BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 01:57 PM
  • 41.85°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  2. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  3. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  4. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
  5. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस पहुंच बढ़ाया जवानों का हौसला
  6. 17 मई से फिर शुरू होगा आईपीएल, फाइनल 3 जून को
  7. डीजीएमओ हॉटलाइन वार्ताः पाकिस्तान बोला एक भी गोली नहीं चलाएंगे, शत्रुतापूर्ण कार्रवाई नहीं करेंगे
  8. भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ ने की हॉट लाइन पर बात
  9. भारत-पाक तनाव पर ट्रंप ने कहा, ‘हमने परमाणु संघर्ष को रोका, नहीं तो लाखों लोग मारे जाते’
  10. ‘पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे थे आतंक के आका, भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया’
  11. ऑपरेशन सिंदूर : प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे
  12. सुंदर कांड की चौपाई ‘भय बिनु होय ना प्रीति’ सुना एयर मार्शल ने पाकिस्तान को दी नसीहत
  13. जरूरत पड़ने पर हर मिशन के लिए तैयार, भर चुका था उनके पाप का घड़ा : भारतीय सेना
  14. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, कहा- जीवन भर याद रहेगी इस प्रारूप से मिली सीख
  15. आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ को बताया ‘फैमिली मैन’, एक बार फिर हुआ पाकिस्तानी सेना का झूठ बेनकाब

ताजमहल के साये में शीशमहल पार्क में बनाया गया वॉच टावर

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 05 अक्टूबर 2022, 4:19 PM IST
ताजमहल के साये में शीशमहल पार्क में बनाया गया वॉच टावर
Read Time:3 Minute, 25 Second

ताजमहल के साये में शीशमहल पार्क में बनाया गया वॉच टावर

लखनऊ, 05 अक्टूबर (बीएनटी न्यूज़)| उत्तर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार तमाम प्रयास कर रही है। ताजनगरी में उद्यान विभाग ने ताज के साये में एक खास टावर बनाया है, जहां से पर्यटक ताजमहल, आगरा किला, मेहताब बाग और यमुना नदी का शानदार नजारा देख सकेंगे। वॉच टावर का निर्माण उद्यान विभाग के शीश महल पार्क में किया गया है। दीपावली से पहले इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। उद्यान विभाग ने ताजमहल के पश्चिम गेट पर स्थित शीशमहल पार्क में वॉच टावर का निर्माण किया है। वॉच टावर से पर्यटक ताजमहल, आगरा किला और यमुना नदी का एक साथ दीदार कर सकते हैं। इस वॉच टावर के चारों ओर हरियाली ही हरियाली है।

उद्यान उपनिदेशक कौशल कुमार नीरज ने बताया कि पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शीशमहल पार्क को विकसित किया गया है, ताकि ताजमहल का दीदार करने आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को सुखद अनुभूति हो सके। उन्होंने बताया कि शीशमहल टीले पर पहले सुरक्षा की दृष्टि से नजर रखने के लिए वॉच टावर बनाया गया था, जो जर्जर हो गया था। उसे तोड़कर पर्यटकों के लिए नए वॉच टावर का निर्माण किया गया है। एक बार में टावर पर लगभग 100 पर्यटक जा सकेंगे। शीशमहल पार्क को विकसित करने में 72 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

पार्क में वॉच टावर और पाथवे के निर्माण का काम पूरा हो चुका है। पार्क में फुलवारी बनाई गई है और कई तरह के पौधे रोपे गए हैं। पार्क का विधिवत उद्घाटन होने के बाद सैलानी टिकट खरीदकर पार्क में प्रवेश कर सकेंगे।

उपनिदेशक नीरज ने बताया कि शीशमहल में वॉच टावर तो खास है ही, यहां का वातावरण भी बेहद खास है। पार्क में वॉच टावर के आस-पास फूलों के पौधे लगाए गए हैं, जिससे वॉच टावर के आसपास का हिस्सा हर समय प्राकृतिक सुगंध से महकता रहता है। पार्क में प्रवेश करते ही अलग तरह का अहसास होता है। एक बड़े क्षेत्रफल में फैले शीशमहल पार्क में एक हट भी बनाई गई है, जहां बैठकर पर्यटक शुद्ध हवा का आनंद ले सकते हैं।

वॉच टावर के अलावा पार्क में भव्य प्रतिमा, झरना, फव्वारा, लाइटिंग और कैंटीन समेत कई अन्य काम भी प्रस्तावित हैं। दीपावली से पहले उद्यान विभाग पार्क का उद्घाटन करने की तैयारी में जुटा हुआ है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *