BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 07 अप्रैल 2025 05:36 AM
  • 23.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. अल्लू अर्जुन और एटली की अगली फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी प्रियंका चोपड़ा
  2. आईपीएल 2025 : गिल की फिफ्टी से गुजरात ने लगाई जीत की हैट्रिक
  3. भारत में समय-समय पर आदर्शों और आकांक्षाओं को पूरा करने वाले अवतार हुए : दत्तात्रेय होसबोले
  4. किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 132 दिन पुराना अनशन खत्म किया
  5. सहारनपुर: दारुल उलूम देवबंद ने महिलाओं और बच्चों के प्रवेश पर रोक लगाई
  6. राहुल गांधी के बिहार दौरे पर गिरिराज सिंह की नसीहत, ‘सिमरिया घाट आकर गंगाजी से माफी मांगें’
  7. राष्ट्रपति मुर्मू पुर्तगाल और स्लोवाकिया की यात्रा पर रवाना
  8. कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस में पहली बार एबीवीपी ने रामनवमी पर की पूजा
  9. पीएम मोदी की तमिलनाडु सरकार से अपील, ‘तमिल भाषा में कराएं मेडिकल कोर्स, गरीब बच्चे बनेंगे डॉक्टर’
  10. रांची : सीएम हेमंत सोरेन ने रामनवमी पर श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर में की पूजा-अर्चना
  11. भाजपा स्थापना दिवस पर 98 साल की शकुंतला आर्य से मिले जेपी नड्डा, पोती बोली- देखकर अच्छा लगा, पार्टी देती है बुजुर्गों को सम्मान
  12. ममता बनर्जी हिन्दुओं पर अत्याचार कर रहीं, भाजपा करेगी डट कर मुकाबला: अग्निमित्रा पॉल
  13. तमिलनाडु: पीएम मोदी ने ‘पंबन रेल ब्रिज’ का किया उद्घाटन
  14. रामलला के ‘सूर्य तिलक’ को सीएम योगी ने बताया ‘सनातन राष्ट्र’ के हृदय का ‘अमर दीप’
  15. भुवनेश्वर: भाजपा ने 46वां स्थापना दिवस मनाया, कार्यकर्ताओं में उत्साह

अर्शदीप सिंह को 18 करोड़ में पंजाब ने आरटीएम से खरीदा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 24 नवंबर 2024, 10:48 PM IST
अर्शदीप सिंह को 18 करोड़ में पंजाब ने आरटीएम से खरीदा
Read Time:2 Minute, 6 Second

बीएनटी न्यूज़

जेद्दा । बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को आईपीएल की मेगा नीलामी में पंजाब किंग्स ने आरटीएम के जरिये 18 करोड़ रुपये में खरीद लिया है।

अर्शदीप पर कई फ्रेंचाइजी में जबरदस्त जंग चली लेकिन पंजाब आखिर में आरटीएम का इस्तेमाल कर उसे अपने पास बरकरार रखने में सफल रही। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहला दांव खेला है, दिल्ली ने 2.20 का दांव लगाया और अब चेन्नई और दिल्ली के बीच जंग चल रही है।

7.50 करोड़ पर चेन्नई ने दांव छोड़ दिया। और अब गुजरात टाइटंस भी दौड़ में आ गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी दौड़ में आ गई है। चेन्नई और दिल्ली फ़िलहाल रेस से बाहर हो गई है। राजस्थान रॉयल्स भी दौड़ में आ गई है।

अर्शदीप पर अब 12 करोड़ से अधिक का दांव। गुजरात और राजस्थान में जंग जारी। सनराइज़र्स हैदराबाद भी रेस में शामिल अब। 13 करोड़ से अधिक पर लगा अर्शदीप पर दांव।

राजस्थान और हैदराबाद में जंग चल रही है। अर्शदीप के हिस्से में कम से कम 15 करोड़ आ गए हैं अब। पंजाब किंग्स ने 15.75 करोड़ की राशि पर आरटीएम का उपयोग किया है।

हैदराबाद ने 18 करोड़ की राशि की बोली लगाई है और पंजाब ने 18 करोड़ में अर्शदीप सिंह को ख़रीद लिया है।

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा को 10.75 करोड़ रुपये में गुजरात टाइटंस ने ख़रीदा है। पंजाब ने इस बार आईटीएम का उपयोग नहीं किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *