BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 01 फ़रवरी 2025 03:24 PM
  • 22.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति पर फोकस
  2. भाजपा समर्थकों से केजरीवाल की अपील- वोट झाड़ू पर दो, नहीं तो जेब पर पड़ेगा 25 हजार का बोझ
  3. बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने वित्त मंत्री को खिलाई दही-चीनी, जानिए क्या है इस परंपरा का महत्व
  4. केंद्रीय बजट से पहले बड़ी सौगात, सात रुपये सस्ता हुआ एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर
  5. प्रयागराज : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज करेंगे महाकुंभ का दौरा, परिवार भी होगा साथ
  6. बजट सत्र 2025 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम दर्ज है सबसे लंबे बजट भाषण का रिकॉर्ड, आज पेश करेंगी 8वीं बार बजट
  7. दिल्ली चुनाव : चांदनी चौक में अरविंद केजरीवाल ने परिवार को ‘आप का बचत पत्र’ सौंपा
  8. कांग्रेस ने राहुल गांधी का वीडियो जारी कर केजरीवाल और आप सरकार पर कसा तंज
  9. आदिवासी महिला राष्ट्रपति का अपमान नहीं सहेंगे: चंपई सोरेन
  10. कांग्रेस ने हमेशा राष्ट्रपति के पद की मर्यादा का आदर किया, हमारे नेता कभी अपमान नहीं कर सकते: मल्लिकार्जुन खड़गे
  11. सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बैठी राष्ट्रपति का सोनिया गांधी ने किया अपमान, मांगे माफी : भाजपा
  12. कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के नेता पहले भी कई बार कर चुके हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर विवादित टिप्पणी
  13. मेट्रो नेटवर्क के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है भारत : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  14. केजरीवाल ने चुनाव आयोग में दाखिल किया 6 पन्ने का जवाब, कहा- हमारे संघर्ष के बाद कम हुआ अमोनिया
  15. बजट सत्र 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाकुंभ हादसे पर जताया दुख, कहा- ‘एक देश, एक चुनाव पर काम कर रही सरकार’

अगर राजनीति करनी है तो राजीव कुमार दिल्ली में विधानसभा चुनाव लड़ लें : अरविंद केजरीवाल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 30 जनवरी 2025, 9:27 PM IST
अगर राजनीति करनी है तो राजीव कुमार दिल्ली में विधानसभा चुनाव लड़ लें : अरविंद केजरीवाल
Read Time:3 Minute, 46 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पल्ला गांव में पानी पीने के वीडियो को पूरी तरह से नौटंकी बताया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को भी चुनौती दी कि वह दिल्ली की किसी भी विधानसभा सीट से चाहे तो चुनाव लड़ लें।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये लोग जिंदगी के साथ खिलवाड़ करना चाहते हैं। हाई अमोनिया का पानी छोटे-छोटे बच्चों के लिए खतरनाक हो सकता है और हमें धमकी दी जा रही है। जेल में डालने की बात कही जा रही है। मैं जब तक जिंदा हूं, दिल्ली के लोगों को जहरीला पानी नहीं पिलाने दूंगा। मैं दिल्ली के लोगों के साथ खड़ा हूं। मैं धमकियों से डरने वाला नहीं हूं। ये लोग किसी से नोटिस दिलवा रहे हैं, किसी से चिट्ठी भिजवा रहे हैं।

केजरीवाल ने कहा कि मंगलवार को नायब सैनी ने एक नौटंकी की और नौटंकी में खुद ही फंस गए। सच तो सच होता है, जब आप सच के रास्ते पर चलते हैं तो ऊपर वाला साथ देता है। मंगलवार को ऊपर वाले ने साथ दिया। नायब सैनी ने कहा था कि मैं पल्ला गांव जाकर सबके सामने पानी पीऊंगा।

अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो दिखाकर कहा कि उन्होंने पानी हाथ में लिया और फिर फेंक दिया। उस पानी में या तो इतनी ज्यादा बदबू थी या इतना गंदा पानी था, जिसे उन्होंने फेंक दिया। वह खुद उस पानी को नहीं पी सकते हैं और उसे दिल्ली की जनता को पिलाना चाहते हैं। भाजपा और कांग्रेस वाले दोनों मिल गए हैं और दोनों मिलकर दिल्ली के लोगों की जान और सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। हम अमित शाह, वीरेंद्र सचदेवा, नायब सिंह सैनी को पानी की बोतल भेज रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली के अंदर खुलेआम पैसे बांटे जा रहे हैं। वह दिखाई नहीं दे रहा। दिल्ली के अंदर रोज चादर, पैसे बांटे जा रहे हैं। हमने बताया कि पैसे किसके घर में पड़े हैं। वो राजनीति कर रहे हैं। राजीव कुमार की रिटायरमेंट 28 फरवरी को है और उनको पोस्ट रिटायरमेंट नौकरी चाहिए। उन्हें इतिहास माफ नहीं करेगा। जितना कबाड़ा उन्होंने किया है, मुझे लगता नहीं कि भारत के इतिहास में चुनाव आयोग का इतिहास इतना खराब रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि अगर राजनीति करनी है तो राजीव कुमार दिल्ली की किसी भी विधानसभा से चुनाव लड़ लें। उन्होंने कहा कि तीन-तीन बोतल पानी मुख्य चुनाव आयुक्त को भेजूंगा, उसे प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीनों इलेक्शन कमिश्नर पीकर दिखा दें। हम मान जाएंगे कि हमने गलत कहा था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *