BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 07 अप्रैल 2025 02:51 PM
  • 38.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. टैरिफ नहीं ‘दवा’ ! शेयर बाजार में हाहाकार के बीच ट्रंप ने अपनी नीतियों को ठहराया ‘सही’
  2. बेगूसराय पहुंचे राहुल गांधी, ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा में हुए शामिल
  3. जम्मू-कश्मीर विधानसभा में ‘वक्फ’ पर स्थगन प्रस्ताव खारिज, पीडीपी बोली- दुर्भाग्यपूर्ण है स्पीकर का फैसला
  4. वक्फ कानून को चुनौती मामला : याचिकाओं पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जताई सहमति
  5. जम्मू-कश्मीर में ‘वक्फ’ पर घमासान, कांग्रेस विधायक बोले- कोई भी इस कानून से खुश नहीं
  6. विश्व स्वास्थ्य दिवस पर पीएम मोदी ने मोटापे को लेकर जताई चिंता, दी सलाह,’ फिट रहने के लिए तेल का प्रयोग करें कम’
  7. कांग्रेस के ज्योति कुमार सिंह का दावा, भाजपा ने नीतीश कुमार से षड्यंत्र के तहत वक्फ बिल पर सहमति ली
  8. 11 करोड़ 25 लाख का खिलाड़ी ‘सेंचुरी’ के बाद खामोश, ईशान किशन ने पिछले 4 मैच में बनाए सिर्फ 21 रन
  9. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंतरराष्ट्रीय सीमा का दौरा, शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों से भी करेंगे मुलाकात
  10. अल्लू अर्जुन और एटली की अगली फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी प्रियंका चोपड़ा
  11. आईपीएल 2025 : गिल की फिफ्टी से गुजरात ने लगाई जीत की हैट्रिक
  12. भारत में समय-समय पर आदर्शों और आकांक्षाओं को पूरा करने वाले अवतार हुए : दत्तात्रेय होसबोले
  13. किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 132 दिन पुराना अनशन खत्म किया
  14. सहारनपुर: दारुल उलूम देवबंद ने महिलाओं और बच्चों के प्रवेश पर रोक लगाई
  15. राहुल गांधी के बिहार दौरे पर गिरिराज सिंह की नसीहत, ‘सिमरिया घाट आकर गंगाजी से माफी मांगें’

भारत में कुल बैंक खातों में महिलाओं की हिस्सेदारी 39.2 प्रतिशत, डीमैट अकाउंट में भी हुई वृद्धि

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 06 अप्रैल 2025, 2:57 PM IST
भारत में कुल बैंक खातों में महिलाओं की हिस्सेदारी 39.2 प्रतिशत, डीमैट अकाउंट में भी हुई वृद्धि
Read Time:3 Minute, 20 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। देश में कुल बैंक खातों में महिलाओं की हिस्सेदारी 39.2 प्रतिशत है। वहीं, भारत में बैंक खातों में जमा धन में महिलाओं का योगदान 39.7 प्रतिशत है। यह जानकारी सरकार द्वारा रविवार को दी गई।

सरकार ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में खुले बैंक खातों में महिलाओं की हिस्सेदारी 42.2 प्रतिशत है।

पिछले कुछ वर्षों में डीमैट खातों की संख्या में वृद्धि हुई है, जो शेयर बाजार में बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है।

31 मार्च, 2021 से 30 नवंबर, 2024 तक डीमैट खातों की कुल संख्या 3.32 करोड़ से बढ़कर 14.30 करोड़ हो गई, जो चार गुना से अधिक की वृद्धि को दर्शाता है।

पुरुष खाताधारकों की संख्या लगातार महिला खाताधारकों से अधिक रही है, लेकिन महिलाओं की भागीदारी में भी वृद्धि का रुझान देखा गया है।

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) के अनुसार “पुरुष डीमैट खातों की संख्या 2021 में 2.65 करोड़ से बढ़कर 2024 में 11.53 करोड़ हो गई, जबकि इसी अवधि के दौरान महिला डीमैट खातों की संख्या 66 लाख से बढ़कर 2.7 करोड़ हो गई।”

आंकड़ों के अनुसार, “वर्ष 2021-22, 2022-23 और 2023-24 के दौरान विनिर्माण, व्यापार और अन्य सेवा क्षेत्रों में महिलाओं के स्वामित्व वाले प्रतिष्ठानों के प्रतिशत में इजाफा देखा गया है।”

पिछले कुछ वर्षों में, डीपीआईआईटी द्वारा मान्यता प्राप्त ऐसे स्टार्टअप की संख्या में वृद्धि हुई है, जिनमें कम से कम एक महिला निदेशक हैं, जो महिला उद्यमिता में सकारात्मक रुझान को दर्शाता है। ऐसे स्टार्टअप की कुल संख्या 2017 में 1,943 से बढ़कर 2024 में 17,405 हो गई है।

1952 में कुल मतदाताओं की संख्या 17.32 करोड़ से बढ़कर 2024 में 97.8 करोड़ हो गई। साथ ही महिला मतदाता पंजीकरण में मजबूत वृद्धि देखी गई है।

प्राथमिक और उच्चतर माध्यमिक स्तरों पर लिंग समानता सूचकांक (जीपीआई) लगातार समान रहा है, जो मजबूत महिला नामांकन को दर्शाता है। उच्च प्राथमिक और प्रारंभिक स्तरों में उतार-चढ़ाव देखा गया, लेकिन यह समानता के करीब रहा है।

डेटा के अनुसार, 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लिए सामान्य स्थिति में श्रम बल भागीदारी दर (एलपीएफआर) 49.8 प्रतिशत (2017-18) से बढ़कर 60.1 प्रतिशत (2023-24) हो गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *