BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 03 जून 2025 06:42 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सलमान खुर्शीद के पीएम मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस का एक खेमा नाराज, कार्रवाई की मांग
  2. अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ की वार्षिक बैठक में पीएम मोदी के संबोधन को विदेशी निवेशकों ने सराहा
  3. हिमाचल : सीएम सुक्खू ने हमीरपुर में वन मित्र संवाद कार्यक्रम में लिया हिस्सा
  4. एरोल मस्क ने पीएम मोदी को बताया ‘शानदार’ नेता, भारत के विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की सराहना की
  5. 2030 तक हर वर्ष 500 मिलियन यात्री भरेंगे उड़ान, देश स्पेस एविएशन कन्वर्जेंस में एक ग्लोबल लीडर : पीएम मोदी
  6. दिल्ली में झुग्गियों पर चला बुलडोजर : आम आदमी पार्टी
  7. ‘दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं’, पैराग्वे के राष्ट्रपति से बोले पीएम मोदी
  8. भारत दौरे पर पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर होगा फोकस
  9. जेईई एडवांस्ड 2025 : रजित गुप्ता ने हासिल की ऑल इंडिया पहली रैंक, कोटा का दबदबा
  10. प्रियंका गांधी की कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं से अपील, बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करें
  11. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मलेशिया में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी
  12. बाढ़ प्रभावित मणिपुर में 1,300 से अधिक लोगों को बचाया गया
  13. ग्रीन टेक और ईवी ग्रोथ देखने भारत पहुंचे एलन मस्क के पिता एरोल
  14. आईपीएल 2025 : 14 में से 11 बार! जिसने जीता क्वालीफायर-1, उसी टीम के नाम हुआ खिताब
  15. आईपीएल 2025 : श्रेयस अय्यर के तूफान के आगे उड़ी मुंबई, पंजाब किग्स फाइनल में पहुंची

भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर, आगे बढ़ने के लिए आंध्र प्रदेश भी तैयार : चंद्रबाबू नायडू

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 जून 2025, 3:55 PM IST
भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर, आगे बढ़ने के लिए आंध्र प्रदेश भी तैयार : चंद्रबाबू नायडू
Read Time:3 Minute, 38 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है और राज्य इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

सीआईआई ‘एनुअल बिजनेस समिट 2025’ में अपने संबोधन में नायडू ने आंध्र प्रदेश की तीव्र आर्थिक वृद्धि के लिए एक ब्लूप्रिंट पेश किया, जिसमें 22 वर्षों में 15 प्रतिशत वार्षिक लक्ष्य रखा गया है, ताकि भारत को विकसित देश का दर्जा प्राप्त करने में सहायता मिल सके।

इस विजन का मुख्य उद्देश्य राज्य को नेक्स्ट जनरेशन टेक्नोलॉजी, ग्रीन एनर्जी, लॉजिस्टिक्स और मैन्युफैक्चरिंग हब में बदलना है।

उन्होंने बताया कि आंध्र प्रदेश वैश्विक मानकों के अनुरूप लॉजिस्टिक्स लागत को जीडीपी के 14 प्रतिशत से घटाकर 8 प्रतिशत करने के लिए बंदरगाहों, हवाई अड्डों, रेलवे और अंतर्देशीय जलमार्गों को इंटीग्रेट कर रहा है।

नायडू ने व्यापार करने की गति को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

उन्होंने यह बताया कि राज्य ने पिछले साल ही 5 लाख करोड़ रुपए का निवेश आकर्षित किया है, जिससे 4.5 लाख नौकरियां पैदा हुई हैं।

उन्होंने उद्योग जगत के नेताओं से राज्य में निवेश करने और इसकी डेवलपमेंट स्टोरी में भागीदार बनने का आग्रह किया।

नायडू ने बताया कि उनका हमेशा से मानना ​​रहा है कि ऐसे इकोसिस्टम का निर्माण करना चाहिए जो न केवल निवेश को आकर्षित करें बल्कि दूरदृष्टि को भी प्रेरित करें।

उन्होंने कहा कि उनका मिशन न केवल इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करना है, बल्कि नेतृत्व का निर्माण करना है। उन्होंने बताया कि वे ऐसे नेतृत्व का निर्माण करना चाहते हैं, जहां लोग नौकरी लेने वाले नहीं, देने वाले हों। इसके लिए अमरावती में वैश्विक दूरदर्शी लोगों की अगली पीढ़ी तैयार करने के लिए एक ग्लोबल लीडरशिप सेंटर स्थापित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री नायडू ने हैदराबाद में भारत की अपनी तरह की पहली ग्रीन बिल्डिंग का जिक्र किया, जिसे सीआईआई के साथ साझेदारी में विकसित किया गया था।

उन्होंने घोषणा की कि जनवरी 2026 तक अमरावती में भारत की पहली क्वांटम कंप्यूटिंग सुविधा चालू हो जाएगी।

सीआईआई के अध्यक्ष संजीव पुरी ने नायडू के भविष्य-केंद्रित दृष्टिकोण की प्रशंसा करते हुए कहा, “ईओडीबी से लेकर व्यापार करने की गति तक, पीपीपी से लेकर पी4 तक, आप हमेशा कर्व से आगे रहे हैं।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *