BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 10:02 PM
  • 38.94°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  2. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  3. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  4. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  5. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  6. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  7. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  8. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  9. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  11. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  12. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  13. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  14. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  15. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

होली पर ‘मेक इन इंडिया’ का असर: देसी सामानों की बिक्री बढ़ी, मोदी मुखौटे की मांग में उछाल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 13 मार्च 2025, 3:36 PM IST
होली पर ‘मेक इन इंडिया’ का असर: देसी सामानों की बिक्री बढ़ी, मोदी मुखौटे की मांग में उछाल
Read Time:3 Minute, 22 Second

बीएनटी न्यूज़

इटावा। होली की रौनक उत्तर प्रदेश के विभिन्न बाजारों में दिख रही है। इटावा के बाजार भी सज चुके हैं। इस बार एक नया ट्रेंड सबको अपनी ओर खींच रहा है। यहां ‘मेक इन इंडिया’ का असर साफ दिख रहा है। जहां पिछले सालों में चीनी सामानों का बोलबाला था, वहीं इस बार स्वदेशी उत्पादों की बिक्री में भारी वृद्धि देखी जा रही है।

होली के इस त्योहार पर बच्चों और युवाओं के लिए पिचकारियां हमेशा आकर्षण का केंद्र रही हैं। पहले बाजारों में चीनी पिचकारियों की भरमार थी, लेकिन इस बार भारतीय निर्मित पिचकारियों की मांग ज्यादा है।

दुकानदार गोविंद वर्मा का कहना है, “भारतीय पिचकारियां चाइनीज पिचकारियों से ज्यादा मजबूत और टिकाऊ होती हैं, जिस कारण ग्राहक इन्हें ज्यादा पसंद कर रहे हैं। पहले लोग सस्ती चाइनीज पिचकारियों को खरीदते थे। लेकिन, अब वे स्वदेशी उत्पादों की ओर रुख कर रहे हैं।”

होली के बाजार में मुखौटों की हमेशा मांग रहती है। लेकिन, इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुखौटे की बिक्री ने सबको हैरान कर दिया है। दुकानदारों का कहना है कि इस बार मोदी जी के मुखौटों की मांग बहुत ज्यादा है। हर साल बॉलीवुड और राजनीतिक हस्तियों के मुखौटे बाजार में आते हैं। लेकिन, इस बार मोदी मुखौटे की बिक्री सबसे ज्यादा हो रही है।

डॉक्टर अमित गुप्ता का कहना है कि हर साल होली पर लोग रासायनिक रंगों का इस्तेमाल करते हैं, जिससे त्वचा और स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। इस बार लोग हर्बल रंगों और गुलाल को प्राथमिकता दे रहे हैं।

उन्होंने बताया, “रासायनिक रंग त्वचा और आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जबकि हर्बल रंग सुरक्षित होते हैं और शरीर को ठंडक भी देते हैं। हमें हमेशा प्राकृतिक गुलाल और हर्बल रंगों का ही इस्तेमाल करना चाहिए।”

व्यापारियों का कहना है कि ‘मेक इन इंडिया’ अभियान का सकारात्मक असर अब बाजारों में दिखाई देने लगा है। पहले सस्ते दामों के कारण चीनी सामान ज्यादा बिकते थे, लेकिन अब स्वदेशी उत्पादों की गुणवत्ता के कारण लोग इन्हें प्राथमिकता दे रहे हैं।

इस बार की होली में जहां एक तरफ पर्यावरण का ख्याल रखा जा रहा है, वहीं ‘मेक इन इंडिया’ के प्रभाव से स्वदेशी सामानों की बिक्री भी बढ़ रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *