BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 06 मई 2025 08:13 AM
  • 25.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार का सख्त निर्देश, देशभर में 7 मई को मॉक ड्रिल
  2. वक्फ कानून की वैधता पर नहीं आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अगली सुनवाई 15 मई को
  3. पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान हवाई क्षेत्र पर असर, लुफ्थांसा और एयर फ्रांस ने बदले रूट
  4. ‘एडीबी’ पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास प्राथमिकताओं का पूर्ण समर्थन करता है : मासातो कांडा
  5. एलओसी पर तनाव के बीच रक्षा सचिव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सैन्य तैयारियों की दी जानकारी
  6. पुतिन ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ रूस
  7. ‘ये सिर्फ पब्लिसिटी के लिए…’, पहलगाम हमले को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
  8. कांग्रेस के नेता भारतीय सेना का गिरा रहे मनोबल, अपने किए पर करे गौर : सुधांशु त्रिवेदी
  9. ‘राफेल’ पर अजय राय का बयान, शर्मनाक और पूरी तरह अनुचित: तरुण चुघ
  10. राहुल गांधी का ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलती मानना बड़ी बात: संजय राउत
  11. ममता बनर्जी के मुर्शिदाबाद दौरे पर दिलीप घोष ने उठाए सवाल, बोले- ‘पहले क्यों नहीं गईं’
  12. भारत सरकार ने न्यूज पोर्टल ‘बलूचिस्तान टाइम्स’ और ‘बलूचिस्तान पोस्ट’ का एक्स अकाउंट किया बैन
  13. हरियाणा के ‘आप’ प्रभारी ने पानी के मुद्दे पर पंजाब सरकार की गलती मानी
  14. ‘राफेल से नींबू-मिर्च कब हटेगा’, अजय राय का केंद्र सरकार पर तंज
  15. केरल: सांसद प्रियंका गांधी ने वन विभाग को एंबुलेंस की सौंपी चाबियां

पेरिस जा रहा एयर इंडिया का विमान तकनीकी खराबी के बाद दिल्ली लौटा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 05 जनवरी 2023, 2:17 PM IST
पेरिस जा रहा एयर इंडिया का विमान तकनीकी खराबी के बाद दिल्ली लौटा
Read Time:2 Minute, 16 Second

पेरिस जा रहा एयर इंडिया का विमान तकनीकी खराबी के बाद दिल्ली लौटा

पेरिस जाने वाले एयर इंडिया के एक विमान में तकनीकी खराबी आ गई। अधिकारियों ने बताया कि जिसके चलते विमान बुधवार को दिल्ली लौट आया है, जहां विमान की आपात स्थिति में लैंडिंग कराई गई। अधिकारियों ने बताया कि करीब 210 यात्रियों के साथ एयर इंडिया की दिल्ली-पेरिस फ्लाइट एआई 143 ने दोपहर 1.28 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी और करीब 35 मिनट तक हवा में रही, जिसके बाद पूर्ण आपात स्थिति की घोषणा की गई। विमान की दोपहर 2.25 बजे दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। विमानन नियामक डीजीसीए ने कहा कि बुधवार को एयर इंडिया बी787-800 विमान वीटी-एंड आपरेटिंग फ्लाइट एआई143 (दिल्ली-पेरिस) स्लैट्स ड्राइव स्नैग संदेश के कारण एयर टर्नबैक में शामिल था।

रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले मंगलवार को दिल्ली से फुकेत जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके चलते फ्लाइट दिल्ली वापस लौट गई थी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय की हालिया सूचना के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में देश में विभिन्न एयरलाइनों द्वारा कुल 2,613 तकनीकी खराबी संबंधी घटनाएं दर्ज की गई हैं।

आंकड़ों के अनुसार, तकनीकी खराबी की लिस्ट में इंडिगो 885 घटनाओं के साथ टॉप पर है, जबकि स्पाइसजेट और विस्तारा की फ्लाइटों में 2018 और 2022 के बीच 691 और 444 तकनीकी खराबी की घटनाएं सामने आईं।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *