BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025 11:37 PM
  • 16.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  2. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  3. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  4. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  5. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  6. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  7. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  8. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  9. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  10. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश
  11. मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘मतदाता सूची में हेरफेर’ का उठाया मुद्दा, भाजपा पर लगाए आरोप
  12. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम
  13. दिल्ली में आरएसएस के कार्यालय का उद्घाटन, मोहन भागवत और अमित शाह के अलावा कई हस्तियां होंगी शामिल
  14. ज्ञानेश कुमार ने मुख्य चुनाव आयुक्त का संभाला पद
  15. दिल्ली : रवि नेगी का सिसोदिया पर बड़ा आरोप, ‘कार्यालय से कई सरकारी सामान गायब’

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 : शुभमन गिल की शतकीय पारी, छह विकेट से जीती टीम इंडिया

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 फ़रवरी 2025, 12:14 AM IST
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 : शुभमन गिल की शतकीय पारी, छह विकेट से जीती टीम इंडिया
Read Time:3 Minute, 33 Second

बीएनटी न्यूज़

दुबई। दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार को टीम इंडिया ने बांग्लादेश को छह विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की। इस जीत में स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल का सबसे बड़ा योगदान रहा। उन्होंने 129 गेंद में नाबाद 101 रन की धैर्यपूर्ण पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी।

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन, यह फैसला उस वक्त गलत साबित होने लगा जब टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की आग उगलती गेंदों के आगे बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने हथियार डाल दिए। शमी ने 53 रन देकर पांच विकेट झटके और बांग्लादेश 49.4 ओवर में महज 228 रन ही बना पाई।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की ओर से गिल ने वनडे इंटरनेशनल में अपना आठवां शतक जड़ा। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और दो गगनचुंबी छक्के भी जड़े। भारत ने 46.3 ओवर में 231/4 के स्कोर के साथ मैच जीत लिया।

कप्तान रोहित शर्मा के साथ गिल ने पहले विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी की। रोहित शर्मा 36 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हुए। रोहित ने पारी के दौरान सात चौके जड़े।

रोहित के आउट होने के बाद गिल का साथ देने के लिए पूर्व कप्तान विराट कोहली क्रीज पर पहुंचे। उन्होंने गिल के साथ पारी को आगे बढ़ाया। हालांकि, विराट 38 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका लगाया।

चौथे नंबर पर उतरे श्रेयस अय्यर ने फैंस को निराश किया। वह 17 गेंदों में 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अय्यर के रूप में भारत का तीसरा विकेट 133 रन के स्कोर पर गिरा। जहां एक तरफ विकेट गिरने का सिलसिला जारी था, वहीं गिल मजबूती से एक छोर थामे रहे थे।

अक्षर पटेल के रूप में भारत को 144 रन के स्कोर पर चौथा झटका लगा तो बांग्लादेश की टीम में भी उम्मीद जगी। लेकिन, केएल राहुल ने गिल का भरपूर साथ दिया। 47 गेंदों में 41 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारत को जीत दिला दी। केएल राहुल ने पारी के दौरान एक चौका और दो छक्के जड़े। उन्होंने छक्के साथ भारत के मैच में जीत दिला दी।

संक्षिप्त स्कोर:

बांग्लादेश 49.4 ओवर में 228 रन पर ऑल आउट (तौहीद ह्रदय 100, जैकर अली 68; मोहम्मद शमी 5-53, हर्षित राणा 3-31)।

भारत 46.3 ओवर में 231/4 (शुभमन गिल 101 नाबाद, रोहित शर्मा 41, केएल राहुल 41 नाबाद; रिशाद हुसैन 2-38, तस्कीन अहमद 1-36)।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *