BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 12 जून 2025 05:47 AM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. शाखा क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक संघ का संपर्क पहुंचना चाहिए: आरएसएस प्रमुख भागवत
  2. पंजाब : अनुसूचित जाति के 4,727 लोगों का 68 करोड़ रुपए का कर्ज माफ, सरकार ने बांटे सर्टिफिकेट
  3. प्रियंका चतुर्वेदी ने यूरोपीय यात्रा को बताया सफल, बोलीं- ‘वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान को किया बेनकाब’
  4. कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी को बताया ‘निडर और साहसी’
  5. मणिपुर सरकार ने मैतेई नेता की गिरफ्तारी के बाद पांच जिलों में कर्फ्यू लगाया
  6. आप और कांग्रेस ने झुग्गीवासियों को वर्षों तक मूर्ख बनाया : सीएम रेखा गुप्ता
  7. 11 वर्षों में नारीशक्ति की सफलताएं देशवासियों को गौरवान्वित करने वाली हैं : पीएम मोदी
  8. देवेंद्र फडणवीस का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- ‘महाराष्ट्र पराजय कितना गहराई से चुभा इसका मुझे भलीभांति एहसास’
  9. नासिक में नमाज के बाद फिलिस्तीनी झंडा फहराया गया, पुलिस ने शुरू की जांच
  10. ‘महाराष्ट्र चुनाव में मैच फिक्सिंग’ वाले बयान पर एनडीए नेताओं ने राहुल गांधी को घेरा
  11. राहुल गांधी को सोचना चाहिए कि जनता क्यों नकार रही : चिराग पासवान
  12. सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता समाप्त होना दुर्भाग्यपूर्ण : धर्मेंद्र यादव
  13. सहस्राब्दी के लिए ‘टाइम कैप्सूल’ में समाहित गुजरात की विरासत : पीएम मोदी की दूरदर्शी पहल
  14. राहुल गांधी पर चुनाव आयोग का तंज, मैच हारने के बाद रेफरी को दोष देना नई आदत…
  15. राहुल गांधी के लेख पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का बयान- ‘लोकतंत्र की हत्या हुई, जनता भाजपा को देगी जवाब’

आईपीएल 2025: गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियंस ने 20 रन से हराया

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 31 मई 2025, 12:36 AM IST
आईपीएल 2025: गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियंस ने 20 रन से हराया
Read Time:3 Minute, 18 Second

बीएनटी न्यूज़

मुल्लांपुर। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में शुक्रवार को खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 20 रनों से हरा दिया। गुजरात को जीत के लिए 229 रन का लक्ष्य मिला था। गुजरात की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन बना सकी।

गुजरात टाइटंस ने 3 के स्कोर पर कप्तान शुभमन गिल का विकेट गंवाने के बाद भी 229 रन के बड़े लक्ष्य का मजबूती से पीछा किया। सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने 49 गेंद पर 1 छक्के और 10 चौके की मदद से 80 रन की पारी खेली। वे जब तक क्रीज पर रहे गुजरात जीत की तरफ जाती दिखी। सुदर्शन का विकेट गिरने के साथ ही जीत कहीं न कहीं मुंबई इंडियंस के पाले में चली गई। वाशिंगटन सुंदर ने 24 गेंद पर 48 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। मैच में गुजरात को जोस बटलर की कमी खली, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड लौट गए हैं।

मुंबई इंडियंस की तरफ से जसप्रीत बुमराह फिर से सबसे किफायती रहे। 4 ओवर में सिर्फ 27 रन देकर उन्होंने 1 विकेट लिए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। मुंबई इंडियंस के टॉप ऑर्डर ने विस्फोटक बल्लेबाजी की, जिसकी बदौलत टीम 5 विकेट पर 228 रन बना सकी। रोहित शर्मा ने 50 गेंद पर 4 छक्के और 9 चौके लगाते हुए 81 रन की पारी खेली।

जॉनी बेयरेस्टो ने 22 गेंद पर 47, सूर्यकुमार यादव ने 20 गेंद पर 33, तिलक वर्मा ने 11 गेंद पर 25 और हार्दिक पांड्या ने 9 गेंद पर नाबाद 22 रन की पारी खेली।

गुजरात की गेंदबाजी बेहद खराब रही थी। पूरे सीजन प्रभावित करने वाले प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 ओवर में 53 रन लुटाए। उन्हें 2 विकेट मिले। साई किशोर ने 4 ओवर में 42 रन देकर 2 और सिराज ने 4 ओवर में 37 रन देकर 1 विकेट लिए।

मुंबई इंडियंस का मुकाबला 1 जून को पंजाब किग्स के खिलाफ होगा। इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम 3 जून को आरसीबी के खिलाफ फाइनल खेलेगी। आईपीएल 2025 के आखिरी दोनों मैच अहमदाबाद में खेले गए जाएंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *