BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 15 मई 2025 11:53 AM
  • 41.01°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम को नहीं मिली अनुमति, कांग्रेस ने पुनर्विचार का किया आग्रह
  2. सरकार जब देशहित में कदम उठाएगी, विपक्ष उनका साथ देगा : कृष्णा अल्लावारु
  3. आदमपुर एयरबेस जाकर प्रधानमंत्री ने पाकिस्‍तान को किया बेनकाब : हुसैन दलवई
  4. दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से सम्मानित किया गया
  5. पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्किये का गाजियाबाद के फल व्यापारियों ने किया बहिष्कार
  6. पाकिस्तान ने अपने साथी देशों के साथ मिलकर भारत के खिलाफ कैसे किया फेक न्यूज का प्रसार, ‘डिसइंफो लैब’ ने किया खुलासा
  7. एस जयशंकर की ऑस्ट्रियाई विदेश मंत्री से फोन पर बात, आतंकवाद के मुद्दे पर हुई चर्चा
  8. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  9. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  10. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  11. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  12. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  13. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  14. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  15. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई

‘माइक्रो डोनेशन’ अभियान का मकसद पैसे जुटाना नहीं, अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ना : जेपी नड्डा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 24 जनवरी 2022, 2:43 PM IST
‘माइक्रो डोनेशन’ अभियान का मकसद पैसे जुटाना नहीं, अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ना : जेपी नड्डा
Read Time:3 Minute, 4 Second

‘माइक्रो डोनेशन’ अभियान का मकसद पैसे जुटाना नहीं, अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ना : जेपी नड्डा

नई दिल्ली, 24 जनवरी (बीएनटी न्यूज़)| भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘माइक्रो डोनेशन’ अभियान का मकसद पैसे जमा करना नहीं, बल्कि अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ना है। ‘माइक्रो डोनेशन’ अभियान को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा की वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देशभर के युवा कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा युवाओं और महिलाओं को पार्टी से जोड़ने और नमो एप डाउनलोड करने के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान भी किया। नड्डा ने देशभर के 15 हजार से ज्यादा जगहों से जुड़े मंडल स्तर तक के युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस अभियान को देशभर में चलाना जरूरी है, लेकिन चुनाव वाले पांचों राज्यों – उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में इस अभियान को प्रभावी तरीके से चलाकर लोगों तक पहुंचकर उनको, उनके एक-एक वोट की ताकत को समझाना बहुत जरूरी है।

देशभर से जुड़े पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं भाजयुमो प्रभारी तरुण चुग ने दावा किया कि स्थापना के समय से ही भाजपा अपने संगठन और पार्टी कार्यक्रमों को किसी व्यापारिक घराने या उद्योगपतियों की मदद से नहीं, बल्कि अपने लाखों कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही चला रही है।

दरअसल, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 25 दिसंबर को इस ‘माइक्रो डोनेशन’ अभियान की शुरुआत की थी। अब भाजपा आलाकमान के निर्देश पर भाजयुमो देशभर में इस अभियान को चलाने जा रही है। सबसे खास बात यह है कि भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं को चुनाव वाले पांचों राज्यों में खासतौर से इस अभियान को जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर तक चलाने को कहा गया है, ताकि इसके जरिए अधिक से अधिक युवा और महिला मतदाताओं को नमो एप के जरिए पार्टी से जोड़ा जा सके।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *