BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 09:45 AM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  2. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  3. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं
  4. तेजस्वी ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा, कहा- हर टेंडर में मंत्री का 30 फीसदी कमीशन तय
  5. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  6. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  7. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  8. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा
  9. मुर्शिदाबाद पहुंचे राज्यपाल सीवी आनंद बोस, कहा – ‘समाज में शांति स्थापित करेंगे’
  10. तेजस्वी को इंडी अलायंस में मिली नई जिम्मेदारी, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी बोले ‘लॉलीपॉप थमा दिया गया’
  11. प्रदूषण से निपटने के लिए पूरे साल का प्लान, यमुना भी होगी साफः सीएम रेखा गुप्ता
  12. गुड फ्राइडे हमें दयालुता, करुणा और हमेशा उदार हृदय रखने की प्रेरणा देता है : पीएम मोदी
  13. आईपीएल 2025 : विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया
  14. वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का कांग्रेस ने किया स्वागत, बताया संविधान की जीत
  15. दाऊदी बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने वक्फ कानून को सराहा, पीएम मोदी के विजन का किया समर्थन

विकसित भारत के सपने को साकार करने में युवा शक्ति की होगी महत्वपूर्ण भूमिका : विपुल गोयल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 05 जनवरी 2025, 8:40 PM IST
विकसित भारत के सपने को साकार करने में युवा शक्ति की होगी महत्वपूर्ण भूमिका : विपुल गोयल
Read Time:2 Minute, 32 Second

बीएनटी न्यूज़

पलवल। हरियाणा सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि 2047 का भारत युवाओं के कंधों पर चलने वाला विकसित भारत होगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने में युवा शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे 2047 तक भारत देश को विकसित बनाने में जुट जाएं और विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अपने आप को उसी प्रकार ढ़ालने का काम करें।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल रविवार को पलवल के गांव दूधौला स्थित श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के तत्वावधान में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण करते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि वर्ष 2047 भारत का हो और भारत एक विकसित देश बने। ऐसे में भारत देश को 2047 तक विकसित बनाने में युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से कहा कि देश के एक लाख ऐसे युवाओं को राजनीति के अंदर समायोजित किया जाएगा, जिनकी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि न हो। देश के युवाओं की मल्टी डायमेंशनल प्रतिभा को विकसित करने का काम देश और प्रदेश की सरकार कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *