेंडा केवल विकास का है। बिहार में सुशासन और अच्छे काम हो रहे हैं, जनता इसका समर्थन कर रही है।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि हमने पिछले चुनावों में बड़ी जीत हासिल की है और आने वाले चुनावों में भी हम जनता के बीच विकास का संदेश लेकर जाएंगे। हमारा मुख्य उद्देश्य गरीबों, महिलाओं, युवाओं, किसानों और हर वर्ग के लिए योजनाओं का विस्तार करना है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *