BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 23 फ़रवरी 2025 01:09 AM
  • 16.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. 24 फरवरी से दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू, 70 नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ
  2. चंडीगढ़ : किसानों के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान ने की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
  3. श्रीसैलम सुरंग हादसा : राहुल गांधी बोले- ‘ सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने की कोशिश जारी’
  4. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  5. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  6. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  7. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  8. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  9. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  10. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  11. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  12. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  13. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  14. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  15. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश

देश की शीर्ष 10 कंपनियों का मार्केट कैप 94,409 करोड़ रुपये गिरा, रिलायंस को 22,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 27 जनवरी 2025, 8:20 PM IST
देश की शीर्ष 10 कंपनियों का मार्केट कैप 94,409 करोड़ रुपये गिरा, रिलायंस को 22,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान
Read Time:2 Minute, 54 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट हुई। गिरावट के कारण देश की शीर्ष 10 कंपनियों का मार्केट कैप संयुक्त रूप से 94,409 करोड़ रुपये कम हो गया है।

इस गिरावट में देश की सबसे बड़ी निजी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) का मार्केट कैप 22,937 करोड़ रुपये कम होकर 16,63,602 करोड़ रुपये रह गया है।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मार्केट कैप 31,549 करोड़ रुपये गिरकर 14,70,806 करोड़ रुपये हो गया है। कारोबारी सत्र में टीसीएस के शेयर में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट हुई।

भारत के प्रमुख वित्तीय संस्थानों में से एक एचडीएफसी बैंक के बाजार पूंजीकरण में 15,295 करोड़ रुपये की गिरावट आई।

दूरसंचार क्षेत्र की दिग्गज कंपनी भारती एयरटेल के मार्केट कैप में 24,036 करोड़ रुपये की भारी गिरावट देखी गई।

इसके अलावा आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इन्फोसिस के बाजार पूंजीकरण में 22,193 करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

भारी गिरावट के बावजूद आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 13,233 करोड़ रुपये बढ़ा है। इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के मार्केट कैप में 4,507 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) के बाजार पूंजीकरण में 5,815 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है।

बाजार में गिरावट की वजह कमजोर वैश्विक संकेतों और तीसरी तिमाही के कमजोर नतीजों को माना जा रहा है।

भारतीय शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली देखी गई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 824 अंक या 1.03 प्रतिशत गिरकर 75,366 और निफ्टी 263 अंक या 1.14 प्रतिशत गिरकर 22,829 पर था।

बाजार में गिरावट का नेतृत्व मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने किया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,467 अंक या 2.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,795 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 651 अंक या 3.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,304 पर था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *