BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 22 फ़रवरी 2025 03:53 AM
  • 14.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  2. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  3. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  4. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  5. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  6. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  7. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  8. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  9. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  10. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  11. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  12. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश
  13. मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘मतदाता सूची में हेरफेर’ का उठाया मुद्दा, भाजपा पर लगाए आरोप
  14. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम
  15. दिल्ली में आरएसएस के कार्यालय का उद्घाटन, मोहन भागवत और अमित शाह के अलावा कई हस्तियां होंगी शामिल

कोल इंडिया ने दिसंबर तिमाही में कमाया 8,491 करोड़ रुपये का मुनाफा, डिविडेंड का किया ऐलान

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 27 जनवरी 2025, 8:18 PM IST
कोल इंडिया ने दिसंबर तिमाही में कमाया 8,491 करोड़ रुपये का मुनाफा, डिविडेंड का किया ऐलान
Read Time:2 Minute, 42 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। कोल इंडिया ने सोमवार को वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का मुनाफा अक्टूबर-दिसंबर अवधि में 8,491.22 करोड़ रुपये रहा है।

दिसंबर तिमाही में कंपनी के मुनाफा में सालाना आधार पर 17.5 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। पिछले साल समान अवधि में कंपनी को 10,291.71 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

तीसरी तिमाही के नतीजों के साथ कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर पर 5.6 रुपये प्रति शेयर के दूसरे अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है।

कंपनी की ओर से इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 31 जनवरी तय की गई है और इस भुगतान 26 फरवरी को किया जाएगा।

रिकॉर्ड डेट वह तारीख होती है, जिसके आधार पर कंपनी डिविडेंड के लिए पात्र लोगों के नाम तय करती है। अगर रिकॉर्ड डेट पर आपके डीमैट खाते में शेयर हैं तो आपको डिविडेंड मिलता है।

इससे पहले सितंबर तिमाही में कोल इंडिया ने 6,289 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था, जो कि समान अवधि में दर्ज किए गए 8,049 करोड़ रुपये के मुनाफे से 22 प्रतिशत कम था।

कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूरे कर लिए हैं। वित्त वर्ष 1975-76 के दौरान कंपनी का कुल उत्पादन 89 मिलियन टन (एमटी) था, जो वित्त वर्ष 2023-24 में 8.7 गुना बढ़कर 773.6 एमटी हो गया है।

कोल इंडिया अपनी पूरी आपूर्ति का 80 प्रतिशत कोयला अत्यधिक प्रतिस्पर्धी दरों पर कोयला आधारित बिजली संयंत्रों को देता है। सीआईएल बिजली की कीमतों को कम रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कोल इंडिया की अगुवाई में भारत का कुल कोयला उत्पादन दिसंबर 2024 के दौरान 5.33 प्रतिशत बढ़कर 97.94 एमटी तक पहुंच गया है, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने में यह आंकड़ा 92.98 एमटी था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *