BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 17 अप्रैल 2025 06:13 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दिल्ली ने राजस्थान को सुपर ओवर में दी मात
  2. पटना में होगी महागठबंधन की बैठक, सभी घटक दल रखेंगे अपनी बात : तेजस्वी यादव
  3. क्या है वो नेशनल हेराल्ड केस, जिसमें सोनिया-राहुल को हो सकती है जेल
  4. जस्टिस बीआर गवई होंगे देश के अगले सीजेआई, कानून मंत्रालय को भेजा गया नाम
  5. वक्फ परिषद के गठन में हिंदू सदस्यों की भूमिका को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से स्पष्टीकरण मांगा, गुरुवार को फिर सुनवाई
  6. वक्फ पर सर्वोच्च न्यायालय में बहस, सीजेआई बोले- आर्टिकल 26 धर्मनिरपेक्ष, यह सभी पर लागू
  7. नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा सरकार 5 साल से माहौल बना रही है : जीतू पटवारी
  8. मुर्शिदाबाद हिंसा पर टीएमसी विधायक ने मांगी माफी, कहा- जो हुआ वो दुखद
  9. मुर्शिदाबाद के कुछ हिस्सों में घटनाएं हुई, लेकिन तोड़ मरोड़कर किया गया पेश : सीएम ममता बनर्जी
  10. नेहरू-गांधी परिवार ने देश को संपत्ति दी है, ली नहीं : दिग्विजय सिंह
  11. पंजाब किंग्स ने डिफेंड किया IPL इतिहास का सबसे छोटा स्कोर, केकेआर को 16 रनों से किया पस्त
  12. कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात सकारात्मक, इंडिया गठबंधन की रणनीति पर हुई चर्चा : तेजस्वी यादव
  13. सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को होगी वक्फ कानून पर सुनवाई, दोपहर दो बजे के लिए याचिका सूचीबद्ध
  14. नेशनल हेराल्ड केस : राहुल-सोनिया गांधी पर ईडी के आरोपपत्र से कांग्रेसी भड़के, बताया-बदले की भावना से की कार्रवाई
  15. पीएम मोदी की डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन से बातचीत, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा

आईपीएल 2025 : धीमी ओवर गति के लिए आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार पर लगा जुर्माना

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 08 अप्रैल 2025, 1:09 PM IST
आईपीएल 2025 : धीमी ओवर गति के लिए आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार पर लगा जुर्माना
Read Time:3 Minute, 1 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है। सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से मात दी।

आधिकारिक बयान में कहा गया है, “रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार पर जुर्माना लगाया गया है क्योंकि उनकी टीम ने वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के मैच नंबर 20 के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखी थी।”

इसमें कहा गया है, “चूंकि यह आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत उनकी टीम का इस सत्र का पहला अपराध था, जो न्यूनतम ओवर गति अपराधों से संबंधित है, इसलिए पाटीदार पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।”

इससे पहले, मुंबई इंडियंस के हार्दिक पांड्या, राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के रियान पराग और लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) के ऋषभ पंत धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना भुगतने वाले अन्य कप्तान थे।

दर्शकों को रोमांचित करने वाले इस मुकाबले में पाटीदार की अगुआई में आरसीबी ने अंतिम ओवर में अपना धैर्य बनाए रखा और 10 साल बाद इस मैदान पर यादगार जीत दर्ज की।

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 42 गेंदों पर 67 रन की शानदार पारी खेलकर आरसीबी की अगुआई की। कोहली का इस सीजन में दूसरा अर्धशतक था,जबकि कप्तान और प्लेयर ऑफ द मैच पाटीदार ने 32 गेंदों पर 64 रन और जितेश शर्मा ने 21 गेंदों पर 40 रन की तेज पारी खेलकर टीम का स्कोर 221 तक पहुंचाया।

222 रनों पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की ओर से कप्तान हार्दिक पांड्या (15 गेंदों पर 42 रन) और तिलक वर्मा (29 गेंदों पर 56 रन) की शानदार पारी के बावजूद मुंबई को हार का सामना करना पड़ा।

आरसीबी ने अब तक अपने चार मैचों में से तीन जीते हैं और तालिका में तीसरे स्थान पर है। उनका अगला मुकाबला गुरुवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) से होगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *