BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 07 मई 2025 02:39 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘पहलगाम हमले में मौतों की जिम्मेदारी ले केंद्र सरकार’, रांची में बोले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे
  2. पहलगाम हमले का असर: वुलर झील का पर्यटन ठप, संकट में शिकारा मालिक
  3. अब भारत का पानी देश के हक में बहेगा : प्रधानमंत्री मोदी
  4. पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार का सख्त निर्देश, देशभर में 7 मई को मॉक ड्रिल
  5. वक्फ कानून की वैधता पर नहीं आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अगली सुनवाई 15 मई को
  6. पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान हवाई क्षेत्र पर असर, लुफ्थांसा और एयर फ्रांस ने बदले रूट
  7. ‘एडीबी’ पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास प्राथमिकताओं का पूर्ण समर्थन करता है : मासातो कांडा
  8. एलओसी पर तनाव के बीच रक्षा सचिव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सैन्य तैयारियों की दी जानकारी
  9. पुतिन ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ रूस
  10. ‘ये सिर्फ पब्लिसिटी के लिए…’, पहलगाम हमले को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
  11. कांग्रेस के नेता भारतीय सेना का गिरा रहे मनोबल, अपने किए पर करे गौर : सुधांशु त्रिवेदी
  12. ‘राफेल’ पर अजय राय का बयान, शर्मनाक और पूरी तरह अनुचित: तरुण चुघ
  13. राहुल गांधी का ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलती मानना बड़ी बात: संजय राउत
  14. ममता बनर्जी के मुर्शिदाबाद दौरे पर दिलीप घोष ने उठाए सवाल, बोले- ‘पहले क्यों नहीं गईं’
  15. भारत सरकार ने न्यूज पोर्टल ‘बलूचिस्तान टाइम्स’ और ‘बलूचिस्तान पोस्ट’ का एक्स अकाउंट किया बैन

जामतारा ग्लोबल : स्पैम कॉल से परेशान भारतीय यूजर्स

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 10 मई 2023, 11:56 AM IST
जामतारा ग्लोबल : स्पैम कॉल से परेशान भारतीय यूजर्स
Read Time:2 Minute, 59 Second

जामतारा ग्लोबल : स्पैम कॉल से परेशान भारतीय यूजर्स

भारत में लाखों व्हाट्सऐप उपयोगकर्ता पिछले कुछ दिनों से अंतरराष्ट्रीय स्पैम कॉलों से परेशाान हैं। ये स्पैम कॉल ज्यादातर अफ्रीकी और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों से आते हैं। साथ ही आते हैं फेक मैसेज। पिछले कुछ दिनों में व्हाट्सऐप पर इसकी बाढ़ सी आ गई है। यूजर्स ट्विटर पर अपनी व्यथा सुना रहे हैं।

मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सऐप के भारत में करीब 500 मिलियन यूजर्स हैं।

अनएकेडमी ग्रुप के संस्थापक गौरव मुंजाल ने मंगलवार को पोस्ट किया, व्हाट्सऐप के साथ क्या हो रहा है? इतना स्पैम, इतना ज्यादा।

एक सौरभ माथुर ने ट्वीट किया, व्हाट्सऐप बिजनेस एक बड़ी गलती थी। ब्रायन एक्टन (व्हाट्सएप के सह-संस्थापक) सही साबित हुए हैं।

हालांकि मोबाइल नंबर इंडोनेशिया, वियतनाम, मलेशिया और इथियोपिया के कंट्री कोड दिखाते हैं, लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ये कॉल वास्तव में इन्हीं देशों से आ रही हों।

इनमें से अधिकतर कॉल प्लस251 (इथियोपिया), प्लस62 (इंडोनेशिया), प्लस254 (केन्या), प्लस84 (वियतनाम) और अन्य देशों से आती हैं।

एक यूजर ने ट्वीट किया: मुझे हर दिन दुनिया के विभिन्न हिस्सों से अज्ञात नंबरों से व्हाट्सऐप पर मिस्ड कॉल मिलते रहते हैं। यह बहुत बुरा है, मुझे अपना फोन साइलेंट पर रखना पड़ता है।

व्हाट्सऐप ने अभी तक अपने प्लेटफॉर्म पर बढ़ते फेक स्पैम कॉल्स पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

नई दिल्ली स्थित स्वतंत्र पत्रकार शिवम विज ने पोस्ट किया, यहां भी ऐसा ही है। महामारी जैसा लगता है। एटदरेटव्हाट्सऐप को हमें केवल अपने कांटैक्ट से कॉल प्राप्त करने की अनुमति देने की जरूरत है।

एक अन्य प्रभावित व्हाट्सऐप यूजर ने कहा: मुझे वह (स्कैम कॉल) सुबह 5 बजे मिलते हैं। मेरा सुबह का अलार्म।

एक अन्य ने लिखा, यह आपके लिए जामतारा ग्लोबल है।

एक और स्कैम जो दिख रहा है वह व्हाट्सऐप संदेशों के माध्यम से नौकरी के प्रस्ताव प्राप्त करना है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *