BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 04:55 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

मुंबई की जीत में चमके शार्दुल, रहाणे और डायस

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 11 फ़रवरी 2025, 11:01 PM IST
मुंबई की जीत में चमके शार्दुल, रहाणे और डायस
Read Time:3 Minute, 7 Second

बीएनटी न्यूज़

कोलकाता। रॉयस्टन डायस के पहले प्रथम श्रेणी पंजे की बदौलत मुंबई ने ईडन गार्डन्स में हरियाणा को 153 रनों से शिकस्त देकर रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। अब सेमीफ़ाइनल में मुंबई का सामना विदर्भ से होगा।

डायस ने अपने अंतिम विकेट के रूप में जयंत यादव का शिकार किया, जयंत का कैच सूर्यकुमार यादव ने मिडऑन पर लपका। वहीं शार्दुल ठाकुर ने मैच में कुल नौ विकेट चटकाए। मुंबई ने इस मैच का पासा पहले दिन 94 पर छह विकेट गंवाने के बाद पलटा।

तनुष कोटियान और शम्स मुलानी के बीच आठवें विकेट के लिए हुई 165 रनों की साझेदारी की बदौलत मुंबई ने कुल 301 रन बनाए। हालांकि हरियाणा ने भी जवाब में तीन विकेट के नुक़सान पर 208 रन बना लिए थे लेकिन यहां से हरियाणा की पारी लड़खड़ा गई और वह पहली पारी में मुंबई से 15 रनों से पिछड़ गई। पहली पारी में हरियाणा की ओर से उनके कप्तान अंकित सिंह ने 136 रनों की पारी खेली।

इसके बाद दूसरी पारी में मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे की 108 रनों की पारी की बदौलत मुंबई मैच में आगे हो गया। रहाणे ने सूर्यकुमार के साथ 129 रनों की साझेदारी की थी और भारतीय टी2O कप्तान सूर्यकुमार ने भी 70 रनों की अहम पारी खेली। इसके बाद शिवम दुबे के 48 रनों की बदौलत मुंबई ने हरियाणा पर अपनी बढ़त को और मज़बूत कर लिया। तेज़ गेंदबाज़ अजित चहल के चोटिल होने के चलते दूसरी पारी में हरियाणा के पास एक गेंदबाज़ कम था।

मुंबई 400 से अधिक की बढ़त हासिल करने की ओर बढ़ रही थी लेकिन चौथे दिन की सुबह उन्होंने 25 रनों के भीतर अपने छह विकेट गंवा दिए जिसके चलते हरियाणा को जीत के लिए 364 रनों का लक्ष्य मिला। हालांकि हरियाणा की टीम कभी भी मुक़ाबले में नहीं रह पाई क्योंकि उन्होंने 60 के स्कोर पर ही अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। सलामी बल्लेबाज़ लक्षय दलाल ने सबसे ज़्यादा 64 रन जबकि सुमित कुमार ने 62 रनों की पारी खेली और दोनों ने छठे विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी भी की लेकिन यह साझेदारी मुंबई को जीत हासिल करने से रोकने में असफल साबित हुई।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *