BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 15 मई 2025 04:17 AM
  • 34.81°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम को नहीं मिली अनुमति, कांग्रेस ने पुनर्विचार का किया आग्रह
  2. सरकार जब देशहित में कदम उठाएगी, विपक्ष उनका साथ देगा : कृष्णा अल्लावारु
  3. आदमपुर एयरबेस जाकर प्रधानमंत्री ने पाकिस्‍तान को किया बेनकाब : हुसैन दलवई
  4. दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से सम्मानित किया गया
  5. पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्किये का गाजियाबाद के फल व्यापारियों ने किया बहिष्कार
  6. पाकिस्तान ने अपने साथी देशों के साथ मिलकर भारत के खिलाफ कैसे किया फेक न्यूज का प्रसार, ‘डिसइंफो लैब’ ने किया खुलासा
  7. एस जयशंकर की ऑस्ट्रियाई विदेश मंत्री से फोन पर बात, आतंकवाद के मुद्दे पर हुई चर्चा
  8. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  9. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  10. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  11. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  12. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  13. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  14. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  15. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई

फेसबुक का मुनाफा दिसंबर तिमाही में 7% बढ़कर 52520 करोड़ रु; रेवेन्यू 25% बढ़ा, यह अब तक की सबसे कम ग्रोथ

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 30 जनवरी 2020, 4:30 PM IST
फेसबुक का मुनाफा दिसंबर तिमाही में 7% बढ़कर 52520 करोड़ रु; रेवेन्यू 25% बढ़ा, यह अब तक की सबसे कम ग्रोथ
Read Time:2 Minute, 17 Second

फेसबुक को अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 7.34 अरब डॉलर (52,520 करोड़ रुपए) का मुनाफा हुआ है। यह 2018 की दिसंबर तिमाही के मुकाबले 7% ज्यादा है। उस वक्त कंपनी को 6.88 अरब डॉलर (49,182 करोड़ रुपए) का फायदा हुआ था। वहीं, इस तिमाही में कंपनी को 21.08 अरब डॉलर (1.50 लाख करोड़ रुपए) का रेवेन्यू मिला है, जो 2018 की इसी तिमाही से 25% ज्यादा है। 2018 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी को 16.91 अरब डॉलर (1.20 लाख करोड़ रुपए) का रेवेन्यू मिला था। हालांकि, ये लगातार चौथी तिमाही है जब कंपनी के रेवेन्यू में 30% से कम ग्रोथ हुई है।

2019 में फेसबुक का प्रॉफिट 16% घटा
फेसबुक ने तिमाही नतीजों के साथ ही सालभर के नतीजे भी जारी किए हैं। 2019 में कंपनी को 18.48 अरब डॉलर (1.32 लाख करोड़ रुपए) की कमाई हुई है। यह 2018 की तुलना में 16% कम है। 2018 में कंपनी को 22.11 अरब डॉलर (1.58 लाख करोड़ रुपए) का प्रॉफिट हुआ था। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 55 करोड़ डॉलर (3,930 करोड़ रुपए) कानूनी खर्च के लिए रखे हैं। फेसबुक पर लाखों यूजर का डेटा बिना उनकी इजाजत के स्टोर करने का मुकदमा चल रहा है। 

फेसबुक की सर्विसेज इस्तेमाल करने वाले यूजर 11% बढ़े
फेसबुक की सर्विसेज यानी फेसबुक, वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने वाले यूजर भी दिसंबर तिमाही में 11% बढ़ गए हैं। ये 11% की ग्रोथ डेली एक्टिव यूजर में आई है। 31 दिसंबर तक फेसबुक सर्विसेज इस्तेमाल करने वाले डेली एक्टिव यूजर की संख्या 2.26 अरब पहुंच रही।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *