BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 08 अप्रैल 2025 10:18 AM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराया, 10 साल बाद वानखेड़े में मिली जीत
  2. पुर्तगाल के राष्ट्रपति से मिलीं द्रौपदी मुर्मू, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर
  3. न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक स्कैम : पूर्व चेयरमैन हिरेन भानु ने हितेश मेहता को ठहराया दोषी
  4. बरनाला में विशाल किसान रैली का आयोजन, जगजीत सिंह डल्लेवाल का पंजाब सरकार पर हमला
  5. अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के वीर शहीदों के परिजनों को सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्र
  6. सीएम ममता बनर्जी का केंद्र पर हमला, कहा- ‘सरकार लोगों की जेब से पैसे निकाल रही’
  7. प्रधानमंत्री मोदी 9 अप्रैल को नई दिल्ली में ‘नवकार महामंत्र दिवस’ के कार्यक्रम में लेंगे भाग
  8. राहुल गांधी ने समझा बिहार का दर्द : एनएसयूआई
  9. सीएम ममता पर सुवेंदु अधिकारी का आरोप, ’26 हजार शिक्षकों को बनाया बेरोजगार’
  10. 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 50 रुपए बढ़ी, 8 अप्रैल से प्रभावी
  11. 14 से 25 अप्रैल तक ‘बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर स्वाभिमान अभियान’ चलाएगी भाजपा
  12. पटना : राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा, दो गुट आपस में भिड़े
  13. हम बिहार का चेहरा बदलना चाहते हैं : राहुल गांधी
  14. केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने राहुल गांधी की यात्रा को ‘फैशनेबल यात्रा’ करार दिया
  15. राजद पर दबाव बनाने के लिए राहुल गांधी कर रहे बिहार की यात्रा : शाहनवाज हुसैन

महिला दिवस पर सचिन का जीवन 5 महिलाओं को समर्पित

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 09 मार्च 2020, 11:59 AM IST
महिला दिवस पर सचिन का जीवन 5 महिलाओं को समर्पित
Read Time:1 Minute, 35 Second

मुंबई, (आईएएनएस)| भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को अपना जीवन पांच महिलाओं को समर्पित किया है। इन पांच महिलाओं का सचिन के जीवन में अहम योगदान रहा है। सचिन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अपने बचपन के दिनों को याद किया है। उन्होंने अपने जीवन में अब तक की सफलता का श्रेय अपनी मां, चाची, पत्नी, पुत्री और सास को दिया है।

सचिन ने कहा कि बचपन के दिनों में उनकी मां-रजनी हमेशा उनकी देखभाल करती थी। उन्होंने कहा कि अन्य मां की तरह उनकी भी मां भी इस बात का बेहद ख्याल रखती थी कि उनका बेटा हमेशा स्वस्थ्य और खुश रहे।

दिग्गज बल्लेबाज ने अपनी चाची के बारे में कहा कि स्कूल के दिनों में वह चार साल तक अपने चाची के घर रहे थे। उन्होंने अपनी चाची को भी दूसरी मां की तरह ही कहा है।

पूर्व सलामी बल्लेबाज ने अपने जीवन में पत्नी अंजलि और अपने माता पिता का भी शुक्रिया अदा किया है। सचिन ने पत्नी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने परिवार की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *