BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 08 अप्रैल 2025 03:55 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराया, 10 साल बाद वानखेड़े में मिली जीत
  2. पुर्तगाल के राष्ट्रपति से मिलीं द्रौपदी मुर्मू, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर
  3. न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक स्कैम : पूर्व चेयरमैन हिरेन भानु ने हितेश मेहता को ठहराया दोषी
  4. बरनाला में विशाल किसान रैली का आयोजन, जगजीत सिंह डल्लेवाल का पंजाब सरकार पर हमला
  5. अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के वीर शहीदों के परिजनों को सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्र
  6. सीएम ममता बनर्जी का केंद्र पर हमला, कहा- ‘सरकार लोगों की जेब से पैसे निकाल रही’
  7. प्रधानमंत्री मोदी 9 अप्रैल को नई दिल्ली में ‘नवकार महामंत्र दिवस’ के कार्यक्रम में लेंगे भाग
  8. राहुल गांधी ने समझा बिहार का दर्द : एनएसयूआई
  9. सीएम ममता पर सुवेंदु अधिकारी का आरोप, ’26 हजार शिक्षकों को बनाया बेरोजगार’
  10. 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 50 रुपए बढ़ी, 8 अप्रैल से प्रभावी
  11. 14 से 25 अप्रैल तक ‘बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर स्वाभिमान अभियान’ चलाएगी भाजपा
  12. पटना : राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा, दो गुट आपस में भिड़े
  13. हम बिहार का चेहरा बदलना चाहते हैं : राहुल गांधी
  14. केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने राहुल गांधी की यात्रा को ‘फैशनेबल यात्रा’ करार दिया
  15. राजद पर दबाव बनाने के लिए राहुल गांधी कर रहे बिहार की यात्रा : शाहनवाज हुसैन

भारतीय शेयर बाजार क्यों हुआ क्रैश?

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 07 अप्रैल 2025, 5:12 PM IST
भारतीय शेयर बाजार क्यों हुआ क्रैश?
Read Time:3 Minute, 31 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार के कारोबारी सत्र में बड़ी गिरावट देखने को मिली। इसकी वजह अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वार बढ़ना है, जिसने वैश्विक वित्तीय बाजारों को चिंता में डाल दिया है।

कारोबारी सत्र में, सेंसेक्स में 3,000 अंकों से अधिक की गिरावट हुई। वहीं, निफ्टी भी 22,000 के अपने अहम स्तर से नीचे आ गया है, जिससे बाजार में निवेशकों को 15 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वार छिड़ चुका है। पिछले हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन समेत कई देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाए थे। इसके जवाब में, चीन ने भी अमेरिकी सामानों पर टैरिफ लगा दिया है।

दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में आर्थिक संघर्ष के कारण वैश्विक स्तर पर आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित होने की संभावना है।

अर्थशास्त्री पंकज जयसवाल ने आईएएनएस से कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दुनिया पहली बार रिसेट मोड में है, जिसके कारण भारत समेत दुनिया के शेयर बाजारों में भारी गिरावट हुई है। ट्रेड वार के कारण दुनिया में मंदी और महंगाई का खतरा है और इसका सबसे ज्यादा असर अमेरिका पर ही होगा।

आर्थिक मंदी की चिंता के कारण भारत के दुनिया के शेयर बाजारों में बिकवाली देखी जा रही है।

जापान का निक्केई 7 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 5 प्रतिशत तथा हांगकांग का हैंगसेंग 10.5 प्रतिशत से अधिक गिर गया है।

दोपहर के कारोबार तक, भारत के बाजार में भी नकारात्मक सेंटीमेंट देखा जा रहा है। बीएसई पर सभी 13 सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

निफ्टी मेटल इंडेक्स में 8 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि निफ्टी आईटी में 7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।

ऑटो, रियल्टी और तेल एवं गैस सेक्टर में भी 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी गई। व्यापक बाजार में बिकवाली का असर देखा गया और मिड-कैप एवंं स्मॉल-कैप इंडेक्सों में क्रमशः 7 प्रतिशत और 10 प्रतिशत की गिरावट हुई।

सेंसेक्स में सबसे अधिक गिरावट वाले शेयरों में टाटा स्टील शामिल है, जो लगभग 10 प्रतिशत नीचे है, इसके बाद टाटा मोटर्स, इंफोसिस, एलएंडटी और टेक महिंद्रा हैं, जिनमें से प्रत्येक में 6 प्रतिशत से 8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *