BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 02 फ़रवरी 2025 03:24 AM
  • 13.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. केंद्रीय बजट पर राहुल गांधी का तंज, बोले- ‘गोली के घाव पर बैंड-एड’
  2. ‘सरकार ने हर वर्ग का रखा ख्याल’, कारोबारियों ने बजट का किया स्वागत
  3. बजट 2025 : अमित शाह, नड्डा और गडकरी ने की बजट की तारीफ, कहा- ‘यह आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप’
  4. बजट 2025 : जानिए क्या हुआ महंगा और क्या हुआ सस्ता?
  5. केंद्रीय बजट में केंद्र सरकार ने बिहार पर की ‘इनायत’, प्रदेश के विकास के लिए कई घोषणाएं
  6. बजट 2025 : 12 लाख तक की कमाई पर नहीं देना होगा टैक्स, महिलाओं-किसानों के लिए किए ये बड़े ऐलान
  7. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति पर फोकस
  8. भाजपा समर्थकों से केजरीवाल की अपील- वोट झाड़ू पर दो, नहीं तो जेब पर पड़ेगा 25 हजार का बोझ
  9. बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने वित्त मंत्री को खिलाई दही-चीनी, जानिए क्या है इस परंपरा का महत्व
  10. केंद्रीय बजट से पहले बड़ी सौगात, सात रुपये सस्ता हुआ एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर
  11. प्रयागराज : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज करेंगे महाकुंभ का दौरा, परिवार भी होगा साथ
  12. बजट सत्र 2025 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम दर्ज है सबसे लंबे बजट भाषण का रिकॉर्ड, आज पेश करेंगी 8वीं बार बजट
  13. दिल्ली चुनाव : चांदनी चौक में अरविंद केजरीवाल ने परिवार को ‘आप का बचत पत्र’ सौंपा
  14. कांग्रेस ने राहुल गांधी का वीडियो जारी कर केजरीवाल और आप सरकार पर कसा तंज
  15. आदिवासी महिला राष्ट्रपति का अपमान नहीं सहेंगे: चंपई सोरेन

बजट किसानों और महिलाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला : भूपेंद्र सिंह चौधरी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 फ़रवरी 2025, 3:57 PM IST
बजट किसानों और महिलाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला : भूपेंद्र सिंह चौधरी
Read Time:2 Minute, 49 Second

बीएनटी न्यूज़

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए गठबंधन की सरकार सशक्त, समृद्ध और शक्तिशाली भारत के निर्माण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि बजट किसानों और महिलाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला है। भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी शनिवार को आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज प्रस्तुत किए गए 2025-26 के आम बजट में प्रधानमंत्री मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प की सिद्धि साफ नजर आती है। बजट किसानों और महिलाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और रोजगार की तरफ विशेष ध्यान दिया गया है। मोदी सरकार ने 12 लाख रुपये तक की आय को कर मुक्त करके नौकरी पेशा और मध्यम वर्गीय नागरिकों को बड़ा तोहफा दिया है। आमजन को गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर आदि के इलाज के लिए भी और अधिक बेहतर सुविधा उपलब्ध हो, इसके लिए भी बजट में प्रावधान किए गए। आयकर में छूट जहां मध्यम वर्ग के लोगों का जीवन स्तर बेहतर बनाएगी, वहीं सस्ती दवाई का फैसला भी सभी के लिए राहत वाला होगा।

बजट में गांव, गरीब, किसान, नौजवान सहित समाज के सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा गया है। चौधरी ने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा आज पेश किया गया बजट विकसित भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा। प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का लोक कल्याणकारी बजट के लिए आभार व्यक्त करता हूं और अभिनंदन करता हूं।

ज्ञात हो कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को आठवीं बार केंद्रीय बजट पेश किया है। इस दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए हैं। सरकार ने किसानों और युवाओं का बजट में खासा ध्यान रखा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *