BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 10:16 PM
  • 21.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  2. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  3. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया
  4. हेल्थ सेक्टर से जुड़ा क्रांतिकारी कदम, दिल्लीवासी भी आयुष्मान योजना के तहत करा सकेंगे इलाज : पीएम मोदी
  5. बिहार चुनाव के दौरान तहव्वुर राणा को फांसी पर लटकाएगी सरकार : संजय राउत
  6. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  7. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  8. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  9. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  10. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  11. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
  12. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  13. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश
  14. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पीएम मोदी के कारण हुआ संभव : पीयूष गोयल
  15. राहुल गांधी ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं : मुख्तार अब्बास नकवी

एनसीपी ने किया राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 04 फ़रवरी 2025, 1:06 PM IST
एनसीपी ने किया राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान
Read Time:3 Minute, 29 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान किया है। एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत पवार और कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने नई एनसीपी युवा कांग्रेस की टीम को मंजूरी दी है।

राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित पवार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, राष्ट्रीय महासचिव सुनील तटकरे, और महासचिव अविनाश आदिक की स्वीकृति से मैं राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय समिति की घोषणा कर रहा हूं।

राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय समिति का ऐलान किया गया है। विमल कुमार शर्मा, शेख जिलानी, जानकी पांडे, जगन्नाथ भोज, मोहसिन शेख और विजय यादव को राष्ट्रीय महासचिव घोषित किया गया है। राष्ट्रीय महासचिव (कानूनी प्रकोष्ठ) की जिम्मेदारी एडवोकेट अनिल कुमार वर्मा को सौंपी गई है।

इसके अलावा राष्ट्रीय सचिव के नामों का भी ऐलान किया गया है, जिसमें अमित वशिष्ठ, सौरभ आहूजा, विजय दीक्षित, आनंद उप्रेती, पी.सी. सनूप, परबजीत सिंह, विकास पांडे, युवराज सिंह श्योकंद, एन संजीत कुमार सिंह, धीरज मिश्रा, रोहित टाडा, बिष्णु दास, सीमा किरण, अतुल सिंह, साजिर एम, अखिल शर्मा, वरुण कुमार और यश पवार को जगह दी गई है।

राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अनुसार, सूरज चव्हाण को महाराष्ट्र अध्यक्ष, वरुण कुमार को बिहार अध्यक्ष, गौरव त्रिपाठी को यूपी अध्यक्ष, वीरेन्द्र सिंह संधू को राजस्थान अध्यक्ष, सी.के. गफूर को केरल अध्यक्ष, अनुपाल दास को असम अध्यक्ष, मोहम्मद आरिफ शफी को जम्मू एवं कश्मीर अध्यक्ष, जिग्नेश जोशी को गुजरात अध्यक्ष और दीपक यादव को राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस का दिल्ली अध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा रतन मौली को तमिलनाडु का प्रदेश अध्यक्ष, शिहास कोयमक्कड़ा को लक्षद्वीप के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही साहिबान अहमद को हरियाणा, सौरभ आहूजा को उत्तराखंड, कुलदीप बराड़ को पंजाब और अविनाश प्रशांत पाठक को बिहार का कॉर्डिनेटर बनाया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *