BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 09 मई 2025 12:10 AM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. हमारी सहनशीलता का कोई नाजायज फायदा नहीं उठाए, मुंहतोड़ जवाब मिलेगा : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
  2. कंधार प्लेन हाईजैक से पठानकोट हमले तक में शामिल था ऑपरेशन ‘सिंदूर’ में मारा गया आतंकवादी रऊफ अजहर
  3. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का झारखंड दौरा टला, 10 मई को प्रस्तावित पूर्वी क्षेत्रीय अंतरराज्यीय परिषद की बैठक स्थगित
  4. ब्लैकआउट और सायरन के बीच भारतीय एयर डिफेंस ने पाकिस्तान के हवाई हमले को किया नाकाम, जवाबी कार्रवाई जारी
  5. सर्वदलीय बैठक : भारतीय एयर स्ट्राइक में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी जारी- सूत्र
  6. जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान के कई इलाकों में ब्लैकआउट, सायरन बजा
  7. पृथ्वीराज चव्हाण ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ कोड नेम पर उठाए सवाल, कांग्रेस पार्टी ने किया किनारा
  8. पाकिस्तान का झूठ बेनकाब : गुजरांवाला में भारतीय ड्रोन गिराने का दावा फर्जी
  9. कांग्रेस के पृथ्वीराज चव्हाण ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर उठाए सवाल, एनसीपी (एसपी) नेता काले बोले- ये सही समय नहीं
  10. भारत-पाकिस्‍तान तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री पहुंचे दिल्‍ली
  11. पाकिस्तान : लाहौर स्थित वाल्टन एयरपोर्ट के पास सुनाई दी धमाके की आवाज
  12. एयर स्ट्राइक के बाद LoC पर पाकिस्तान ने की भीषण गोलीबारी
  13. आईपीएल 2025: नजदीकी मुकाबले में सीएसके ने केकेआर को दो विकेट से हराया
  14. ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने 1971 के बाद पहली बार पाकिस्तान में दागी मिसाइलें
  15. ब्लैकआउट: दिल्ली से लेकर दूसरे राज्यों तक, ऐसी दिखी भारत की तैयारियों की झलक

अमेरिकी तेल भंडार में बढोतरी की खबर से कच्चे तेल के दाम में नरमी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 फ़रवरी 2022, 2:48 PM IST
अमेरिकी तेल भंडार में बढोतरी की खबर से कच्चे तेल के दाम में नरमी
Read Time:3 Minute, 23 Second

अमेरिकी तेल भंडार में बढोतरी की खबर से कच्चे तेल के दाम में नरमी

नयी दिल्ली , 26 फ़रवरी (बीएनटी न्यूज़)| अमेरिकी तेल भंडार में बढोतरी की खबर और रूस से तेल आपूर्ति जारी रखे जाने के आश्वासन से शुक्रवार को विदेशी बाजार में कच्चे तेल में दाम में हल्की नरमी दिखायी दी। यूक्रेन पर रूस के हमले की घोषणा से गुरुवार को कच्चा तेल आठ साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि, कारोबार के पिछले पहर में इसमें हल्की गिरावट आयी और लंदन का ब्रेंट क्रूड 102 डॉलर प्रति बैरल तथा अमेरिकी क्रूड 95 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।

रूस दुनिया के शीर्ष तेल उत्पादक देशों में से एक है और उस पर लगाये गये प्रतिबंधों से वैश्विक आपूर्ति प्रभावित होगी।

भारत के लिये कच्चे तेल के दाम में तेजी से अर्थव्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

भारत फिलहाल अपनी जरूरत का 85 प्रतिशत हिस्सा आयात करता है। अगर कच्चे तेल के दाम बढेंगे तो उससे पेट्रोज और डीजल के दाम भी बढ़ सकते हैं। इस तरह कच्चे तेल के दाम से महंगाई दर पभावित होती है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक तपन पटेल ने कहा, कच्चे तेल की कीमतें यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के साथ वैश्विक आपूर्ति चिंताओं को बढ़ा रही हैं। व्यापारी और निवेशक भी नाटो की प्रतिक्रिया और रूस पर व्यापार प्रतिबंधों के संभावित प्रभाव के लिये तैयार हैं।

उन्होंने कहा, हालांकि, अमेरिकी भंडार में वृद्धि और रूस से ऊर्जा आपूर्ति के आश्वासन से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी रूक सकती है। अमेरिका के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 18 फरवरी तक के सप्ताह में उसका तेल भंडार 4.515 मिलियन बैरल था।

कैपिटलवाया ग्लोबल रिसर्च के कमोडिटीज एंड करेंसी प्रमुख क्षितिज पुरोहित ने कहा कि ब्रेंट क्रूड के दाम 105 डॉलर के आठ साल के उच्चतम स्तर से नीचे आ गये हैं और फिलहाल 97 डॉलर प्रति बैरल के पार हैं।

उन्होंने कहा कि ब्रेंट क्रूड का दाम अमेरिकी क्रूड से अधिक तेजी से बढ़ रहा है क्योंकि यूरोपीय क्षेत्र की स्थिति का प्रभाव उस पर अधिक पड़ता है।

आईआईएफएल सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने भूराजनैतिक तनाव के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी बने रहने का अनुमान किया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *