BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 04 मई 2025 05:33 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पाकिस्तान में दहशत का माहौल, पीओके में लोगों से कहा – दो महीने का राशन जमा करके रखें
  2. पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ का यूट्यूब चैनल ब्लॉक, भारत की एक और डिजिटल स्ट्राइक
  3. राहुल गांधी के दबाव में सरकार ने जातिगत जनगणना का फैसला लिया : कांग्रेस
  4. नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल गांधी को नोटिस
  5. सीएम हेमंत ने रिटायर आईपीएस को अवैध रूप से डीजीपी के पद पर रखा है : बाबूलाल मरांडी
  6. विझिनजाम बंदरगाह का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, मंच पर दिखे थरूर, प्रधानमंत्री बोले- इस कार्यक्रम से कई लोगों की उड़ेगी नींद
  7. आईपीएल 2025 : एमआई ने ‘तीसरी सबसे बड़ी जीत’ दर्ज कर 17वीं बार बनाया ‘क्लीन स्वीप’ का रिकॉर्ड
  8. खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जारी किया भड़काऊ बयान
  9. पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर फिर की फायरिंग, अलर्ट सेना ने दिया तगड़ा जवाब
  10. अमेरिकी रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह से की बात, आत्मरक्षा के भारत के अधिकार का किया समर्थन
  11. चुनाव आयोग की तीन नई पहल से सुगम मतदान में मिलेगी मदद
  12. पानी प्रकृति का उपहार है, इस पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण : सीएम नायब सिंह सैनी
  13. यूपी की चुनौतियों को सीएम योगी ने किया स्वीकार, नतीजा सबके सामने : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  14. ‘मामले की गंभीरता को समझें’, सुप्रीम कोर्ट का पहलगाम हमले को लेकर दाखिल याचिका की सुनवाई से इनकार
  15. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध

ऋषभ पंत का लखनऊ सुपर जायंट्स का कप्तान बनना तय

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 जनवरी 2025, 11:41 PM IST
ऋषभ पंत का लखनऊ सुपर जायंट्स का कप्तान बनना तय
Read Time:2 Minute, 11 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत का लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) का कप्तान बनना लगभग तय है। उनको एलएसजी ने नवंबर 2024 की नीलामी में 27 करोड़ रूपये में ख़रीदा था।

पंत एलएसजी के दूसरे कप्तान होंगे। इससे पहले 2022 से 2024 तक केएल राहुल ने इस टीम की कमान संभाली थी और टीम पहले दो साल प्ले ऑफ़ में भी पहुंची थी।

हालांकि 2024 में टीम सातवें स्थान पर रही और एक मैच के दौरान कप्तान राहुल और टीम मालिक संजीव गोयनका को टीवी पर गंभीर बहस करते हुए देखा गया। इसके बाद राहुल नीलामी की ओर बढ़ गए, जहां उन्हें इस बार पंत की पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स ने ख़रीदा।

यह दूसरी आईपीएल टीम होगी, जिसके पंत कप्तान होंगे। इससे पहले उन्होंने 2021, 2022 और 2024 सीज़न में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी संभाली थी। 2023 में वह चोटिल होने के कारण नहीं खेल पाए थे।

कप्तानी के कारण ही पंत ने दिल्ली छोड़ने का निर्णय लिया था, क्योंकि दिल्ली उन्हें रिटेन तो करना चाहती थी, लेकिन कप्तानी नहीं देना चाहती थी।

एलएसजी ने सर्वाधिक पांच खिलाड़ियों निकोलस पूरन, आयुष बदौनी, मोहसिन ख़ान, रवि बिश्नोई और मयंक यादव को रिटेन किया था। इसके बाद उन्हें नीलामी के दौरान डेविड मिलर, मिचेल मार्श और एडेन मारक्रम जैसे विदेशी खिलाड़ी मिले।

पूरन के साथ ये तीनों खिलाड़ी भी कप्तानी के विकल्प थे, लेकिन अंत में फ्रेंचाइजी ने पंत के साथ जाने का निर्णय लिया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *