BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 01:46 PM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  2. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया
  3. हेल्थ सेक्टर से जुड़ा क्रांतिकारी कदम, दिल्लीवासी भी आयुष्मान योजना के तहत करा सकेंगे इलाज : पीएम मोदी
  4. बिहार चुनाव के दौरान तहव्वुर राणा को फांसी पर लटकाएगी सरकार : संजय राउत
  5. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  6. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  7. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  8. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  9. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  10. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
  11. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  12. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश
  13. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पीएम मोदी के कारण हुआ संभव : पीयूष गोयल
  14. राहुल गांधी ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं : मुख्तार अब्बास नकवी
  15. तहव्वुर राणा की तरह दाऊद को भी पाकिस्तान से लाए केंद्र सरकार : विजय वडेट्टीवार

लक्षद्वीप ने मालदीव, मॉरीशस की तर्ज पर बनाई क्रूज पर्यटन की योजना

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 फ़रवरी 2021, 11:28 AM IST
लक्षद्वीप ने मालदीव, मॉरीशस की तर्ज पर बनाई क्रूज पर्यटन की योजना
Read Time:3 Minute, 56 Second

लक्षद्वीप ने मालदीव, मॉरीशस की तर्ज पर बनाई क्रूज पर्यटन की योजना

नई दिल्ली, 18 फरवरी (बीएनटी न्यूज़)| लक्षद्वीप में रोजगार के अवसर पैदा करने और विदेशी मुद्रा लाने के उद्देश्य से केंद्र शासित प्रदेश सरकार मालदीव और मॉरीशस में पर्यटकों के लिए पहले से तैयार मॉडल की तर्ज पर क्रूज पर्यटन के लिए एक प्रस्ताव तैयार किया गया है।

अपने प्रस्ताव में, केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन ने गृह मंत्रालय (एमएचए) को द्वीपों में एक समर्पित पर्यटक जहाज की संरचना को लेकर अपनी योजना के बारे में सूचित किया है।

लक्षद्वीप प्रशासन ने क्रूज पर्यटन के प्रस्ताव के साथ-साथ यूटी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक मसौदा नीति भी तैयार की है, जो उन छुट्टियों को संदर्भित करती है, जो पूरी तरह से या आंशिक रूप से एक क्रूज जहाज पर आधारित होती हैं।

क्र्रूज पर्यटन पर्यटकों को एक बहु-केंद्र अवकाश का अनुभव करने में सक्षम बनाता है, जिससे वे क्रूज जहाजों पर अपनी यात्रा के दौरान विभिन्न स्थलों पर समय बिताते हैं। इस तरह के पर्यटन में छोटी नौकाओं से लेकर बड़े जहाज तक शामिल होते हैं। इन्हें समुद्र से लेकर नदियों पर भी तैनात किया जाएगा।

क्रूज पर्यटन को यात्रा के एक शानदार रूप के रूप में परिभाषित किया जा सकता है, जिसमें एक निर्धारित और विशिष्ट यात्रा कार्यक्रम के साथ, कम से कम 48 घंटों के क्रूज जहाज पर शानदार छुट्टी बिताई जा सकती है। यह क्रूज जहाज कई बंदरगाहों या शहरों से होकर भी गुजरते हैं।

गृह मंत्रालय की एक्शन टेकन रिपोर्ट को आईएएनएस द्वारा भी एक्सेस किया गया है, जिसमें कहा गया है कि लक्षद्वीप प्रशासन द्वीप समूह में क्रूज लाइन पर्यटन को अत्यधिक महत्व देता है।

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि द्वीपों में क्रूज पर्यटन को विकसित करने के लिए, लक्षद्वीप प्रशासन ने एक समर्पित पर्यटक जहाज की सरंचना के लिए एक प्रस्ताव तैयार किया है। लक्षद्वीप प्रशासन ने यूटी में पर्यटन के लिए एक मसौदा नीति भी तैयार की है।

दस्तावेजों को गृह मामलों की स्थायी समिति के साथ साझा किया गया है, जिसने पहले मालदीव और मॉरीशस द्वारा अपनाए गए विकास मॉडल पर लक्षद्वीप में पर्यटन को विकसित करने के लिए मंत्रालय की सिफारिश की थी। इन दोनों देशों में पर्यटन पर ध्यान केंद्रित करने के साथ-साथ क्रूज-आधारित पर्यटन काफी लोगों को लुभाता है, जिसका फायदा लक्षद्वीप भी उठा सकता है।

इसके अलावा मंत्रालय ने कहा है कि लक्षद्वीप किल्तन, चेतलत और बित्रा द्वीपों में पर्यावरण के अनुकूल (ईको-फ्रेंडली) टेंट रिसॉर्ट विकसित करने की योजना भी बना रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *