BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 02 मई 2025 05:06 PM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : एमआई ने ‘तीसरी सबसे बड़ी जीत’ दर्ज कर 17वीं बार बनाया ‘क्लीन स्वीप’ का रिकॉर्ड
  2. खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जारी किया भड़काऊ बयान
  3. पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर फिर की फायरिंग, अलर्ट सेना ने दिया तगड़ा जवाब
  4. अमेरिकी रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह से की बात, आत्मरक्षा के भारत के अधिकार का किया समर्थन
  5. चुनाव आयोग की तीन नई पहल से सुगम मतदान में मिलेगी मदद
  6. पानी प्रकृति का उपहार है, इस पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण : सीएम नायब सिंह सैनी
  7. यूपी की चुनौतियों को सीएम योगी ने किया स्वीकार, नतीजा सबके सामने : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  8. ‘मामले की गंभीरता को समझें’, सुप्रीम कोर्ट का पहलगाम हमले को लेकर दाखिल याचिका की सुनवाई से इनकार
  9. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध
  10. जातिगत जनगणना के फैसले पर तेजस्वी यादव बोले, ‘हमारे पुरखों, लालू यादव और समाजवाद की हुई जीत ‘
  11. जातिगत जनगणना पर केंद्रीय कैबिनेट के फैसले पर विपक्ष ने जताई खुशी, बताया एकता की जीत
  12. जात‍िगत जनगणना का दबाव सफल, अब आरक्षण की सीमा बढ़ाने के ल‍िए सरकार पर बनाएंगे दबाव : राहुल गांधी
  13. केंद्र सरकार ने जनगणना के साथ जातिगत जनगणना कराने की घोषणा की, यह सही कदम: मल्लिकार्जुन खड़गे
  14. कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने दशकों तक सत्ता में रहते हुए जातिगत जनगणना का विरोध किया: अमित शाह
  15. कांग्रेस ने वो भूल की है जिसकी माफी नहीं : शाहनवाज हुसैन

इंटरनेशनल लेबर डे : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बोलीं, आज की सरकार श्रमिकों के बारे में सोचती है

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 मई 2025, 11:16 PM IST
इंटरनेशनल लेबर डे : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बोलीं, आज की सरकार श्रमिकों के बारे में सोचती है
Read Time:4 Minute, 59 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को ‘अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस’ के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व की सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पिछली सरकारों पर श्रमिकों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले महज अपने हित साधने के प्रयास किए जाते थे और देश की नींव कहे जाने वाले श्रमिकों के हितों पर हमेशा से ही कुठाराघात किया जाता था।

उन्होंने कहा, “यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्र है कि उन्होंने सत्ता में आते ही सबसे पहले श्रमिकों के कल्याण के बारे में सोचा। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि इस देश के श्रमिकों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। श्रमिकों की बुनियादी जरूरतों की पूर्ति की जाए, यह सुनिश्चित करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है, क्योंकि वह खुद एक गरीब परिवार से आते हैं। वह गरीबों का दर्द जानते हैं। वह जानते हैं कि एक गरीब परिवार की पृष्ठभूमि के व्यक्ति को अपने जीवन में किस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं सब चुनौतियों को देखते हुए केंद्र सरकार ने श्रमिकों के लिए कल्याणकारी कदम उठाए, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “पहले कभी श्रमिकों को इस देश में चुनौतियों का सामना करना पड़ता था। उन्हें स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ता था। लेकिन, आज मैं सभी श्रमिक भाइयों को यह विश्वास दिलाती हूं कि आप लोगों को बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है। आप सभी को इस देश में वही समान अधिकार मिलेंगे, जो अन्य नागरिकों को मिलते हैं। जितना अधिकार इस देश में किसी करोड़पति आदमी का है, उतना ही आप लोगों का भी है।”

उन्होंने आगे कहा, “अब आपके सम्मान, अधिकार और हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। आपको हर वह सम्मान मिलेगा, जो इस देश के संविधान में दिए जाने का प्रावधान है, क्योंकि मौजूदा समय में इस देश और राज्य में भी एक ऐसी सरकार है, जो आपके हितों के बारे में दिन-रात सोचती है और हम आपके हितों पर किसी भी प्रकार का कुठाराघात नहीं होने देंगे।”

वहीं, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रम मंत्री कपिल मिश्रा ने भी पूर्व की सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहली बार श्रमिकों के लिए इतना बड़ा कार्यक्रम का आयोजन हुआ है। ऐसा नहीं है कि पूर्व की सरकार श्रमिकों के लिए इतना बड़ा कार्यक्रम आयोजित नहीं कर सकती थी, वह कर सकती थी, लेकिन उनके अंदर श्रमिकों के लिए कुछ करने की इच्छा नहीं थी, मगर मैं आज अपने सभी मजदूर भाइयों को आश्वस्त कर देना चाहता हूं कि आप लोग बिल्कुल बेफिक्र रहिए। यह सरकार आपके साथ है, आपके परिवार के साथ है। यह एक ऐसी सरकार है, जो आपके बारे में सोचती है। आप हमारे लिए हमारा परिवार हैं।

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह संकल्प लिया है कि श्रमिकों का सम्मान राष्ट्र का सम्मान है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को श्रमिकों को मजबूत करने का प्रयास किया गया। कानून के तौर पर कई ऐसे प्रावधान किए गए, जिससे श्रमिकों को समृद्ध किया जा सके।

उन्होंने कहा कि श्रमिकों के श्रम में शक्ति है। आपके श्रम से ही यह देश विकास की गति पकड़ेगा। आप लोग ही इस देश की नींव हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *