BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 05:35 PM
  • 39.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

‘हिटमैन’ रोहित ने 16 महीने के इंतजार के बाद लगाया वनडे में 32वां शतक

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 09 फ़रवरी 2025, 11:15 PM IST
‘हिटमैन’ रोहित ने 16 महीने के इंतजार के बाद लगाया वनडे में 32वां शतक
Read Time:2 Minute, 18 Second

बीएनटी न्यूज़

कटक। कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे एक द‍िवसीय मैच में 119 रनों की शानदार पारी खेलकर इस प्रारूप में 16 महीने से जारी शतकों का सूखा समाप्त किया।

इंग्लैंड के 304 रन का स्कोर खड़ा करने के बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को एक मजबूत शुरुआत की तलाश थी और रोहित ने शुभमन गिल के साथ तेज शतकीय साझेदारी कर इस काम को बखूबी अंजाम दिया।

लंबे समय से बल्ले से प्रभावित करने में विफल रहे रोहित ने दूसरे ओवर में गस एटकिंसन की लगातार गेंदों पर एक चौका और एक छक्का जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए थे। उन्होंने 30 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और मात्र 76 गेंद में शतक बनाया।

कप्तान रोहित ने मैच के 26वें ओवर में आदिल राशिद की गेंद पर छक्के के साथ शतक पूरा किया। इसमें सात छक्के और नौ चौके शामिल थे। सिक्स मारकर पांचवीं बार शतक पूरा करने वाले वह भारत के पहले बल्लेबाज भी बन गए।

लिविंगस्टोन की गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाने की कोशिश में कैच आउट होने से पहले रोहित ने सात छक्के और 12 चौकों की मदद से 119 रन बनाए। उन्होंने 90 गेंदों का सामना किया।

रोहित का यह 49वां अंतरराष्ट्रीय शतक है। इसके साथ वह राहुल द्रविड़ (48) को पीछे छोड़कर इस मामले में तीसरे भारतीय बन गए हैं। उनसे आगे अब सिर्फ सचिन तेंदुलकर (100) और विराट कोहली (81) हैं।

रोहित ने पिछला वनडे शतक 11 अक्टूबर 2023 को दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ विश्व कप मुकाबले में लगाया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *