BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 09 जून 2025 05:20 AM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता समाप्त होना दुर्भाग्यपूर्ण : धर्मेंद्र यादव
  2. सहस्राब्दी के लिए ‘टाइम कैप्सूल’ में समाहित गुजरात की विरासत : पीएम मोदी की दूरदर्शी पहल
  3. राहुल गांधी पर चुनाव आयोग का तंज, मैच हारने के बाद रेफरी को दोष देना नई आदत…
  4. राहुल गांधी के लेख पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का बयान- ‘लोकतंत्र की हत्या हुई, जनता भाजपा को देगी जवाब’
  5. मोदी सरकार के 11 साल पूरे, ‘माईगव’ आयोजित कर रहा ‘विकसित भारत 2025 क्विज’
  6. बावनकुले ने ‘महाराष्ट्र में मैच फिक्सिंग’ वाले बयान पर राहुल गांधी को घेरा, याद दिलाया ‘इतिहास’
  7. देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा ईद-उल-अजहा, लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल
  8. मीठी नदी घोटाला : डिनो मोरिया को ईडी का समन, अगले हफ्ते होगी पूछताछ
  9. ईद-उल-अजहा की राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं
  10. शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में छपी उद्धव और राज ठाकरे की तस्वीर, गठबंधन को लेकर अटकलें तेज
  11. ईद-अल-अजहा आज : देश भर की मस्जिदों में अदा की जा रही नमाज, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
  12. कनाडा ने भारत को दिया जी-7 सम्मेलन का न्योता, पीएम मोदी ने दी जानकारी
  13. बिहार बन गया है ‘क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया’: राहुल गांधी
  14. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- ट्रंप के दबाव में हुए थे सरेंडर
  15. चार देशों की यात्रा से लौटने के बाद विदेश मंत्री से मिला सुप्रिया सुले के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल

मई में भारत का कुल निर्यात साल-दर-साल 24 प्रतिशत बढ़ा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 16 जून 2022, 12:49 PM IST
मई में भारत का कुल निर्यात साल-दर-साल 24 प्रतिशत बढ़ा
Read Time:1 Minute, 51 Second

मई में भारत का कुल निर्यात साल-दर-साल 24 प्रतिशत बढ़ा

नई दिल्ली, 16 जून (बीएनटी न्यूज़)| मई में भारत का कुल निर्यात, माल और सेवाओं को मिलाकर 62.21 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया है, जो पिछले साल की समान अवधि में 24.03 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है। बुधवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

मई 2022 में व्यापारिक यानी वस्तुओं का निर्यात 38.94 अरब डॉलर दर्ज किया गया है, जबकि मई 2021 में यह 32.30 अरब डॉलर था। वहीं सेवाओं के निर्यात का अनुमानित मूल्य 23.28 अरब डॉलर दर्ज किया गया है, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह आंकड़ा 17.86 अरब डॉलर था।

वित्त वर्ष 2023 के पहले दो महीनों यानी अप्रैल-मई के दौरान भारत का कुल निर्यात 124.59 अरब डॉलर होने का अनुमान लगाया गया है, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 25.90 प्रतिशत अधिक है।

इसके विपरीत, मई में कुल आयात 77.65 अरब डॉलर होने का अनुमान लगाया गया है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 59.19 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है, जबकि इस वित्त वर्ष के अप्रैल-मई में कुल आयात 151.89 अरब डॉलर दर्ज किया गया है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 45.44 प्रतिशत अधिक है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *