BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 11 मई 2025 09:56 AM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पाकिस्तान ने किया सीजफायर का ‘घोर उल्लंघन’, सेना कर रही जवाबी कार्रवाई : विदेश सचिव मिस्री
  2. संदीप दीक्षित ने सीजफायर को लेकर विदेशी ताकत के हस्तक्षेप पर उठाए सवाल
  3. युद्धविराम के उल्लंघन पर नेताओं ने पाकिस्तान को लताड़ा
  4. एनएसए अजीत डोभाल ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से की बात
  5. देशभर में संघर्ष विराम का स्वागत, सेना के शौर्य और केंद्र की कूटनीति की तारीफ
  6. संघर्ष विराम की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री ने की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता
  7. पाकिस्तान ने चार घंटे के अंदर किया सीजफायर का उल्लंघन, जम्मू-कश्मीर के कई शहरों में हवाई हमले
  8. 1971 वाली बर्बादी याद कर 2025 में भी खौफजदा था पाकिस्तान, ऐसे में जान बचाने के लिए लगाई सीजफायर की गुहार
  9. ‘महिला अधिकारियों का मनोबल बढ़ाएगा’, स्थायी कमीशन के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर बोलीं अनुमा आचार्य
  10. ऑपरेशन सिंदूर : सैन्य और कूटनीतिक दोनों मोर्चों पर भारत की जीत
  11. ‘एस-400, ब्रह्मोस बेस पूरी तरह सुरक्षित; पाकिस्तान को भारी नुकसान’, भारतीय सेना ने खोली दुश्मन के झूठ की पोल
  12. युद्ध विराम के बाद कांग्रेस ने की सर्वदलीय बैठक, संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग
  13. भारत ने अपनी शर्तों पर किया सीजफायर, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि
  14. भारत-पाकिस्तान तत्काल और पूर्ण युद्धविराम पर सहमत : अमेरिका
  15. राजस्थान : जोधपुर में अगले आदेश तक बाजार बंद, बीकानेर का पीबीएम अस्पताल कर रहा अलर्ट मोड पर काम

दक्षिणी नगर निगम की स्थायी समिति ने दी मंजूरी, दिल्ली में बनेगी दूसरी सबसे बड़ी पार्किं ग

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 13 नवंबर 2021, 11:58 AM IST
दक्षिणी नगर निगम की स्थायी समिति ने दी मंजूरी, दिल्ली में बनेगी दूसरी सबसे बड़ी पार्किं ग
Read Time:2 Minute, 1 Second

दक्षिणी नगर निगम की स्थायी समिति ने दी मंजूरी, दिल्ली में बनेगी दूसरी सबसे बड़ी पार्किं ग

नई दिल्ली, 13 नवंबर (बीएनटी न्यूज़)| दिल्लीवासियों को जल्द ही दिल्ली की दूसरी सबसे बड़ी पार्किं ग मिलने वाली है। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम अपने अधिकार क्षेत्र ग्रेटर कैलाश-1 एम ब्लाक मार्केट में 399 वाहनों की क्षमता वाली पार्किं ग बनाएगा। शुक्रवार को हुई दक्षिणी दिल्ली नगर की स्थायी समिति की बैठक में इसे मंजूरी दे दी गई है। हालांकि स्थायी समिति के बाद आगामी सदन से मंजूरी के बाद ही इसपर आगे कार्य किया जाएगा। वहीं यह पार्किं ग सिर्फ 4 पहिया वाहनों के लिए होगी, वहीं इसके बनाने में 50 करोड़ से अधिक लागत आने का अनुमान है।

जानकारी के अनुसार, करीब 10 मंजिला इस पार्किं ग को बनाने में करीब एक साल का वक्त लगेगा, वहीं जो कंपनी इस पार्किं ग को बनाएगी वह 10 साल तक इस पार्किं ग की देखभाल और संचालन करेगी।

इस पार्किं ग के बनने के बाद सड़कों से जाम की स्थिति खत्म होने की काफी उम्मीद होंगी, वहीं क्षेत्र के स्थानीय दुकानदार, व्यापरियों और ग्राहकों को गाड़ी खड़ी करने की सहूलियत भी मिलेगी।

दरअसल दिल्ली के मुख्य बाजारों में वाहन खड़े करने की एक बड़ी समस्या है। वहीं सड़कों पर गाड़ियां लगने से गुजरने वाले वाहनों की लंबी कतार लग जाती है, जिससे जाम तक लग जाता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *