BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 04 जून 2025 11:19 AM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. विराट का सपना पूरा, आरसीबी 18 साल बाद बना नया आईपीएल चैंपियन
  2. पंजाब : सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई जा रही तेलुगू भाषा और संस्कृति
  3. भोपाल: राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर ट्रंप के आगे सरेंडर करने का आरोप लगाया
  4. एनसीसी कैडेटों की संख्या तीन लाख बढ़ाई जाएगी : रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ
  5. जम्मू-कश्मीर : लश्कर-ए-तैयबा और हिज्ब-उल-मुजाहिदीन से कथित आतंकी संबंधों के चलते तीन सरकारी कर्मचारी बर्खास्त
  6. मध्य प्रदेश कांग्रेस में होगा बड़ा बदलाव, राहुल गांधी ने किया साफ
  7. पहलगाम, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर संसद के विशेष सत्र की मांग, विपक्षी दलों की पीएम मोदी को चिट्ठी
  8. तुर्की की कंपनी सेलेबी का मध्यस्थता आवेदन भारत में खारिज
  9. ऑपरेशन सिंदूर पर विदेश, रक्षा और गृह नीति विफल रही है : सुधाकर सिंह
  10. आतंक और परमाणु ब्लैकमेल अब नहीं सहेंगे, सीडीएस ने पाकिस्तान को दी चेतावनी
  11. देश के साथ खड़े हैं कांग्रेस के समझदार नेता : भाजपा सांसद रेखा शर्मा
  12. सलमान खुर्शीद के समर्थन में उतरे भाजपा नेता, केशव प्रसाद बोले- ‘पहले देश है, बाद में पार्टी’
  13. प्रधानमंत्री मोदी ने जाना असम में बाढ़ का हाल, सीएम सरमा बोले- पीएम के मार्गदर्शन और समर्थन के लिए आभारी
  14. पीएम मोदी ने बाढ़ प्रभावित असम और सिक्किम के मुख्यमंत्री से की बात, हर संभव मदद का दिया आश्वासन
  15. शशि थरूर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने की ब्राजील के उपराष्ट्रपति से मुलाकात, आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता पर जोर

बिहार: नीरा उत्पादन और बिक्री में गया का पहला स्थान, 18 लाख लीटर से ज्यादा हुआ उत्पादन

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 22 जून 2023, 11:44 AM IST
बिहार: नीरा उत्पादन और बिक्री में गया का पहला स्थान, 18 लाख लीटर से ज्यादा हुआ उत्पादन
Read Time:2 Minute, 15 Second

बिहार: नीरा उत्पादन और बिक्री में गया का पहला स्थान, 18 लाख लीटर से ज्यादा हुआ उत्पादन

बिहार का गया जिला नीरा उत्पादन और बिक्री के मामले में नंबर एक बना है। जिले में अब तक 18 लाख लीटर से अधिक नीरा का उत्पादन एवं 17 लाख लीटर से अधिक नीरा की बिक्री हुई है। जिला परियोजना प्रबंधक जीविका आचार्य मम्मट ने बताया कि ”नीरा उत्पादन एवं बिक्री में गया जिला ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।”

जारी आंकड़ों के मुताबिक, गया में अप्रैल से अब तक 18 लाख 51 हजार 241 लीटर नीरा उत्पादित किए गए हैं। जबकि, 17 लाख 23 हजार 762 लीटर की बिक्री की गई है। दूसरे स्थान पर वैशाली है, जहां 17 लाख 25 हजार 620 लीटर और तीसरे स्थान पर नालंदा है, जहां 17 लाख 15 हजार 667 लीटर नीरा का उत्पादन हुआ है।

नीरा ताड़ एवं खजूर के पेड़ों से ही एक विशेष प्रक्रिया द्वारा प्राप्त किया जाता है। गया ही नहीं राज्य में ताड़ और खजूर के पेड़ बहुतायत में उपलब्ध हैं। बताया जाता है कि यहां 14 लाख के करीब ताड़ के पेड़ हैं।

उल्लेखनीय है कि बिहार में पारंपरिक रूप से ताड़ी उतारने का कार्य किया जाता रहा है। लेकिन, 2016 में शराबबंदी के बाद शराब के साथ ताड़ी उत्पादन एवं बिक्री पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। नीरा में नशा नहीं होता है। गया में फिलहाल 223 अस्थाई एवं 60 स्थाई केंद्रों के माध्यम से नीरा बिक्री की जा रही है। मानपुर, आमस एवं चंदौती में नीरा की आइसक्रीम बनाकर बेचा जा रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *