BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 06 मई 2025 10:27 PM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘पहलगाम हमले में मौतों की जिम्मेदारी ले केंद्र सरकार’, रांची में बोले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे
  2. पहलगाम हमले का असर: वुलर झील का पर्यटन ठप, संकट में शिकारा मालिक
  3. अब भारत का पानी देश के हक में बहेगा : प्रधानमंत्री मोदी
  4. पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार का सख्त निर्देश, देशभर में 7 मई को मॉक ड्रिल
  5. वक्फ कानून की वैधता पर नहीं आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अगली सुनवाई 15 मई को
  6. पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान हवाई क्षेत्र पर असर, लुफ्थांसा और एयर फ्रांस ने बदले रूट
  7. ‘एडीबी’ पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास प्राथमिकताओं का पूर्ण समर्थन करता है : मासातो कांडा
  8. एलओसी पर तनाव के बीच रक्षा सचिव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सैन्य तैयारियों की दी जानकारी
  9. पुतिन ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ रूस
  10. ‘ये सिर्फ पब्लिसिटी के लिए…’, पहलगाम हमले को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
  11. कांग्रेस के नेता भारतीय सेना का गिरा रहे मनोबल, अपने किए पर करे गौर : सुधांशु त्रिवेदी
  12. ‘राफेल’ पर अजय राय का बयान, शर्मनाक और पूरी तरह अनुचित: तरुण चुघ
  13. राहुल गांधी का ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलती मानना बड़ी बात: संजय राउत
  14. ममता बनर्जी के मुर्शिदाबाद दौरे पर दिलीप घोष ने उठाए सवाल, बोले- ‘पहले क्यों नहीं गईं’
  15. भारत सरकार ने न्यूज पोर्टल ‘बलूचिस्तान टाइम्स’ और ‘बलूचिस्तान पोस्ट’ का एक्स अकाउंट किया बैन

रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 जून 2023, 4:56 PM IST
रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी
Read Time:3 Minute, 30 Second

रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी

रिलायंस इंडस्ट्रीज 16.3 लाख करोड़ रुपये के मूल्य के साथ देश की सबसे मूल्यवान कंपनी है। इसके बाद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) 11.8 लाख करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक 9.4 लाख करोड़ रुपये के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। एक्सिस बैंक के बरगंडी प्राइवेट और हुरुन इंडिया ने भारत में 500 सबसे मूल्यवान निजी क्षेत्र की कंपनियों की दिसंबर 2022 में प्रकाशित सूची पर मंगलवार को एक अपडेट जारी किया।

एब्सोल्यूट वैल्यू के आधार पर, 30 अक्टूबर 2022 से 30 अप्रैल 2023 के दौरान छह महीने में एचडीएफसी बैंक, आईटीसी और आवास विकास वित्त निगम (एचडीएफसी) के मूल्य सबसे ज्यादा बढ़े।

समीक्षाधीन अवधि में चार सूचीबद्ध यूनिकॉर्न- नायका, जोमैटो, पेटीएम और पॉलिसीबाजार के मूल्य में 7,872 करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

भारत की सबसे मूल्यवान असूचीबद्ध कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का मूल्य 13 प्रतिशत घटकर 1.92 लाख करोड़ रुपये रह गया।

जिंदल स्टेनलेस प्रतिशत वृद्धि के मामले में शीर्ष लाभार्थी के रूप में उभरा है, जिसमें 213 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की गई है, इसके बाद 93 प्रतिशत की वृद्धि के साथ लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी रही।

अद्यतन 2022 बरगंडी प्राइवेट-हुरुन इंडिया 500-विशेष रिपोर्ट में क्रमश: 72 और 60 कंपनियों के साथ वित्तीय सेवाओं और हेल्थकेयर का सबसे बड़ा योगदान था। सूची की करीब आधी कंपनियां वित्तीय सेवा, हेल्थकेयर, केमिकल्स, कंज्यूमर गुड्स एंड सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज इंडस्ट्रीज क्षेत्र से हैं।

भारत में बरगंडी प्राइवेट और हुरुन इंडिया सूची की शीर्ष 500 कंपनियों का मूल्य 30 अक्टूबर 2022 को 227 लाख करोड़ रुपये था जो 30 अप्रैल 2023 को 6.4 प्रतिशत घटकर 212 लाख करोड़ रुपये रह गया।

समीक्षा अवधि के दौरान 287 कंपनियों के मूल्य में गिरावट आई जबकि 14 कंपनियों में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं, 24 कंपनियां सूची से बाहर हो गईं।

शीर्ष 10 कंपनियों का कुल मूल्य 71.4 लाख करोड़ रुपये (874 अरब डॉलर) पर स्थिर बना हुआ है, जो देश के सकल घरेलू उत्पाद के 37 प्रतिशत और सूची में शामिल सभी कंपनियों के मूल्य के 34 प्रतिशत के बराबर है। इनमें सात कंपनियों का मुख्यालय मुंबई में है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *