BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 02:16 PM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  2. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  3. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया
  4. हेल्थ सेक्टर से जुड़ा क्रांतिकारी कदम, दिल्लीवासी भी आयुष्मान योजना के तहत करा सकेंगे इलाज : पीएम मोदी
  5. बिहार चुनाव के दौरान तहव्वुर राणा को फांसी पर लटकाएगी सरकार : संजय राउत
  6. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  7. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  8. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  9. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  10. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  11. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
  12. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  13. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश
  14. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पीएम मोदी के कारण हुआ संभव : पीयूष गोयल
  15. राहुल गांधी ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं : मुख्तार अब्बास नकवी

ओडिशा : बस पलटने से 3 की मौत, सीएम ने 2 लाख रुपए मुआवजे का किया ऐलान

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 29 दिसंबर 2024, 6:54 PM IST
ओडिशा : बस पलटने से 3 की मौत, सीएम ने 2 लाख रुपए मुआवजे का किया ऐलान
Read Time:3 Minute, 11 Second

बीएनटी न्यूज़

कोरापुट (ओडिशा)। ओडिशा के कोरापुट जिले के बैपारीगुडा पुलिस क्षेत्र के सुकनाला घाट पर रविवार सुबह एक बस के पलट जाने से 3 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। सीएम मोहन चरण माझी ने हादसे पर दुख जताते हुए मुआवजा राशि का ऐलान किया।

कटक से गुप्तेश्वर मंदिर जा रहे तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस ने नियंत्रण खो दिया और सड़क से पलट गई। हादसे में 12 वर्ष के बच्चे समेत तीन की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद दमकल विभाग, बीएसएफ और स्थानीय पुलिस ने तत्काल प्रभाव से बचाव अभियान शुरू किया।

घायलों का प्राथमिक इलाज बैपारीगुडा अस्पताल में किया गया। जबकि, गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला मुख्यालय अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की और घायलों को शीघ्र चिकित्सा सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

राज्य के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कोरापुट बस दुर्घटना में हुई मौतों पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की ।

ओडिशा सीएमओ ने एक्स पर लिखा, “मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कोरापुट गुप्तास्वर सुकुनाल यात्री बस दुर्घटना में हुई मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने गंभीर रूप से घायलों का जिला मुख्यालय अस्पताल में तत्काल इलाज कराने का निर्देश दिया है।”

पुलिस ने बताया, ” इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें से एक 12 साल का लड़का भी शामिल था। हादसे के बाद बीएसएफ और पुलिस ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और घायल यात्रियों को बोइपरिगुडा अस्पताल में भर्ती कराया। कई घायल यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *