BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 02 अप्रैल 2025 06:54 AM
  • 17.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : पंजाब किंग्स ने लखनऊ को आठ विकेट से हराया, प्रभसिमरन सिंह बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’
  2. वक्फ अधिनियम में पहले भी हो चुके हैं संशोधन
  3. वक्फ ब‍िल पेश होने के एक दिन पहले प्रहलाद जोशी और जगदंबिका पाल ने संभाला मोर्चा, विपक्ष पर लगाया झूठ फैलाने का आरोप
  4. गुजरात के बनासकांठा में हुए हादसे पर खड़गे-राहुल ने जताया दुख, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
  5. कांग्रेस ने अपने सांसदों को तीन लाइन का व्हिप क‍िया जारी, 2-4 अप्रैल को लोकसभा में उपस्थिति अनिवार्य
  6. वक्फ संशोधन विधेयक : भाजपा ने व्हिप जारी कर सांसदों से बुधवार को लोकसभा में उपस्थिति रहने के लिए कहा
  7. गुजरात के बनासकांठा हादसे में 18 की मौत, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
  8. गुजरात : बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 17 की मौत, कई घायल
  9. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता ने प्रदूषण से संबंधित कैग रिपोर्ट विधानसभा में की पेश
  10. चिली लैटिन अमेरिका में भारत का ‘महत्वपूर्ण मित्र और साझेदार’ : पीएम मोदी
  11. अखिलेश, डीएमके, बसपा और विपक्षी पार्टियों के लिए मुस्लिम समाज सिर्फ एक वोट बैंक : जगदंबिका पाल
  12. कोडरमा में यज्ञ के लिए भिक्षाटन पर निकलीं महिलाओं पर पत्थरबाजी, दो पक्षों के बीच टकराव के हालात
  13. ‘जिन्हें अपने कृत्यों से दुर्गंध नहीं आती, उन्हें गौमाता की सेवा में दुर्गंध ही नजर आएगी’, योगी का अखिलेश को जवाब
  14. मार्च 2026 तक नक्सलियों को पूरी तरह से उखाड़ फेंकने का लक्ष्य : अमित शाह
  15. पीएम मोदी और चिली के राष्ट्रपति की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने पर हुई चर्चा

बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट : हेमंत सोरेन ने दिया निवेश का न्योता, कहा- झारखंड में अपार संभावनाएं

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 05 फ़रवरी 2025, 7:54 PM IST
बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट : हेमंत सोरेन ने दिया निवेश का न्योता, कहा- झारखंड में अपार संभावनाएं
Read Time:4 Minute, 35 Second

बीएनटी न्यूज़

रांची/कोलकाता। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पश्चिम बंगाल सरकार की मेजबानी में बुधवार को शुरू हुए ‘ग्लोबल बिजनेस समिट’ को संबोधित करते हुए देश-विदेश के उद्यमियों और निवेशकों को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि खनिज संपदाओं से परिपूर्ण झारखंड में औद्योगिक विकास की व्यापक संभावनाएं हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अध्यक्षता में कोलकाता में आयोजित हो रहे इस समिट में देश-विदेश के कई बड़े उद्यमी एवं निवेशक भाग ले रहे हैं। उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इसमें भागीदारी के लिए खास तौर पर आमंत्रित किया था।

सोरेन ने समिट के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि तकनीक के क्षेत्र में आज जिस तेजी से बदलाव आ रहा है, उसमें एक मजबूत एवं विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए राज्यों के बीच बेहतर संबंध, समन्वय तथा भागीदारी होना अत्यंत जरूरी है। इस कड़ी में राज्यों में आयोजित होने वाले ग्लोबल बिजनेस जैसे समिट की काफी निर्णायक भूमिका होती है। इससे एक राज्य का अन्य राज्यों तथा देशों से बेहतर व्यापारिक रिश्ते बनते हैं। निवेश और नई टेक्नोलॉजी से विकास की नई संभावनाएं बनती हैं।

झारखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समिट में मुझे देश-विदेश से आए मेहमानों और उद्योग जगत से जुड़े लोगों से मिलने का मौका मिल रहा है। इससे यह जानने-समझने का अवसर मिलेगा कि निवेशकों के सहयोग से झारखंड के समग्र विकास की दिशा में कैसे आगे बढ़ सकते हैं। मैं बड़ी आशा और उम्मीद से ‘बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट-2025’ में आए उद्यमियों तथा निवेशकों को झारखंड आमंत्रित करता हूं। आप निवेश करें, ताकि विकास के मामले में झारखंड राज्य भी तेजी से आगे बढ़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की 40 प्रतिशत खनिज संपदा झारखंड में है। उद्योगों के लिए जरूरी कई रॉ-मैटेरियल्स के भी हम सबसे बड़े उत्पादक राज्य हैं। देश की अर्थव्यवस्था में हमारा राज्य अहम भूमिका निभाता रहा है। कई खनिज आधारित उद्योग लंबे समय से यहां स्थापित हैं। कई औद्योगिक घरानों ने यहां निवेश किया है, लेकिन वर्तमान परिवेश में इस राज्य को और आगे ले जाने की जरूरत है। इसके लिए यहां नए-नए उद्योग लगे, इसके लिए हम नए सिरे से पहल कर रहे हैं।

सोरेन ने कला-संस्कृति एवं पर्यटन जैसे अनेक क्षेत्रों में विकास और निवेश की संभावनाओं पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा तसर का उत्पादन झारखंड में होता है। ऐसे में यहां टेक्सटाइल क्षेत्र में विकास के कई अवसर हैं। कला-संस्कृति के मामले में झारखंड की गिनती समृद्ध राज्यों में होती है। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य ऐसा है कि यह पर्यटन के क्षेत्र में भी निवेशकों की पहली पसंद बन सकता है।

उन्होंने उद्यमियों से कहा कि आप झारखंड आएं, सरकार आपको पूरा सहयोग करेगी। झारखंड और पश्चिम बंगाल एक-दूसरे से काफी करीब हैं। दोनों राज्यों में चल रही कई गतिविधियां एक जैसी हैं। इस तरह की पहल से दोनों राज्यों के समग्र विकास का नया रास्ता खुल रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *