BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 07:03 AM
  • 23.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  2. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  3. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  4. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  5. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  6. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
  7. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  8. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश
  9. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पीएम मोदी के कारण हुआ संभव : पीयूष गोयल
  10. राहुल गांधी ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं : मुख्तार अब्बास नकवी
  11. तहव्वुर राणा की तरह दाऊद को भी पाकिस्तान से लाए केंद्र सरकार : विजय वडेट्टीवार
  12. 26/11 अटैक केस से जुड़ीं फाइलें और अन्य रिकॉर्ड दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट में पहुंचे
  13. तहव्वुर राणा केस: जांच एजेंसी का पक्ष रखेंगे नरेंद्र मान, केंद्र ने किया विशेष लोक अभियोजक नियुक्त
  14. महावीर जयंती : राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति धनखड़ और पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
  15. नया वक्फ एक्ट धार्मिक स्वतंत्रता-संविधान पर हमला: राहुल गांधी

जितेश 11 करोड़ में बेंगलुरु के पास

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 24 नवंबर 2024, 10:43 PM IST
जितेश 11 करोड़ में बेंगलुरु के पास
Read Time:3 Minute, 11 Second

बीएनटी न्यूज़

जेद्दा। एक करोड़ के बेस प्राइस वाले जितेश शर्मा को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में रविवार को 11 करोड़ रुपये में खरीद लिया।

जितेश शर्मा के लिए लखनऊ और चेन्नई में जंग हुई। दिल्ली भी रेस में आ गई और अब भिड़ंत दिल्ली और लखनऊ के बीच है। दिल्ली 4.40 करोड़ के दांव पर आगे है। लेकिन अचानक इस भिड़ंत में बेंगलुरु भी दाखिल हो गई है। पंजाब और बेंगलुरु के बीच जंग जारी है और जितेश पर 5 करोड़ से अधिक का दांव खेला जा चुका है। चेन्नई भी रेस में आ गई है बेंगलुरु ने 6 करोड़ की बोली लगाई है। बेंगलुरु ने सात करोड़ की बोली लगाई है। पंजाब ने आरटीएम का उपयोग कर लिया है। बेंगलुरु ने 11 करोड़ का दांव खेला है और पंजाब ने मना कर दिया। जितेश 11 करोड़ में बेंगलुरु के हुए।

हेज़लवुड को 12.50 करोड़ में बेंगलुरु ने ख़रीदा

तेज़ गेंदबाज़ों के सेट में पहले खिलाड़ी जॉश हेज़लवुड हैं और कोलकाता और लखनऊ के बीच जंग चल रही है। लखनऊ और कोलकाता के बीच यह भिड़ंत अब 8 करोड़ के पास पहुंच गई है। हेज़लवुड की पुरानी टीम भी अब रेस में आ गई है और वह हेज़लवुड के लिए 9 करोड़ तक पहुंच गई है। हेज़लवुड पर बेंगलुरु ने 10 करोड़ का दांव खेला लेकिन मुंबई भी 10.25 करोड़ की बोली के साथ रेस में शामिल। अब यह भिड़ंत मुंबई बनाम बेंगलुरु की हो गई है। हेज़लवुड की क़ीमत 12.50 करोड़ तक पहुंच गई है और हेज़लवुड 12.50 करोड़ में बेंगलुरु के हुए।

किशन को हैदराबाद ने 11.25 करोड़ में ख़रीदा

इशान किशन के लिए पंजाब और मुंबई में जंग जारी है। और फिर दिल्ली भी इस रेस में शामिल हो गई है। बोली 4 करोड़ तक पहुंच गई है। दिल्ली और पंजाब में जंग जारी है और किशन के लिए बोली अब 8.50 करोड़ तक पहुंच गई है। बोली धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है लेकिन किशन अब 10 करोड़ के पास पहुंच चुके हैं। दिल्ली ने 9.75 करोड़ का दांव खेला है। और पंजाब ने 10 करोड़ का दांव खेला है और अब रेस में सनराइज़र्स हैदराबाद भी शामिल हो गई है और किशन 11.25 करोड़ में सनराइज़र्स हैदराबाद के हुए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *