BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 04 मार्च 2025 03:52 PM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. महिला समृद्धि योजना के पूरा न होने का आरोप, ‘आप’ ने किया प्रदर्शन
  2. डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को दी जाने वाली सभी सहायता पर लगाई रोक
  3. स्वास्थ्य के नाम पर ‘आप’ सरकार में हुआ भ्रष्टाचार: रेखा गुप्ता
  4. किसानों के साथ सीएम मान की बातचीत विफल
  5. राहुल गांधी ने मंत्री वीरेंद्र कुमार को लिखा पत्र, पूछा-एनसीएससी और एनसीबीसी में पद खाली क्यों?
  6. मथुरा : होली में मुस्लिमों की एंट्री बैन की जाए : राजू दास
  7. कांग्रेस प्रवक्ता के रोहित शर्मा के बॉडी शेमिंग करने पर भड़के राजनेता, पार्टी से एक्शन की मांग
  8. जम्मू-कश्मीर : बजट सत्र पर कांग्रेस नेता तारिक हमीद ने कहा,’बहाल हो रहा है लोकतंत्र’
  9. ‘औरंगजेब’ के कार्यकाल में भारत था सोने की चिड़िया : अबू आजमी
  10. बिहार बजट पर चुनावी साल की ‘छाया’, महिलाओं और किसानों पर भी विशेष फोकस
  11. बसपा प्रमुख मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निकाला
  12. भारत ‘सर्कुलर इकोनॉमी’ की ओर अपनी यात्रा में सीख को साझा करने काे इच्छुक : पीएम मोदी
  13. झारखंड सरकार ने 1.45 लाख करोड़ का बजट किया पेश, केंद्र से बकाया 1.36 लाख करोड़ की वसूली के लिए कानूनी कार्रवाई का ऐलान
  14. कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद के रोहित शर्मा पर टिप्पणी से विवाद, नेताओं ने दी प्रतिक्रिया
  15. दिल्ली का बजट जनता के सुझावों पर आधारित होगा : सीएम रेखा गुप्ता

विदेश यात्रा करने वाले भारतीयों की संख्या महामारी के पहले के स्तरों से अधिक हुई

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 04 मार्च 2025, 1:11 PM IST
विदेश यात्रा करने वाले भारतीयों की संख्या महामारी के पहले के स्तरों से अधिक हुई
Read Time:2 Minute, 56 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। विदेश यात्रा करने वाले भारतीयों की संख्या में रिकॉर्ड इजाफा देखने को मिल रहा है और यह अब महामारी के पहले की संख्या से भी अधिक हो गई है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

वीएफएस ग्लोबल की ओर से संकलित किए गए आंकड़ों में बताया गया कि भारत में वीजा की संख्या 2024 में सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़ी है और यह महमारी के पहले (2019) की संख्या से 4 प्रतिशत अधिक हो गई है।

2024 में भारतीय यात्रियों के लिए लोकप्रिय गंतव्यों में कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड, सऊदी अरब, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम शामिल थे।

वीएफएस ग्लोबल के मुख्य परिचालन अधिकारी (दक्षिण एशिया) युम्मी तलवार ने कहा, “भारत में अंतरराष्ट्रीय यात्रा की मजबूत मांग बनी हुई है और यह स्पष्ट होता है कि यह मजबूत गति 2025 में भी बनी रहेगी।”

तलवार ने आगे कहा कि आवेदकों को वीएफएस ग्लोबल होने का दावा करने वाली नकली वेबसाइटों और फर्जी सोशल मीडिया पेजों से बचना चाहिए।

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि कस्टमाइज्ड वीजा सेवाओं का चलन मजबूत बना हुआ है, वीएफएस ग्लोबल ने वीजा एट योर डोरस्टेप (वीएवाईडी) सेवा की मांग में मजबूत वृद्धि देखी है। यह प्रीमियम सेवा आवेदकों को अपने पसंदीदा स्थान से बायोमेट्रिक नामांकन सहित अपनी वीजा प्रक्रिया पूरी करने की अनुमति देती है।

2024 में भारत में वीएवाईडी बुकिंग में 2019 की तुलना में छह गुना से अधिक वृद्धि और 2023 की तुलना में 21 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

वीएफएस ग्लोबल एक ऐसी कंपनी है जो लोगों को वीजा, पासपोर्ट और अन्य सेवाओं के लिए आवेदन करने में मदद करती है। वे इन सेवाओं से संबंधित प्रशासनिक कार्यों का प्रबंधन करने के लिए सरकारों और राजनयिक मिशनों के साथ काम करते हैं।

तलवार ने कहा, “हम आवेदकों को अंतिम समय की भीड़ से बचने और एक सहज यात्रा अनुभव सुनिश्चित करने के लिए अपने वीजा के लिए पहले से ही आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *