BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 21 अप्रैल 2025 06:36 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : रोहित व सूर्या की शानदार बल्लेबाजी, मुंबई ने सीएसके को नौ विकेट से हराया
  2. आईपीएल 2025 : आरसीबी से हार के बाद पोंटिंग ने कहा, हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की
  3. एनडीए से अलग होने पर पशुपति कुमार पारस बोले, ‘लोकसभा चुनाव में हमारे सांसदों का टिकट कटा, तो बहुत बुरा लगा था’
  4. भाजपा की पूरी सरकार ही प्रोपेगेंडा पर चल रही : अखिलेश यादव
  5. बिहार को ‘डबल इंजन’ नहीं, एक ही ‘पावरफुल इंजन’ की जरूरत : मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. अदालत पर टीका-टिप्पणी ठीक नहीं, यह नहीं होना चाहिए : तेजस्वी यादव
  7. रामबन में बादल फटने से तबाही : सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश
  8. खड़गे के बिहार दौरे को आरजेडी प्रवक्ता मृत्यंजय तिवारी ने बताया ‘चुनावी रणनीति’
  9. दिल्ली सरकार का लक्ष्य टैंकर माफिया को खत्म कर हर घर तक पानी पहुंचाना है: सीएम रेखा गुप्ता
  10. आज से दिल्ली में दौड़ेंगे 1,111 जीपीएस युक्त वॉटर टैंकर, दिखाई गई हरी झंडी, दावा- पानी की बर्बादी और चोरी पर लगेगी लगाम
  11. भाजपा आज से शुरू कर रही ‘वक्फ सुधार जन जागरूकता अभियान’
  12. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  13. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  14. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  15. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा

भारत में पहला चावल का साइलो गोदाम बक्सर एवं कैमूर में बनेगा : अश्विनी चौबे

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 22 अगस्त 2021, 1:11 PM IST
भारत में पहला चावल का साइलो गोदाम बक्सर एवं कैमूर में बनेगा : अश्विनी चौबे
Read Time:3 Minute, 9 Second

भारत में पहला चावल का साइलो गोदाम बक्सर एवं कैमूर में बनेगा : अश्विनी चौबे

बक्सर, 22 अगस्त (बीएनटी न्यूज़)| केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण प्रणाली तथा पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने शनिवार को कहा कि भारत का पहला चावल का साइलो गोदाम बक्सर, इटाढ़ी के बैरी और कैमूर, मोहनिया के सोंधियारा में बनेगा।

डुमरांव में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में मंत्री ने कहा कि शाहाबाद का क्षेत्र धान के कटोरा के रूप में जाना जाता है। इसके शुरू होने से किसानों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह गोदाम 11 एकड़ में बनेगा, जिसकी लागत 33 करोड़ रुपये अनुमानित है। उन्होंने कहा कि इस गोदाम की क्षमता 12,500 मैट्रिक टन की होगी।

उन्होंने कहा, इन दोनों स्थानों पर गेहूं का 37,500 मैट्रिक टन क्षमता वाला साइलो गोदाम भी बनेगा। इसे पूरी तरह वैज्ञानिक तरीके से बनाया जाएगा। गोदाम में रखा गया अनाज वर्षों बाद भी खराब नहीं होगा। इसे भारतीय खाद्य निगम द्वारा तैयार किया जाएगा।

बक्सर के सांसद चौबे ने कहा कि गेंहू के लिए बिहार के 27 जिलों में साइलो गोदाम के लिए सर्वेक्षण किया गया है।

चैबे ने कहा, केंद्र खाद्य सुरक्षा के साथ-साथ पौष्टिकता सुरक्षा की भी अब गारंटी लेगा। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर प्रधानमंत्री ने कुपोषण को खत्म करने के लिए फोर्टीफाइड राइस उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। सरकारी योजनाओं के तहत जो चावल का वितरण होता है, उसमें पोषणयुक्त चावल भी होगा।

पोषणयुक्त चावल में आयरन, जिंक, फोलिक एसिड एवं अन्य विटामिन होते हैं।

चौबे ने कहा कि बक्सर, कैमूर एवं रोहतास में सर्दी के मौसम में बड़ी संख्या में विदेशी पक्षी आते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए पर्यावरण एवं पर्यटन के ²ष्टिकोण से इको स*++++++++++++++++++++++++++++र्*ट का निर्माण कराने की योजना बनाई जा रही है। गोकुल जलाशय झील बक्सर जिले में एक महत्वपूर्ण जगह है। इसे पर्यावरण व पर्यटन के रूप में विकसित करने की संभावना है।

इस मौके पर भारतीय खाद्य निगम के जनरल मैनेजर संजीव कुमार बदानी भी उपस्थित थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *