BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 12:14 AM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं
  2. तेजस्वी ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा, कहा- हर टेंडर में मंत्री का 30 फीसदी कमीशन तय
  3. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  4. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  5. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  6. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा
  7. मुर्शिदाबाद पहुंचे राज्यपाल सीवी आनंद बोस, कहा – ‘समाज में शांति स्थापित करेंगे’
  8. तेजस्वी को इंडी अलायंस में मिली नई जिम्मेदारी, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी बोले ‘लॉलीपॉप थमा दिया गया’
  9. प्रदूषण से निपटने के लिए पूरे साल का प्लान, यमुना भी होगी साफः सीएम रेखा गुप्ता
  10. गुड फ्राइडे हमें दयालुता, करुणा और हमेशा उदार हृदय रखने की प्रेरणा देता है : पीएम मोदी
  11. आईपीएल 2025 : विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया
  12. वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का कांग्रेस ने किया स्वागत, बताया संविधान की जीत
  13. दाऊदी बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने वक्फ कानून को सराहा, पीएम मोदी के विजन का किया समर्थन
  14. पीएम मोदी ने दाऊदी बोहरा समुदाय से की बातचीत, वक्फ कानून को बताया ऐतिहासिक कदम
  15. मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर ‘महागठबंधन’ ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा-जदयू ने कसा तंज

सीएम रेखा गुप्ता 15 अप्रैल को ईवी 2.0 का कर सकती हैं ऐलान, कई बदलाव संभव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 15 अप्रैल 2025, 11:39 AM IST
सीएम रेखा गुप्ता 15 अप्रैल को ईवी 2.0 का कर सकती हैं ऐलान, कई बदलाव संभव
Read Time:4 Minute, 5 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मंगलवार को ईवी 2.0 पॉलिसी का ऐलान कर सकती है। इसमें कई बड़े बदलाव भी देखे जा सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक पॉलिसी के तहत दिल्ली में 15 अगस्त 2026 के बाद से पेट्रोल और सीएनजी चाल‍ित दोपहिया वाहनों की बिक्री बंद हो सकती है, साथ ही 15 अगस्त 2025 से ही दिल्ली में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी से चलने वाले थ्री-व्हीलर का नया पंजीकरण बंद हो जाएगा और 10 साल से पुराने सीएनजी ऑटो को इलेक्ट्रिक में बदलना अनिवार्य होगा।

ईवी 2.0 पॉलिसी के ऐलान में सूत्रों के मुताबिक 15 अप्रैल को नई ईवी 2.0 पॉलिसी लागू होने के बाद से एक व्यक्ति के नाम अगर 2 पेट्रोल या डीजल कार है तो तीसरी कार इलेक्ट्रिक ही रजिस्टर्ड होगी। इसके अलावा दिल्ली सरकार की नई ईवी 2.0 पॉलिसी के तहत दिसंबर 2027 तक दिल्ली नगर निगम, एनडीएमसी और जल बोर्ड के सभी वाहन पूरी तरह से इलेक्ट्रिक करने होंगे।

ईवी 2.0 पॉलिसी के तहत दिल्ली में ईवी चार्जिंग स्टेशनों और बैटरी स्वैपिंग केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी, ताकि चार्जिंग की सुविधा सुलभ हो सके। अभी दिल्ली में कुल 1,919 इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन है और 2,452 चार्जिंग प्वाइंट्स और 232 बैटरी स्वैपिंग केंद्र हैं। पॉलिसी में राजधानी में 13,200 पब्लिक चार्जिंग पॉइंट्स स्थापित करने का प्रस्ताव है, ताकि हर 5 किलोमीटर के दायरे में एक चार्जिंग स्टेशन उपलब्ध हो।

इसके अलावा नई पॉलिसी के दिल्ली में लागू होने के बाद शुरुआती 10,000 महिलाओं को इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन खरीदने पर अधिकतम 36,000 रुपए तक की सब्सिडी मिलेगी और 12,000 प्रति किलोवाट ऑवर की दर से साथ ही बाकी के दिल्लीवासियों को ईवी खरीदने पर प्रति किलोवाट 10,000 रुपए की दर से अधिकतम 30,000 रुपये तक की सब्सिडी 2030 तक दोपहिया ईवी खरीद पर मिल सकती है। यानी जहां दिल्ली की पहली 10,000 महिलाओं को सरकार दो पहिया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर 36,000 तक की सब्सिडी दे सकती है तो पुरुषों और 10,000 महिलाओं के बाद अन्य महिलाओं को भी साल 2030 तक दो पहिया इलेक्ट्रिक वाहन खरीद पर सरकार 30,000 रुपए की सब्सिडी दे सकती है।

पॉलिसी के तहत अगर कोई व्यक्ति अपनी 12 साल से कम पुरानी पेट्रोल या डीज़ल टू-व्हीलर (स्कूटर/बाइक) को स्क्रैप करता है, तो सरकार उसे ईवी खरीद में 10,000 रुपए रुपए अतिरिक्त देगी। पॉलिसी में ये भी तय किया गया है कि साल 2027 तक दिल्ली में जितनी भी नई गाड़ियां रजिस्टर्ड हों, उनमें 95 प्रत‍िशत गाड़ियां इलेक्ट्रिक होनी चाहिए। इसके साथ ही साल 2030 तक ये संख्या 98 प्रत‍िशत तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। ईवी 2.0 पॉलिसी दिल्ली में 31 मार्च 2030 तक लागू रहेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *