BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 09 मई 2025 09:33 AM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. अमेरिकी रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट नए पोप चुने गए
  2. आईपीएल 2025 : ब्लैकआउट के कारण धर्मशाला में पंजाब-दिल्ली मैच रद्द
  3. हमारी सहनशीलता का कोई नाजायज फायदा नहीं उठाए, मुंहतोड़ जवाब मिलेगा : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
  4. कंधार प्लेन हाईजैक से पठानकोट हमले तक में शामिल था ऑपरेशन ‘सिंदूर’ में मारा गया आतंकवादी रऊफ अजहर
  5. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का झारखंड दौरा टला, 10 मई को प्रस्तावित पूर्वी क्षेत्रीय अंतरराज्यीय परिषद की बैठक स्थगित
  6. ब्लैकआउट और सायरन के बीच भारतीय एयर डिफेंस ने पाकिस्तान के हवाई हमले को किया नाकाम, जवाबी कार्रवाई जारी
  7. सर्वदलीय बैठक : भारतीय एयर स्ट्राइक में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी जारी- सूत्र
  8. जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान के कई इलाकों में ब्लैकआउट, सायरन बजा
  9. पृथ्वीराज चव्हाण ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ कोड नेम पर उठाए सवाल, कांग्रेस पार्टी ने किया किनारा
  10. पाकिस्तान का झूठ बेनकाब : गुजरांवाला में भारतीय ड्रोन गिराने का दावा फर्जी
  11. कांग्रेस के पृथ्वीराज चव्हाण ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर उठाए सवाल, एनसीपी (एसपी) नेता काले बोले- ये सही समय नहीं
  12. भारत-पाकिस्‍तान तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री पहुंचे दिल्‍ली
  13. पाकिस्तान : लाहौर स्थित वाल्टन एयरपोर्ट के पास सुनाई दी धमाके की आवाज
  14. एयर स्ट्राइक के बाद LoC पर पाकिस्तान ने की भीषण गोलीबारी
  15. आईपीएल 2025: नजदीकी मुकाबले में सीएसके ने केकेआर को दो विकेट से हराया

पूर्वोत्तर में 2 दिवसीय हड़ताल से बैंकिंग, डाकघर और अन्य सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 29 मार्च 2022, 3:06 PM IST
पूर्वोत्तर में 2 दिवसीय हड़ताल से बैंकिंग, डाकघर और अन्य सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित
Read Time:2 Minute, 37 Second

पूर्वोत्तर में 2 दिवसीय हड़ताल से बैंकिंग, डाकघर और अन्य सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित

गुवाहाटी/अगरतला, 29 मार्च (बीएनटी न्यूज़)| केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा आयोजित दो दिवसीय हड़ताल का सोमवार को पूर्वोत्तर क्षेत्र में आंशिक प्रभाव देखा गया। पूर्वोत्तर क्षेत्र में बैंकिंग, डाकघर, दूरसंचार और बीमा सेवाएं तथा उत्पादन क्षेत्र हड़ताल से आंशिक रूप से प्रभावित रहीं।

28 और 29 मार्च के हड़ताल के आह्वान का सर्वाधिक प्रभाव बैंकिंग और डाकघर सेवाओं पर देखा गया। इस हड़ताल का समर्थन भारतीय जनता पार्टी विरोधी कई पार्टियों ने भी किया है। परिवहन व्यवस्था पर भी इसका असर देखा गया।

ट्रेड यूनियन अपनी 12 मांगों को लेकर और सरकार की कथित रूप से जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हड़ताल कर रहे हैं।

ट्रेड यूनियन लेबर कोड को हटाने, सरकारी क्षेत्र के निजीकरण, ठेका कर्मचारियों को नियमित करने, मनरेगा के तहत अधिक दिहाड़ी देने आदि की मांग कर रहे हैं।

ट्रेड यूनियनों के नेता का कहना है कि हड़ताल का पहला दिन सभी पूर्वोत्तर प्रांतों में सफल रहा।

भाजपा और उसके सहयोगी दल इस हड़ताल का विरोध कर रहे हैं। भाजपा समर्थित भारतीय मजदूर संघ ने हड़ताल के विरोध में अभियान चलाया है और लोगों से अपील की है कि वे हड़ताल में शामिल न हों।

भाजपा नेता टिंकू रॉय ने कहा कि यह हड़ताल विकास और कामगार लोगों के खिलाफ है। इससे देश की अर्थव्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा समर्थित इंडियन ट्रेड यूनियन के नेता माणिक डे ने अगरतला में कहा कि हड़ताल का पहला दिन बहुत सफल रहा और लोग इसे समर्थन दे रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *