BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 22 मई 2025 08:14 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : बुमराह-सैंटनर की दमदार गेंदबाजी से मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में, डीसी को 59 रनों से हराया
  2. पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को 24 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का आदेश
  3. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ आउटरीच : संजय झा के नेतृत्व में पहला सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पांच देशों की यात्रा पर रवाना
  4. झारखंड की कांग्रेस विधायक के नाम चार वोटर आईडी और दो पैन कार्ड, सदस्यता रद्द करने की मांग
  5. तीन दशकों में पहली बार इतना बड़ा नक्सली मारा गया है : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  6. पाक प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ पूरी दुनिया हो एकजुट, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से भारत ने दिया करारा जवाब : राघव चड्ढा
  7. विदेश जा रहा प्रतिनिधिमंडल विजय शाह की टिप्पणी का जवाब भी लेकर जाए : आरिफ मसूद
  8. पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में भारत को फायदा हुआ या नुकसान, सरकार को बताना चाहिए : विजय वडेट्टीवार
  9. सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस यशवंत वर्मा पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका खारिज की
  10. प्रधानमंत्री मोदी ने दिलाई योग को दुनिया भर में पहचान : सीएम नायडू
  11. नेशनल हेराल्ड केस: राउज एवेन्यू कोर्ट में 2 से 8 जुलाई तक रोज होगी सुनवाई
  12. मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए सरकार ने किया सांसदों का प्रतिनिधिमंडल भेजने का प्रयोग : संजय राउत
  13. छत्तीसगढ़ को पीएम मोदी की अनुपम सौगात, डोंगरगढ़ समेत 5 रेलवे स्टेशन का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
  14. ‘देशभक्ति खून से आती है, कागज या फॉर्म भरने से नहीं’, मनजिंदर सिरसा का राहुल गांधी पर वार
  15. ‘आतंकिस्तान’ है पाकिस्तान, विश्व स्तर पर करेंगे साबित : सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल सदस्य

भारत 2028 तक बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था : मॉर्गन स्टेनली रिपोर्ट

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 16 मार्च 2025, 12:03 AM IST
भारत 2028 तक बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था : मॉर्गन स्टेनली रिपोर्ट
Read Time:3 Minute, 31 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। भारत 2028 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है, जो जर्मनी को पीछे छोड़ देगा। यह दावा वैश्विक वित्तीय सेवा कंपनी मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट में किया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 2026 तक 4.7 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। 2028 तक यह 5.7 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा, जिससे भारत जर्मनी को पीछे छोड़ते हुए तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। यह असाधारण वृद्धि संयोग नहीं, बल्कि वर्षों की दूरदृष्टि और साहसिक आर्थिक सुधारों का परिणाम है। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता संभाली, तब उन्होंने देश के कायाकल्प के लिए एक मजबूत दिशा तय की थी।

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू ‘मेक इन इंडिया’ और ‘डिजिटल इंडिया’ जैसे अभियानों ने औद्योगिक नवाचार की एक लहर को जन्म दिया, जिसने गांवों को विनिर्माण केंद्र और शहरों को समृद्ध आर्थिक केंद्रों में बदल दिया। इन पहलों से न केवल उद्योगों में वृद्धि हुई, बल्कि भारत को एक डिजिटल महाशक्ति बनने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया। भारत में होने वाली विशाल बुनियादी ढांचा परियोजनाओं ने न केवल देश का रूप बदला, बल्कि वैश्विक निवेशकों को भी आकर्षित किया। डिजिटल क्रांति के कारण लाखों लोगों को जोड़ने के साथ-साथ कई बड़े सुधारों ने भारत को वैश्विक आर्थिक मानचित्र पर एक प्रमुख स्थान दिलाया।

भारत की यह वृद्धि 1.4 बिलियन लोगों की आकांक्षाओं का वास्तविक रूप है। इस प्रगति का मुख्य कारण देश के युवा और महत्वाकांक्षी कार्यबल है, जो हर दिन नए-नए मील के पत्थर पार कर रही है।

भारत के आर्थिक सुधारों में कर सुधारों से लेकर वित्तीय समावेशन, नवीकरणीय ऊर्जा से लेकर अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी तक, हर पहलू में देश ने अनुकूल परिवर्तन किए हैं। इन सुधारों ने न केवल अर्थव्यवस्था को गति दी है, बल्कि भारत को एक वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित किया है। जैसे-जैसे भारत की अर्थव्यवस्था ऊंचाई की ओर बढ़ रही है, यह स्पष्ट है कि भविष्य भारत का है। जहां एक ओर दुनिया अनिश्चित वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों से जूझ रही है, वहीं भारत अपनी मजबूत आर्थिक नीति और विकासात्मक दृष्टिकोण के साथ तेजी से विकास कर रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *