BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 03 जून 2025 01:06 AM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सलमान खुर्शीद के पीएम मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस का एक खेमा नाराज, कार्रवाई की मांग
  2. अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ की वार्षिक बैठक में पीएम मोदी के संबोधन को विदेशी निवेशकों ने सराहा
  3. हिमाचल : सीएम सुक्खू ने हमीरपुर में वन मित्र संवाद कार्यक्रम में लिया हिस्सा
  4. एरोल मस्क ने पीएम मोदी को बताया ‘शानदार’ नेता, भारत के विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की सराहना की
  5. 2030 तक हर वर्ष 500 मिलियन यात्री भरेंगे उड़ान, देश स्पेस एविएशन कन्वर्जेंस में एक ग्लोबल लीडर : पीएम मोदी
  6. दिल्ली में झुग्गियों पर चला बुलडोजर : आम आदमी पार्टी
  7. ‘दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं’, पैराग्वे के राष्ट्रपति से बोले पीएम मोदी
  8. भारत दौरे पर पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर होगा फोकस
  9. जेईई एडवांस्ड 2025 : रजित गुप्ता ने हासिल की ऑल इंडिया पहली रैंक, कोटा का दबदबा
  10. प्रियंका गांधी की कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं से अपील, बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करें
  11. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मलेशिया में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी
  12. बाढ़ प्रभावित मणिपुर में 1,300 से अधिक लोगों को बचाया गया
  13. ग्रीन टेक और ईवी ग्रोथ देखने भारत पहुंचे एलन मस्क के पिता एरोल
  14. आईपीएल 2025 : 14 में से 11 बार! जिसने जीता क्वालीफायर-1, उसी टीम के नाम हुआ खिताब
  15. आईपीएल 2025 : श्रेयस अय्यर के तूफान के आगे उड़ी मुंबई, पंजाब किग्स फाइनल में पहुंची

भारत में दूसरी तिमाही में ग्लांस का सक्रिय उपयोगकर्ता आधार 150 मिलियन तक पहुंचा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 22 सितंबर 2021, 1:05 PM IST
भारत में दूसरी तिमाही में ग्लांस का सक्रिय उपयोगकर्ता आधार 150 मिलियन तक पहुंचा
Read Time:3 Minute, 13 Second

भारत में दूसरी तिमाही में ग्लांस का सक्रिय उपयोगकर्ता आधार 150 मिलियन तक पहुंचा

नई दिल्ली, 22 सितंबर (बीएनटी न्यूज़)| इनमोबी ग्रुप के स्वामित्व वाले लॉकस्क्रीन प्लेटफॉर्म ग्लांस ने दूसरी तिमाही में भारत में 15 करोड़ सक्रिय यूजर्स की उपलब्धि हासिल कर ली है। मार्केट रिसर्च फर्म काउंटरपॉइंट के अनुसार, 151 मिलियन सक्रिय उपयोगकतार्ओं के साथ, ग्लांस ने दूसरी तिमाही में तिमाही-दर-तिमाही में 8 प्रतिशत की वृद्धि की।

अनुसंधान विश्लेषक, आरुषि चावला ने एक बयान में कहा कि भारत एक मोबाइल पर बेस्ड देश है, जहां 90 प्रतिशत से अधिक इंटरनेट उपयोगकर्ता इसे स्मार्टफोन से एक्सेस करते हैं। चूंकि समग्र स्मार्टफोन बाजार परिपक्व और समेकित हो रहा है, शीर्ष ओईएम बाजार के अधिकांश हिस्से पर कब्जा कर रहे हैं, इसलिए इसे बनाए रखना भी एक चुनौती है।

चावला ने कहा कि ऐसे परि²श्य में, दीर्घकालिक मूल्य सृजन ओवर-द-टॉप (ओटीटी) सेवाओं के माध्यम से भिन्नता प्रदान करने पर अधिक निर्भर करेगा। इसलिए, ग्लांस शीर्ष चार स्मार्टफोन के वर्तमान उपयोगकर्ता आधार के आधे से अधिक में अपनी उपस्थिति के साथ भारत में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, हर चार भारतीय स्मार्टफोन उपयोगकर्ता में से एक अब ग्लांस प्लेटफॉर्म पर सक्रिय है, जो एंड्रॉयड स्मार्टफोन उपयोगकतार्ओं को एक इंटरैक्टिव लॉकस्क्रीन अनुभव प्रदान करता है।

एक पूर्व-स्थापित लॉकस्क्रीन एप्लिकेशन के रूप में आने वाला ग्लांस नए स्मार्टफोन उपयोगकतार्ओं को घर्षण रहित ऑन-बोडिर्ंग प्रदान करता है। इसके अलावा, यह अपने प्लेटफॉर्म पर स्टीकीनैस पैदा करने के लिए आकर्षक तरीके ईजाद करता रहता है।

मार्केट रिसर्च फर्म के अनुसार, ग्लांस की 250 डॉलर से कम कीमत वाले बैंड में मजबूत उपस्थिति बनी हुई है, जो इसके सक्रिय उपयोगकर्ता आधार का लगभग 80 प्रतिशत है।

इसके अलावा, 5जी स्मार्टफोन स्थापित बेस का दसवां हिस्सा ग्लांस प्लेटफॉर्म से लैस है, इस प्रकार यह कंटेंट इनोवेशन के अगले चरण के लिए भविष्य के लिए तैयार टेस्ट पैड बनाता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *