BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 04:18 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  2. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  3. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  4. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  5. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  6. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
  7. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  8. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश
  9. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पीएम मोदी के कारण हुआ संभव : पीयूष गोयल
  10. राहुल गांधी ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं : मुख्तार अब्बास नकवी
  11. तहव्वुर राणा की तरह दाऊद को भी पाकिस्तान से लाए केंद्र सरकार : विजय वडेट्टीवार
  12. 26/11 अटैक केस से जुड़ीं फाइलें और अन्य रिकॉर्ड दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट में पहुंचे
  13. तहव्वुर राणा केस: जांच एजेंसी का पक्ष रखेंगे नरेंद्र मान, केंद्र ने किया विशेष लोक अभियोजक नियुक्त
  14. महावीर जयंती : राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति धनखड़ और पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
  15. नया वक्फ एक्ट धार्मिक स्वतंत्रता-संविधान पर हमला: राहुल गांधी

वेलिंग्टन टेस्ट : भारत को हरा न्यूजीलैंड ने पूरा किया जीत का शतक

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 24 फ़रवरी 2020, 1:58 PM IST
वेलिंग्टन टेस्ट : भारत को हरा न्यूजीलैंड ने पूरा किया जीत का शतक
Read Time:3 Minute, 48 Second

वेलिंग्टन, 24 फरवरी (आईएएनएस)| भारतीय बल्लेबाजों की विफलता दूसरी पारी में भी जारी रही और इसी कारण न्यूजीलैंड ने उसे यहां बेसिन रिजर्व मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को 10 विकेटों से करारी शिकस्त दे दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। दुनिया में हर जगह बेहतरीन बल्लेबाजी करने का दम भरने वाली कोच रवि शास्त्री की यह भारचीय टीम दोनों पारियों में कुल 356 रन बना पाई। पहली पारी में भारत ने सिर्फ 165 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने पहली पारी मं ही 348 रन बना भारत पर 183 रनों की बढ़त ले ली। भारतीय बल्लेबाज दूसरी पारी में भी विफल रहे और सिर्फ 191 रन ही बना पाए जिससे कीवी टीम को जीत के लिए सिर्फ नौ रन बनाने थे, लिहाजा उसने बिना कोई विकेट खोए यह रन बना जीत हासिल की।

टॉम लाथम सात और टॉम ब्लंडल दो रन बनाकर नाबाद रहे। यह न्यूजीलैंड की 100वीं टेस्ट जीत भी है।

भारत ने दिन की शुरुआत चार विकेट के नुकसान पर 144 रनों के साथ की। टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी उपकप्तान अजिंक्य रहाणे और हनुमा विहारी पर थी। यह दोनों तीसरे दिन क्रमश: 25 और 15 रन बनाकर नाबाद लौटे थे।

टीम के खाते में तीन रन ही जुड़े थे कि विहारी पवेलियन लौट लिए। वह अपने खाते में इजाफा नहीं कर पाए। विहारी को टिम साउदी ने बोल्ड किया। रविचंद्रन अश्विन भी साउदी का शिकार बने। साउदी ने चार रन बनाने वाले अश्विन को 162 रनों पर आउट किया। ईशांत शर्मा ने विकेट पर खड़े होकर रहाणे का साथ देने की कोशिश की लेकिन अपनी पारी की 21वीं गेंद पर ही वे कोलिन डी ग्रांडहोम का शिकार हो गए। उन्होंने दो चौकों की मदद से 12 रन बनाए।

अगला नंबर रहाणे का था। बाउल्ट की ऑफ स्टम्प के बाहर की गेंद रहाणे के बल्ले के किनारे को छूते हुए विकेटकीपर बीजे वाटलिंग के हाथों में जा समाई। रहाणे ने 75 गेंदों का सामना कर 29 रन बनाए। ऋषभ पंत की 25 रनों की पारी का अंत साउदी ने 191 के कुल स्कोर पर किया और साउदी ने ही तीन गेंद बाद जसप्रीत बुमराह को पवेलियन भेज भारत को ऑल आउट कर दिया।

इस पारी में भारत के लिए कोई रन बना सका था तो वो रहे मयंक अग्रवाल। मयंक ने 99 गेंदों पर सात चौके और एक छक्के की मदद से 58 रनों की पारी खेली। वह तीसरे दिन ही पवेलियन लौट चुके थे। मयंक ने पहली पारी में संयम से खेलते हुए 34 रन बनाए थे।

न्यूजीलैंड के लिए साउदी ने पांच विकेट लिए। ट्रेंट बाउल्ट ने चार सफलताएं अर्जित कीं। डी ग्रैंडहोम के हिस्से एक विकेट आया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *